लाइव न्यूज़ :

तेलंगाना: वाईएसआरटीपी प्रमुख वाईएस शर्मिला का आरोप, पेपर लीक मामले में विरोध प्रदर्शन की मांग को लेकर पुलिस ने उन्हें घर में रोका, धारा 144 लागू

By अंजली चौहान | Updated: March 17, 2023 15:48 IST

गौरतलब है कि पुलिस ने कथित तौर पर पेपर लीक को लेकर तेलंगाना राज्य लोक सेवा आयोग (TSPSC) कार्यालय में विरोध प्रदर्शन करने के लिए शर्मिला को हैदराबाद में उनके आवास से बाहर जाने से रोक दिया और इलाके में धारा 144 लागू कर दी है।

Open in App
ठळक मुद्देतेलंगाना में सरकारी परीक्षा पेपर लीक मामले ने पकड़ा तूल YSRTP प्रमुख शर्मिला का आरोप पुलिस ने उन्हें उनके घर में रोका शर्मिला का कहना इलाके में लगाई गई धारा 144

हैदराबाद: तेलंगाना में राज्य लोक सेवा आयोग (टीएसपीएससी) के पेपर लीक मामले में शुक्रवार को वाईएसआरटीपी द्वारा टीएसपीएससी के कार्यालय पर प्रदर्शन करने को लेकर जमकर हंगामा हुआ। पार्टी प्रमुख वाईएस शर्मिला को पुलिस ने उनके आवास से बाहर निकलने से रोक दिया, जिसके बाद शर्मिला का गुस्सा तेलंगाना सरकार पर फूटा।

उन्होंने मुख्यमंत्री के.चंद्रशेखर राव पर निशाना साधा और आरोप लगाया कि वह विरोध को रोकने के लिए रिहायशी इलाकों में धारा 144 लगा रहे हैं, इसका मतलब है कि आप चाहते हैं कि हम सरकार के खिलाफ न जाएं। 

वाईएसआरटीपी प्रमुख ने कहा, "पेपर लीक हुआ है लेकिम हम नहीं जानते कि कौन लोग शामिल हैं। हम मांग कर रहे हैं कि एसआईटी जांच पर्याप्त नहीं है इसलिए  राज्य को आदेश देना चाहिए कि सीबीआई और मौजूदा जजों द्वारा जांच हो, नहीं तो सच्चाई सामने नहीं आएगी।" 

गौरतलब है कि पुलिस ने कथित तौर पर पेपर लीक को लेकर तेलंगाना राज्य लोक सेवा आयोग (TSPSC) कार्यालय में विरोध प्रदर्शन करने के लिए शर्मिला को हैदराबाद में उनके आवास से बाहर जाने से रोक दिया और इलाके में धारा 144 लागू कर दी है।

सरकार के खिलाफ विरोध प्रदर्शन की मांग कर रही पार्टी प्रमुख शर्मिला ने कहा कि वाईएसआर लोगों से मिल रही है उनका दिल जीत रही है इसलिए केसीआर वाईएसआर से डर रहे हैं। मुझे मेरे ही आवास परिसर में विरोध प्रदर्शन क्यों करने से रोका जा रहा है? उन्होंने कहा कि सरकार की क्या मंशा है इसके पीछे, अगर मामले में उचित जांच नहीं हुई तो असल आरोपियों का पता नहीं चल सकेगा। 

बता दें कि तेलंगाना में सरकारी नौकरी के लिए हुई परीक्षा में कथित पेपर लीक का मामला सामने आने के बाद पांच मार्च को हुई परीक्षा को रद्द कर दिया गया। आयोग ने नोटिस जारी कर पेपर लीक रद्द होने की जानकारी दी थी।

इसके साथ ही जल्द ही परीक्षा के लिए नई तारीखों के ऐलान की बात कही थी। तेलंगाना राज्य लोक सेवा आयोग की परीक्षा लीक होने के कारण विभिन्न इंजीनियरिंग विभागों में पदों की भर्ती की परीक्षा कैंसिल हो गई। 

टॅग्स :तेलंगानाहैदराबादTelangana Police
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्ट2 बेटियां काफी हैं मुझे और बेटी नहीं चाहिए, गर्भपात कराओ?, स्विमिंग पूल में डूबने से पत्नी फरहत और बेटियों उमेरा और आयशा की मौत, पति अजहरुद्दीन ने कहा- पूल में फिसलने से...

क्राइम अलर्ट2020 में दोस्ती और 5 साल लिव इन में रहे?, 20 फरवरी 2026 को पटना में शादी, पति नीरज भंसाल मांगता है दहेज, 26 वर्षीय सॉफ्टवेयर इंजीनियर ईशिता ने की सुसाइड?

भारतHanuman Jayanti 2026 In Hyderabad: हनुमान जयंती को लेकर पुलिस की नई गाइडलाइन जारी, ट्रैफिक डायवर्जन, शराब पर पाबंदी और रूट मैप; पढ़ें पूरी जानकारी

कारोबारदिसंबर 2023 में सत्ता, दिसंबर 2025 में 8,00,805 करोड़ कर्ज?, तेलंगाना कांग्रेस सरकार ने 3.19 लाख करोड़ रुपये के नए कर्ज लिए?

क्राइम अलर्टजब से घर में बिल्ली लायी हो सर्दी और खांसी हो रहे?, मां और दादी से झगड़ा, 23 वर्षीय डॉक्टर टी प्रिंसी उर्फ ​​श्रेष्ठा ने आत्महत्या की

भारत अधिक खबरें

भारतकेंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने ग्रीनविच मीन टाईम को महाकाल स्टेंडर्ड टाईम में बदलने पर दिया जोर

भारतदलित समुदाय के 22 फीसदी वोट पर जमीन अखिलेश की निगाह , 14 अप्रैल पर अंबेडकर जयंती पर गांव-गांव में करेगी कार्यक्रम

भारतराघव चड्ढा पर आतिशी का बड़ा आरोप, 'BJP से डरते हैं, अगला कदम क्या होगा?'

भारतउत्तर प्रदेश उपचुनाव 2026ः घोसी, फरीदपुर और दुद्धी विधानसभा सीट पर पड़ेंगे वोट?, 2027 विस चुनाव से पहले सेमीफाइनल, सीएम योगी-अखिलेश यादव में टक्कर?

भारतTamil Nadu Polls: बीजेपी कैंडिडेट्स की लिस्ट में अन्नामलाई का नाम नहीं, 'सिंघम' किए गए साइडलाइन या नई जिम्मेदारी की तैयारी