लाइव न्यूज़ :

तेलंगाना के मुख्यमंत्री राव ने शाह से मुलाकात की

By भाषा | Updated: September 4, 2021 17:39 IST

Open in App

तेलंगाना के मुख्यमंत्री के चंद्रशेखर राव ने शनिवार को केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह से मुलाकात की और उनसे अधिक जिलों के सृजन के मद्देनजर राज्य के लिए भारतीय पुलिस सेवा (आईपीएस) अधिकारियों की संख्या बढ़ाने और नक्सल प्रभावित क्षेत्रों में सड़क कार्यों के लिए पूर्ण वित्त पोषण का अनुरोध किया। मुख्यमंत्री कार्यालय (सीएमओ) के अनुसार राष्ट्रीय राजधानी के पांच दिवसीय दौरे पर आए राव ने यहां उनके आवास पर लगभग 45 मिनट तक शाह से मुलाकात की और राज्य में आईपीएस कैडर की संख्या 139 से बढ़ाकर 195 करने की आवश्यकता पर विस्तार से चर्चा की। राव ने शाह को दिए एक अभ्यावेदन में कहा, ‘‘वर्तमान आईपीएस कैडर समीक्षा को एक असाधारण मामले के रूप में मानने का अनुरोध किया जाता है।’’ उन्होंने नक्सल प्रभावित जिलों में सड़क निर्माण कार्यों के लिए पूर्ण वित्त पोषण का भी अनुरोध किया। बैठक में मुख्यमंत्री ने बताया कि राज्य सरकार ने कल्याण और विकास कार्यक्रमों के बेहतर संचालन के वास्ते एक नए राज्य के गठन के दो साल बाद 33 जिलों का पुनर्गठन और निर्माण किया है। उन्होंने कहा कि पुनर्गठित जिलों को केंद्र सरकार द्वारा मान्यता दी गई है। राव ने कहा, ‘‘पुलिस विभाग की प्रशासनिक आवश्यकता को ध्यान में रखते हुए और पुलिस अधिनियम के अनुसार कर्तव्य के निर्वहन के लिए 29 वरिष्ठ पदों की न्यूनतम वृद्धि करने यानी पदों की संख्या को 76 से बढ़ाकर 105 करने और आईपीएस संवर्ग में संख्या 139 से बढ़ाकर 195 करने का अनुरोध किया जा रहा है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारत'भारत अब नक्सल-मुक्त है': अमित शाह ने छत्तीसगढ़ में उग्रवाद के खात्मे की घोषणा की

भारतसेवा ‘डायल 112’ की 400 गाड़ियों को हरी झंडी दिखाई और 33 मोबाइल फॉरेंसिक प्रयोगशाला की शुरुआत, अमित शाह ने कहा- नक्सलियों को किया साफ?

भारतगुजरात स्थानीय निकाय चुनाव 2026ः ​​84 नगरपालिका में से 77, 34 जिलों में से 33 और 260 तालुका में से 253 पर बीजेपी की जीत?, अमित शाह ने कहा- कांग्रेस साफ और आप 0 पर आउट?

भारतLok Sabha Poll 2029: विधानसभाओं में जीत से लोकसभा की पृष्ठभूमि बना रही भाजपा! 

भारतआखिर क्यों सीएम योगी आदित्यनाथ, मोहन यादव और विष्णु देव साय से मिले अमित शाह, यूपी, एमपी और छत्तीसगढ़ में क्या हो सकता?, इन राज्य में 2027-28 में चुनाव

भारत अधिक खबरें

भारतदिल्ली में सफर पर लगेगा ब्रेक? 21 मई से तीन दिन तक ऑटो-टैक्सी की हड़ताल, किराया बढ़ाने की मांग पर अड़े ड्राइवर

भारतकुत्तों के काटने की घटनाओं को नजरअंदाज नहीं किया जा सकता?, सुप्रीम कोर्ट ने स्कूलों और अस्पतालों के पास आवारा कुत्तों को हटाने के आदेश को बरकरार रखा?

भारतदीदी का डिजाइन, सुवेंदु का एक्शन; साल्ट लेक स्टेडियम से हटेगी ममता बनर्जी द्वारा बनाई गई फुटबॉल की मूर्ति

भारतDelhi Traffic Update: दिल्ली वाले ध्यान दें! 19 मई को ट्रैफिक जाम से बचना है, तो इन रास्तों का करें इस्तेमाल

भारतभविष्य के लिए ये कैसी पौध तैयार कर रहे हैं हम ?