लाइव न्यूज़ :

हैदराबाद गैंगरेप-मर्डर: स्वाति मालीवाल कल से जंतर मंतर पर भूख हड़ताल करेंगी शुरू, केंद्र सरकार के सामने रखेंगी ये मांग 

By रामदीप मिश्रा | Updated: December 2, 2019 18:24 IST

सरकारी अस्पताल में काम करने वाली पशु चिकित्सक की गुरुवार रात हैदराबाद के बाहरी इलाके में चार लोगों ने बलात्कार करने के बाद हत्या कर दी थी। बाद में 25 वर्षीय इस महिला का झुलसा हुआ शव बरामद हुआ था। इस मामले के चार आरोपियों को शुक्रवार को गिरफ्तार किया जा चुका है। 

Open in App
ठळक मुद्देहैदराबाद के निकट एक महिला पशु चिकित्सक से सामूहिक बलात्कार और उसकी हत्या की घटना के खिलाफ विरोध प्रदर्शन करने के लिए दिल्ली महिला आयोग की अध्यक्ष स्वाति मालीवाल कल अनशन पर बैठेंगी। इस रोंगटे खड़े कर देने वाली घटना को लेकर जन आक्रोश बढ़ रहा है और त्वरित न्याय की मां की जा रही है।

हैदराबाद के निकट एक महिला पशु चिकित्सक से सामूहिक बलात्कार और उसकी हत्या की घटना के खिलाफ विरोध प्रदर्शन करने के लिए दिल्ली महिला आयोग की अध्यक्ष स्वाति मालीवाल कल अनशन पर बैठेंगी। बता दें कि इस रोंगटे खड़े कर देने वाली घटना को लेकर जन आक्रोश बढ़ रहा है और त्वरित न्याय की मां की जा रही है।

समाचार एजेंसी एएनआई की रिपोर्ट के अनुसार, इस घटना के खिलाफ दिल्ली महिला आयोग की अध्यक्ष स्वाति मालीवाल अनशन करने जा रही हैं। इस संबंध में उन्होंने कहा है कि वह मंगलवार 10 बजे से जंतर मंतर पर अनशन करेंगी। 

इसके अलावा उन्होंने कहा है कि वह अनशन से तब तक नहीं उठेंगी जब तक कि उन्हें केंद्र सरकार के द्वारा आश्वासन नहीं मिल जाता कि बलात्कारियों को 6 महीने के भीतर मौत की सजा दी जाएगी। साथ ही साथ पुलिस की जवाबदेही तय करनी होगी। बता दें आज भी गैंगरेप और हत्याकांड के मामले को लेक अपना विरोध दर्शाने सभी क्षेत्रों से लोग जंतर-मंतर पर एकत्रित हुए। काला बैंड पहने लोग सड़कों पर उतरे। कुछ लोगों के हाथों में तख्तियां थीं, जिनपर लिखा था 'हमें न्याय चाहिए' और 'बलात्कारियों को सूली पर चढ़ाओ'। 

गौरतलब है कि सरकारी अस्पताल में काम करने वाली पशु चिकित्सक की गुरुवार रात हैदराबाद के बाहरी इलाके में चार लोगों ने बलात्कार करने के बाद हत्या कर दी थी। बाद में 25 वर्षीय इस महिला का झुलसा हुआ शव बरामद हुआ था। इस मामले के चार आरोपियों को शुक्रवार को गिरफ्तार किया जा चुका है। 

टॅग्स :गैंगरेपस्वाति मालीवालदिल्लीहैदराबादतेलंगाना
Open in App

संबंधित खबरें

भारतक्या बीजेपी में शामिल होंगे रेवंत रेड्डी? तेलंगाना सीएम को लेकर निज़ामाबाद के सांसद धर्मपुरी के बयान ने मचाई सनसनीखेज

क्राइम अलर्टTelangana: दूसरी शादी के लिए महिला ने पानी की टंकी में डुबोकर अपनी छह साल की बेटी को मार डाला

भारतदिल्ली में सफर पर लगेगा ब्रेक? 21 मई से तीन दिन तक ऑटो-टैक्सी की हड़ताल, किराया बढ़ाने की मांग पर अड़े ड्राइवर

विश्वतेलंगाना की रहने वाली 25 वर्षीय नव्या गडुसु की मौत और सड़क दुर्घटना में 6 घायल 

भारतओडिशा भीषण गर्मीः बौध शहर में 42.9 डिग्री सेल्सियस?, 11 स्थानों पर अधिकतम तापमान 40 डिग्री सेल्सियस से अधिक दर्ज

भारत अधिक खबरें

भारतPM मोदी और मेलोनी की वायरल सेल्फी से फिर चर्चा में आया रोम का कोलोसियम

भारतडिप्लोमेसी, डिनर और कोलोसियम की सैर; पीएम मोदी और जॉर्जिया मेलोनी की यादगार मुलाकात, देखें इटली दौरे की खास झलकियाँ

भारतPharmacy Strike Today: आज बंद रहेंगी दवा दुकानें! आज देशव्यापी हड़ताल पर रहेंगे दवा विक्रेता, मरीजों की बढ़ सकती है परेशानी

भारतWeather Today: आज बाहर निकलने से पहले देख लें वेदर अपडेट! दिल्ली में हीटवेव तो बेंगलुरु में बारिश की संभावना

भारतईमानदारी के अभाव में शातिर बन जाती है समझदारी