लाइव न्यूज़ :

तेलंगाना: ओस्मानिया यूनिवर्सिटी ने राहुल गांधी के दौरे को नहीं दी मंजूरी, कांग्रेस ने केसीआर सरकार पर दबाव डालने का आरोप लगाया

By विशाल कुमार | Updated: May 2, 2022 09:29 IST

ओस्मानिया यूनिवर्सिटी के कथित फैसले से परिसर में विरोध प्रदर्शन शुरू हो गए हैं। जहां कई युवा कांग्रेस नेताओं और समर्थकों ने शनिवार को ओयू आर्ट्स कॉलेज में प्रदर्शन किया, वहीं अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद (एबीवीपी) और टीआरएस से जुड़े छात्र संघों ने जवाबी विरोध प्रदर्शन किया।

Open in App
ठळक मुद्देकांग्रेस नेता राहुल गांधी 7 मई को ओस्मानिया यूनिवर्सिटी में गैर राजनीतिक कार्यक्रम करना चाहते हैं।शनिवार को यूनिवर्सिटी के कार्यकारी परिषद ने यह मंजूरी देने से इनकार किया।विश्वविद्यालय के कथित फैसले से परिसर में विरोध प्रदर्शन शुरू हो गए हैं।

हैदराबाद: देश के सबसे पुराने विश्वविद्यालयों में से एक ओस्मानिया यूनिवर्सिटी ने 7 मई को कैंपस में कांग्रेस नेता राहुल गांधी के गैर राजनीतिक कार्यक्रम को मंजूरी देने से इनकार कर दिया है।

इंडियन एक्सप्रेस की रिपोर्ट के अनुसार, यूनिवर्सिटी ने आयोजकों को लिखित में इसकी जानकारी नहीं। शनिवार को यूनिवर्सिटी के कार्यकारी परिषद ने यह मंजूरी देने से इनकार किया।

कांग्रेस ने तेलंगाना राष्ट्र समिति (टीआरएस) के नेतृत्व वाली राज्य सरकार पर राहुल गांधी की यात्रा को रोकने के लिए संस्थान पर दबाव डालने का आरोप लगाया। कुछ छात्रों ने उसी दिन तेलंगाना हाईकोर्ट का रुख किया, जिसमें उन्होंने विश्वविद्यालय को गांधी की यात्रा की अनुमति देने का निर्देश देने का आग्रह किया।

कांग्रेस नेताओं ने रविवार को कहा कि उन्होंने कार्यक्रम की अनुमति के लिए 23 अप्रैल को आवेदन किया था, जिसमें कहा गया था कि यह गैर-राजनीतिक कार्यक्रम है। 

प्रशासन के एक अधिकारी ने बताया कि 2017 से कार्यकारी परिषद ने कैंपस में राजनीतिक बैठकों सहित गैर-शैक्षणिक गतिविधियों को प्रतिबंधित कर दिया है और लगभग हर साल एक प्रस्ताव अपनाया है।

अधिकारी ने कहा कि इस तरह का पहला प्रस्ताव जून 2017 में स्वीकार किया गया था, जब हाईकोर्ट ने राज्य सरकार को विश्वविद्यालय के परिसर में राजनीतिक और सार्वजनिक बैठकों की अनुमति नहीं देने का निर्देश दिया था।

विश्वविद्यालय के कथित फैसले से परिसर में विरोध प्रदर्शन शुरू हो गए हैं। जहां कई युवा कांग्रेस नेताओं और समर्थकों ने शनिवार को ओयू आर्ट्स कॉलेज में प्रदर्शन किया, वहीं अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद (एबीवीपी) और टीआरएस से जुड़े छात्र संघों ने जवाबी विरोध प्रदर्शन किया।

टॅग्स :राहुल गांधीतेलंगानाकांग्रेसतेलंगाना राष्ट्र समितिके चंद्रशेखर राव
Open in App

संबंधित खबरें

भारतकेरल सीएम सतीशन का पहला आदेश: महिलाओं के लिए मुफ़्त बस यात्रा, आशा कार्यकर्ताओं के मानदेय में ₹3,000 की बढ़ोतरी

भारतकौन हैं वडास्सेरी दामोदर मेनन सतीशन?, परावुर सीट से 2006, 2011, 2016, 2021 और 2026 में जीत हासिल की?

भारतमहाराष्ट्र विधान परिषद की 16 सीट पर चुनाव, 18 जून को पड़ेंगे वोट, निर्वाचन आयोग की घोषणा, जानें मतगणना कब?

भारतBilaspur Nikay Chunav Results: कुल 11 सीट और भाजपा ने 9 और कांग्रेस ने 2 सीट पर दर्ज की जीत?

भारतKerala Oath Taking Ceremony: 10 साल बाद कांग्रेस की वापसी?, केरल के नए सीएम सतीशन, राज्यपाल अर्लेकर ने 20 मंत्रियों को दिलाई शपथ, वीडियो

भारत अधिक खबरें

भारतFalta Assembly Constituency: 21 मई को फाल्टा में पुनर्मतदान, तृणमूल कांग्रेस उम्मीदवार जहांगीर खान ने उम्मीदवारी वापस ली, वीडियो

भारतशिविर में कुल 67 शिकायत, 30 दिन में करें समाधान नहीं तो 31वें दिन निलंबित?, रेफर नीति अपनाई तो सिविल सर्जन और डॉक्टरों के खिलाफ कार्रवाई?, सम्राट चौधरी ने दी चेतावनी

भारतनो वेटिंग, नो टेंशन! प्रमुख रूटों पर शुरू हुईं समर स्पेशल ट्रेनें, आज ही कराएं बुकिंग, चेक लिस्ट

भारतबाप नीतीश कुमार-बेटे निशांत को डॉक्टर की जरूरत, स्वास्थ्य मंत्रालय दिया गया?, पूर्व सांसद और बाहुबली नेता आनंद मोहन का फूटा गुस्सा, वीडियो

भारतSpecial Train: रेल यात्रियों के लिए खुशखबरी! ओडिशा-UP के बीच चलेगी स्पेशल ट्रेन, देखें रूट और डिटेल