लाइव न्यूज़ :

तेलंगाना चुनाव आयोगः 12733 ग्राम पंचायत, 5749 एमपीटीसी और 565 जेडपीटीसी पर पड़ेंगे वोट, 1,67,03,168 मतदाता डालेंगे मत, 5 चरण में मतदान, देखिए तिथिवार शेयडूल

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: September 29, 2025 14:21 IST

Telangana Election Commission: चुनाव 12,733 ग्राम पंचायतों, 5,749 मंडल परिषद क्षेत्रीय निर्वाचन क्षेत्रों (एमपीटीसी) और 565 जिला परिषद क्षेत्रीय निर्वाचन क्षेत्रों (जेडपीटीसी) के लिए होंगे। मतदाताओं की कुल संख्या 1,67,03,168 है, जिसमें 81,65,894 पुरुष, 85,36,770 महिलाएं और 504 अन्य मतदाता शामिल हैं।

Open in App
ठळक मुद्दे81,65,894 पुरुष, 85,36,770 महिलाएं और 504 अन्य मतदाता शामिल हैं।एमपीटीसी और जेडपीटीसी के चुनाव दो चरणों में होंगे।वोटों की गिनती 11 नवंबर को की जाएगी।

हैदराबादः तेलंगाना राज्य चुनाव आयोग ने सोमवार को ग्रामीण स्थानीय निकाय चुनावों के लिए पांच चरणों का कार्यक्रम घोषित किया। साथ ही आचार संहिता तत्काल प्रभाव से लागू हो गई है। राज्य चुनाव आयुक्त रानी कुमुदिनी ने संवाददाताओं को बताया कि चुनाव सबसे पहले मंडल परिषद क्षेत्रीय निर्वाचन क्षेत्र (एमपीटीसी) और जिला परिषद क्षेत्रीय निर्वाचन क्षेत्र (जेडपीटीसी) की सीटों के लिए होंगे, जिसके बाद ग्राम पंचायतों के लिए मतदान होगा। एमपीटीसी और जेडपीटीसी के चुनाव दो चरणों में होंगे।

पहले चरण के लिए चुनाव अधिसूचना नौ अक्टूबर को जारी की जाएगी और नामांकन उसी दिन से दाखिल किए जा सकते हैं। पहले चरण का मतदान 23 अक्टूबर को होगा। एमपीटीसी और जेडपीटीसी के दूसरे चरण के चुनाव की अधिसूचना 13 अक्टूबर को जारी की जाएगी और मतदान 27 अक्टूबर को होगा।

ग्राम पंचायतों के चुनाव तीन चरणों में होंगे। पहले चरण के लिए चुनाव अधिसूचना 17 अक्टूबर को जारी की जाएगी और मतदान 31 अक्टूबर को होना निर्धारित है। वोटों की गिनती उसी दिन होगी। दूसरे चरण के लिए नामांकन दाखिल करने की प्रक्रिया 21 अक्टूबर से शुरू होगी, जिसमें मतदान और मतगणना चार नवंबर को निर्धारित है। ग्राम पंचायत चुनावों का तीसरा चरण 25 अक्टूबर से शुरू होगा। इस चरण का मतदान और मतगणना आठ नवंबर को की जाएगी। एमपीटीसी और जेडपीटीसी सीटों के लिए वोटों की गिनती 11 नवंबर को की जाएगी।

उन्होंने बताया कि ये चुनाव 12,733 ग्राम पंचायतों, 5,749 मंडल परिषद क्षेत्रीय निर्वाचन क्षेत्रों (एमपीटीसी) और 565 जिला परिषद क्षेत्रीय निर्वाचन क्षेत्रों (जेडपीटीसी) के लिए होंगे। मतदाताओं की कुल संख्या 1,67,03,168 है, जिसमें 81,65,894 पुरुष, 85,36,770 महिलाएं और 504 अन्य मतदाता शामिल हैं। 

टॅग्स :तेलंगाना चुनावकांग्रेसभारत राष्ट्र समिति (बीआरएस)BJPपंचायत चुनावPanchayat ParishadPanchayat Samiti
Open in App

संबंधित खबरें

भारतक्या बीजेपी में शामिल होंगे रेवंत रेड्डी? तेलंगाना सीएम को लेकर निज़ामाबाद के सांसद धर्मपुरी के बयान ने मचाई सनसनीखेज

भारतकौन थे भुवन चंद्र खंडूरी?, देहरादून में निधन

भारतकेरल सीएम सतीशन का पहला आदेश: महिलाओं के लिए मुफ़्त बस यात्रा, आशा कार्यकर्ताओं के मानदेय में ₹3,000 की बढ़ोतरी

भारतसीएम डॉ. मोहन ने लिया मंत्रियों से एक-एक काम का हिसाब, जानें सरकार-संगठन के बीच क्या हुई बात?

भारतकौन हैं वडास्सेरी दामोदर मेनन सतीशन?, परावुर सीट से 2006, 2011, 2016, 2021 और 2026 में जीत हासिल की?

भारत अधिक खबरें

भारत'चंद दिनों के बलात्कार और दुष्कर्म के चंद आंकड़े दे रहा हूँ': नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने आंकड़े जारी कर सम्राट सरकार पर बोला तीखा हमला

भारतविकास प्रक्र‍िया में जनजातीय समाज को शामिल करने प्रधानमंत्री श्री मोदी ने बनाई नीतियां: मंत्री डॉ. शाह

भारत2020 Delhi riots case: अदालत ने बीमार माँ की देखभाल के लिए उमर खालिद को अंतरिम ज़मानत देने से किया इनकार

भारतइंदौर कलेक्टर शिवम वर्मा सहित मप्र के पांच कलेक्टर फेम इंडिया-एशिया पोस्ट की सर्वश्रेष्ठ जिलाधिकारी 2026 सूची में शामिल

भारतFalta Assembly Constituency: 21 मई को फाल्टा में पुनर्मतदान, तृणमूल कांग्रेस उम्मीदवार जहांगीर खान ने उम्मीदवारी वापस ली, वीडियो