लाइव न्यूज़ :

तेलंगाना: प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष ने केसीआर पर यूपीए को तोड़ने की साजिश रचने का आरोप लगाया, कहा- 'मोदी से सुपारी ली है'

By विशाल कुमार | Updated: February 22, 2022 09:55 IST

तेलंगाना कांग्रेस अध्यक्ष ए. रेवंत रेड्डी ने कहा कि ममता बनर्जी, उद्धव ठाकरे और एमके स्टालिन जैसे नेता यूपीए का हिस्सा हैं और केसीआर इस गठबंधन को तोड़ने की कोशिश कर रहे हैं।

Open in App
ठळक मुद्देरेड्डी ने कहा कि मुख्यमंत्री केसीआर की नरेंद्र मोदी के खिलाफ कोई गठबंधन शुरू करने की कोई योजना नहीं है।राव ने रविवार को उद्धव ठाकरे और एनसीपी प्रमुख शरद पवार से मुलाकात की थी।रेड्डी ने कहा कि केसीआर को आंध्र प्रदेश, ओडिशा और दिल्ली के मुख्यमंत्रियों के पास जाना चाहिए था।

हैदराबाद:तेलंगाना के मुख्यमंत्री के. चंद्रशेखर राव के भाजपा विरोधी मोर्चा बनाने की कोशिशों के बीच तेलंगानाकांग्रेस अध्यक्ष ए. रेवंत रेड्डी ने टीआरएस प्रमुख पर संयुक्त प्रगतिशील गठबंधन (यूपीए) को तोड़कर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की मदद करने की साजिश रचने का आरोप लगाया है।

रेड्डी ने कहा कि ममता बनर्जी, उद्धव ठाकरे और एमके स्टालिन जैसे नेता यूपीए का हिस्सा हैं और केसीआर इस गठबंधन को तोड़ने की कोशिश कर रहे हैं।

रेड्डी ने कहा कि मुख्यमंत्री केसीआर की नरेंद्र मोदी के खिलाफ कोई गठबंधन शुरू करने की कोई योजना नहीं है। यह सब फर्जी है। वह पीएम मोदी की मदद करने की कोशिश कर रहे हैं। स्टालिन, ममता बनर्जी, उद्धव ठाकरे जैसे नेता यूपीए का हिस्सा हैं और केसीआर इस गठबंधन को तोड़ने की कोशिश कर रहे हैं और मोदी की मदद करने की कोशिश कर रहे हैं। यह एक साजिश है।

गैर-कांग्रेसी विपक्षी मोर्चे की अटकलों के बीच राव ने रविवार को मुंबई में महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे और राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (एनसीपी) के प्रमुख शरद पवार से मुलाकात की थी। लेकिन शिवसेना और एनसीपी ने साफ कर दिया कि कांग्रेस 2024 में भाजपा को टक्कर देने के लिए बने किसी भी गठबंधन का हिस्सा होगी।

तेलंगाना के मुख्यमंत्री पर कांग्रेस को कमजोर करने की कोशिश करने का आरोप लगाते हुए, रेड्डी ने कहा कि अगर वह वास्तव में गठबंधन बनाना चाहते थे, तो केसीआर को आंध्र प्रदेश, ओडिशा और दिल्ली के मुख्यमंत्रियों के पास जाना चाहिए था।

रेड्डी ने दावा किया कि उन्होंने उत्तर प्रदेश में एआईएमआईएम को अभियान चलाने और चुनाव लड़ने दिया ताकि समाजवादी पार्टी चुनाव हार जाए और योगी, भाजपा जीत जाएं। उन्होंने मोदी से 'सुपारी' ली है और कांग्रेस को कमजोर करने की कोशिश कर रहे हैं।

टॅग्स :के चंद्रशेखर रावतेलंगानाकांग्रेसतेलंगाना राष्ट्र समितिउद्धव ठाकरेशरद पवारनरेंद्र मोदी
Open in App

संबंधित खबरें

विश्व'कोई समझौता नहीं, कोई दोहरा मापदंड नहीं': भारत-नॉर्डिक शिखर सम्मेलन में पीएम मोदी ने खींची आतंकवाद पर रेखा

भारतक्या बीजेपी में शामिल होंगे रेवंत रेड्डी? तेलंगाना सीएम को लेकर निज़ामाबाद के सांसद धर्मपुरी के बयान ने मचाई सनसनीखेज

विश्वप्रेस फ्रीडम पर पीएम मोदी के ‘सवाल टालने’ पर नॉर्वेजियन पत्रकारों के साथ MEA की तीखी बहस, विदेश मंत्रालय के सचिव (पश्चिम) कहा- "बताता हूँ भारत क्या है" | WATCH

क्राइम अलर्टTelangana: दूसरी शादी के लिए महिला ने पानी की टंकी में डुबोकर अपनी छह साल की बेटी को मार डाला

ज़रा हटकेहेमा मालिनी ई-ऑटो से पहुंचीं मीटिंग में, हूटर बजाते हुए निकला ऑटो, वीडियो वायरल

भारत अधिक खबरें

भारत"सरकार हर आयोजन को सड़क पर करा रही है": सड़कों पर नमाज को लेकर सीएम योगी पर अखिलेश का पलटवार

भारतUjjain: श्री महाकाल मंदिर सभा मंडप में सफाई कर्मी महिला को कुत्ते ने काटा

भारत'चंद दिनों के बलात्कार और दुष्कर्म के चंद आंकड़े दे रहा हूँ': नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने आंकड़े जारी कर सम्राट सरकार पर बोला तीखा हमला

भारतविकास प्रक्र‍िया में जनजातीय समाज को शामिल करने प्रधानमंत्री श्री मोदी ने बनाई नीतियां: मंत्री डॉ. शाह

भारत2020 Delhi riots case: अदालत ने बीमार माँ की देखभाल के लिए उमर खालिद को अंतरिम ज़मानत देने से किया इनकार