लाइव न्यूज़ :

तेलंगाना: जूते, पानी के बोतल और कुर्सियों से श्रम मंत्री के काफिले पर हुआ हमला, भीड़ ने लगाए 'मल्ला रेड्डी डाउन डाउन' के नारे, जानें पूरा मामला

By आजाद खान | Updated: May 30, 2022 10:56 IST

मामले में पुलिस का कहना है कि उसे इस घटना को लेकर अभी तक कोई शिकायत नहीं मिली है। शिकायत मिलने के बाद ही वे इस मामले में कोई कार्रवाई कर पाएंगे।

Open in App
ठळक मुद्देतेलंगाना के श्रम मंत्री एम मल्ला रेड्डी पर हमला हुआ है।यह हमला घाटकेसर में भीड़ ने की है। बताया जा रहा है कि मंत्री पर भींड द्वारा जूतें, कुर्सियां और पानी के बोतल फेके गए है।

हैदराबाद:तेलंगाना के श्रम मंत्री एम मल्ला रेड्डी (M Mallareddy) पर भरी सभा में हमला हुआ है। इस दौरान मंत्री भींड ने जूतें, कुर्सियां और पानी के बोतल फेके गए है। यह घटना रविवार की है जब मंत्री मल्ला रेड्डी घाटकेसर में एक गैर-राजनीतिक सामुदायिक मंच में शामिल हुए थे। बताया जा रहा है कि मंत्री ने इस सभा में मुख्यमंत्री के चंद्रशेखर राव की तारीफ की थी जो वहां मौजूद लोगों को पसंद नहीं आई और उन्हें अपना संबोधन बीच में ही रोकना पड़ गया। खबरों के अनुसार, इसके बाद मंत्री पर हमला होने लगा और उन्हें वहां से सभा को बीच में ही छोड़कर जाना पड़ गया। इस घटना का वीडियो भी सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है। 

क्या है पूरा मामला

जानकारी के मुताबिक, श्रम मंत्री एम मल्ला रेड्डी एक गैर-राजनीतिक सामुदायिक मंच 'रेड्डी जागृति' की ओर से आयोजित एक सार्वजनिक कार्यक्रम में शामिल होने के लिए गए थे। कार्यक्रम के दौरान अपने संबोधन में जब मंत्री जी ने राज्य के मुख्यमंत्री के चंद्रशेखर राव की प्रशंसा की तो यह बात वहां पर मौजूद लोगों को रास नहीं आई और वे इसका विरोध करने लगे। लोगों ने मंत्री के खिलाफ 'मल्ला रेड्डी डाउन डाउन' के नारे भी लगाए और कड़ी आपत्ति जताई। बताया जा रहा है कि मंत्री ने सीएम चंद्रशेखर राव के जनकल्याणकारी योजनाओं का बखान कर रहे थे तभी यह घटना घटी है।

वीडियो में दिखा लोग मंत्री पर फेक रहे थे कुर्सियां

इस घटना का एक वीडियो भी सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है। वीडियो में यह देखा जा रहा है कि मंत्री अपने गाड़ी से सभा से जाने की कोशिश कर रहे हैं और भीड़ उन पर हमला कर रही है। भीड़ द्वारा मंत्री पर कुर्सियां फेकते हुए वीडियो में देखा जा रहा है। वहीं इस घटना पर बोलते हुए घाटकेसर पुलिस इंस्पेक्टर एन चंद्र बाबू ने कहा, "इस मामले में हमें कोई शिकायत नहीं मिली है। अगर कोई शिकायत दर्ज करना चाहता है, तो हम केस दर्ज करेंगे। अभी तक, कोई मामला दर्ज नहीं किया गया है।"  

टॅग्स :तेलंगानाहैदराबादवायरल वीडियोतेलंगाना राष्ट्र समितिChandrashekhar Rao
Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटओ भाई बाल-बाल बचा अंपायर! PSL मैच के दौरान शान मसूद के ज़ोरदार शॉट से अंपायर क्रिस गैफ़नी ने गिरकर बचाई अपनी जान, Video

कारोबारपुणे के विशाल भुजबल हैदराबाद में राष्ट्रीय सम्मेलन में सम्मानित

ज़रा हटकेVIDEO: फर्रुखाबाद में दिल दहला देने वाला हादसा, Thar से दबकर बुजुर्ग महिला की मौत

क्राइम अलर्टसस्ते केमिकल से बन रहा था 'ब्रांडेड' टूथपेस्ट, पूरा मामला जानिए

ज़रा हटकेVIDEO: 30 सेकंड में 36 कोड़े से वार; यूपी के मदरसे में 10 साल के मासूम की पिटाई, फुटेज देख कांप जाएंगे आप

भारत अधिक खबरें

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील

भारत'एकनाथ शिंदे और बलात्कार के आरोपी अशोक खरात के बीच 17 बार फोन पर बातचीत हुई', अंजलि दमानिया का आरोप

भारतमोथाबाड़ी में न्यायिक अधिकारी को किया अगवा और असली आरोपी फरार?, सीएम ममता बनर्जी ने कहा- निर्दोष लोगों को परेशान कर रही एनआईए