लाइव न्यूज़ :

Telangana Elections: क्या असदुद्दीन ओवैसी बीआरएस और केसीआर को खुला समर्थन दे रहे हैं? एआईएमआईएम प्रमुख ने दिया ये जवाब

By शिवेन्द्र कुमार राय | Updated: November 27, 2023 13:27 IST

एक सवाल के जवाब में एआईएमआईएम अध्यक्ष ने कहा कि नौ विधानसभा सीटों पर हमारे खिलाफ बीआरएस उम्मीदवार चुनाव लड़ रहे हैं। लेकिन जहां हमारे उम्मीदवार नहीं हैं वहां हमने जनता से आग्रह किया है कि 'मामू' (केसीआर) को तीसरी बार मुख्यमंत्री बनाएं।

Open in App
ठळक मुद्देतेलंगाना में विधानसभा चुनाव के लिए 30 नवंबर को मतदान होना हैतेलंगाना में एआईएमआईएम भी एक महत्वपूर्ण पार्टी हैओवैसी कई बार खुले मंच से केसीआर को तीसरी बार मुख्यमंत्री बनाने की मांग कर चुके हैं

Telangana Elections: तेलंगाना में विधानसभा चुनाव के लिए 30 नवंबर को मतदान होना है। इस बार राज्य में बीआरएस, कांग्रेस और भाजपा तीनों अपना पूरा जोर लगा रही हैं। तेलंगाना में एआईएमआईएम भी एक महत्वपूर्ण पार्टी है। एआईएमआईएम कई सीटों पर बीआरएस के खिलाफ चुनाव भी लड़ रही है लेकिन पार्टी प्रमुख असदुद्दीन ओवैसी कई बार खुले मंच से केसीआर को तीसरी बार मुख्यमंत्री बनाने की मांग कर चुके हैं। ऐसे में सवाल उठे हैं कि क्या एआईएमआईएम अध्यक्ष असदुद्दीन ओवैसी बीआरएस के साथ हैं?

इस सवाल का जवाब ओवैसी ने खुद दिया है। एक सवाल के जवाब में एआईएमआईएम अध्यक्ष ने कहा कि नौ विधानसभा सीटों पर हमारे खिलाफ बीआरएस उम्मीदवार चुनाव लड़ रहे हैं। लेकिन जहां हमारे उम्मीदवार नहीं हैं वहां  हमने जनता से आग्रह किया है कि 'मामू' (केसीआर) को तीसरी बार मुख्यमंत्री बनाएं। चुनावों में खुलकर बीआरएस का समर्थन करने की बात को खारिज करते हुए असदुद्दीन ओवैसी ने कहा कि हम उनके खिलाफ चुनाव लड़ रहे हैं, वे हमारे खिलाफ, समर्थन जैसा कुछ नहीं है। 

बता दें कि तेलंगाना में कांग्रेस और बीजेपी की लड़ाई बीआरएस से ही है। मुख्यमंत्री केसीआर की पकड़ अब भी राज्य पर अच्छी खासी है। यही कारण है कि बीजेपी और कांग्रेस, दोनों दलों के बड़े नेता केसीआर को ही निशाने पर ले रहे हैं। 26 नवंबर को एक चुनावी रैली में बीजेपी अध्यक्ष  जे. पी. नड्डा ने कहा कि  तेलंगाना के लोगों को प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में दृढ़ विश्वास है और वे "भ्रष्ट" बीआरएस सरकार को उखाड़ फेकेंगे। उन्होंने कहा कि भाजपा और राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन में उसकी सहयोगी जन सेना पार्टी तेलंगाना को बेहतर भविष्य देने के अपने संकल्प को लेकर दृढ़ है। जन सेना के संस्थापक अभिनेता पवन कल्याण हैं।

वहीं दूसरी तरफ 26 नवंबर को राहुल गांधी ने तेलंगाना विधानसभा चुनाव में अपनी पार्टी की जीत का भरोसा जताते हुए रविवार को मुख्यमंत्री के.चंद्रशेखर राव से कहा कि वह कांग्रेस से तेलंगाना के लिए किए गए कार्यों को लेकर सवाल पूछने से पहले खुद लोगों को बताएं कि उन्होंने इसके (तेलंगाना के) लिए क्या किया है। कांग्रेस पार्टी ने प्रदेश कांग्रेस कमेटी के प्रमुख रेवंत रेड्डी को के.चंद्रशेखर राव के खिलाफ खड़ा किया है।

टॅग्स :तेलंगाना विधानसभा चुनाव 2023असदुद्दीन ओवैसीके चंद्रशेखर रावBJPकांग्रेस
Open in App

संबंधित खबरें

भारतक्या बीजेपी में शामिल होंगे रेवंत रेड्डी? तेलंगाना सीएम को लेकर निज़ामाबाद के सांसद धर्मपुरी के बयान ने मचाई सनसनीखेज

भारतकौन थे भुवन चंद्र खंडूरी?, देहरादून में निधन

भारतकेरल सीएम सतीशन का पहला आदेश: महिलाओं के लिए मुफ़्त बस यात्रा, आशा कार्यकर्ताओं के मानदेय में ₹3,000 की बढ़ोतरी

भारतसीएम डॉ. मोहन ने लिया मंत्रियों से एक-एक काम का हिसाब, जानें सरकार-संगठन के बीच क्या हुई बात?

भारतकौन हैं वडास्सेरी दामोदर मेनन सतीशन?, परावुर सीट से 2006, 2011, 2016, 2021 और 2026 में जीत हासिल की?

भारत अधिक खबरें

भारत'चंद दिनों के बलात्कार और दुष्कर्म के चंद आंकड़े दे रहा हूँ': नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने आंकड़े जारी कर सम्राट सरकार पर बोला तीखा हमला

भारतविकास प्रक्र‍िया में जनजातीय समाज को शामिल करने प्रधानमंत्री श्री मोदी ने बनाई नीतियां: मंत्री डॉ. शाह

भारत2020 Delhi riots case: अदालत ने बीमार माँ की देखभाल के लिए उमर खालिद को अंतरिम ज़मानत देने से किया इनकार

भारतइंदौर कलेक्टर शिवम वर्मा सहित मप्र के पांच कलेक्टर फेम इंडिया-एशिया पोस्ट की सर्वश्रेष्ठ जिलाधिकारी 2026 सूची में शामिल

भारतFalta Assembly Constituency: 21 मई को फाल्टा में पुनर्मतदान, तृणमूल कांग्रेस उम्मीदवार जहांगीर खान ने उम्मीदवारी वापस ली, वीडियो