लाइव न्यूज़ :

तेलंगाना सीएम के. चंद्रशेखर राव का बड़ा ऐलान, जल्द करेंगे एक राष्ट्रीय पार्टी का गठन

By रुस्तम राणा | Updated: September 11, 2022 19:52 IST

तेलंगाना सीएम के. चंद्रशेखर राव ने रविवार को राष्ट्रीय पार्टी के गठन की घोषणा की है। उन्होंने कहा कि वह जल्द ही एक राष्ट्रीय पार्टी शुरू करेंगे और नीतियां बनाने का काम जारी है। 

Open in App
ठळक मुद्देकेसीआर ने कहा- कहा कि वह जल्द ही एक राष्ट्रीय पार्टी शुरू करेंगे और नीतियां बनाने का काम जारी हैइस संबंध में केसीआर राव के कार्यालय से एक आधिकारिक विज्ञप्ति की गई जारीरविवार को केसीआर ने कर्नाटक के पूर्व मुख्यमंत्री एचडी कुमारस्वामी से मुलाकात की

हैदराबाद: तेलंगाना राष्ट्र समिति के मुख्यमंत्री के. चंद्रशेखर राव ने अटकलों पर विराम लगाते हुए रविवार को राष्ट्रीय पार्टी के गठन की घोषणा की है। उन्होंने कहा कि वह जल्द ही एक राष्ट्रीय पार्टी शुरू करेंगे और नीतियां बनाने का काम जारी है। 

राव के कार्यालय से एक आधिकारिक विज्ञप्ति में कहा गया है, "विभिन्न क्षेत्रों के बुद्धिजीवियों, अर्थशास्त्रियों और विशेषज्ञों के साथ लंबी चर्चा के बाद वैकल्पिक राष्ट्रीय एजेंडे पर आम सहमति बनी है, जैसा कि हमने तेलंगाना आंदोलन की शुरुआत से पहले किया था।" बहुत जल्द, एक राष्ट्रीय पार्टी का गठन और उसकी नीतियों का निर्माण होगा।

रविवार को ही केसीआर ने कर्नाटक के पूर्व मुख्यमंत्री एचडी कुमारस्वामी से मुलाकात की। टीआरएस के अनुसार, सीएम केसीआर ने वर्तमान स्थिति में क्षेत्रीय दलों की भूमिका और राष्ट्रीय राजनीति में सीएम केसीआर की महत्वपूर्ण भूमिका सहित विभिन्न महत्वपूर्ण मुद्दों पर चर्चा की। इससे पहले केसीआर विपक्षी पार्टियों के नेताओं से भी मुलाकात कर चुके हैं। 

सियासी अटकलें लगाई जा रही हैं कि केसीआर 5 अक्टूबर को दशहरा के मौके पर हैदराबाद में होने वाली सार्वजनिक सभा में नई पार्टी की घोषणा कर सकते हैं। उनकी नई पार्टी का नाम भारत राष्ट्र समिति (बीआरएस) हो सकता है।

इस ऐलान के साथ ही केसीआर के 2024 के लिए प्रधानमंत्री उम्मीदवारी का अनौपचारिक ऐलान भी माना जाएगा हालांकि पार्टी सूत्रों का कहना है कि केसीआर अगले विधानसभा चुनाव तक सीएम बने रहेंगे। महत्वपूर्ण बात ये भी है कि उनके इस ऐलान से विपक्षी एकजुटता को झटका लग सकता है। इससे ठीक पहले उन्होंने विपक्ष को एकजुट करने की कवायद की थी।

टॅग्स :K Chandrashekhar RaoतेलंगानाTelangana
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्ट2 बेटियां काफी हैं मुझे और बेटी नहीं चाहिए, गर्भपात कराओ?, स्विमिंग पूल में डूबने से पत्नी फरहत और बेटियों उमेरा और आयशा की मौत, पति अजहरुद्दीन ने कहा- पूल में फिसलने से...

क्राइम अलर्ट2020 में दोस्ती और 5 साल लिव इन में रहे?, 20 फरवरी 2026 को पटना में शादी, पति नीरज भंसाल मांगता है दहेज, 26 वर्षीय सॉफ्टवेयर इंजीनियर ईशिता ने की सुसाइड?

कारोबारदिसंबर 2023 में सत्ता, दिसंबर 2025 में 8,00,805 करोड़ कर्ज?, तेलंगाना कांग्रेस सरकार ने 3.19 लाख करोड़ रुपये के नए कर्ज लिए?

भारतराज्यसभा चुनाव: अभिषेक सिंघवी, फूलो देवी नेताम, अनुराग शर्मा, कर्मवीर सिंह बौद्ध, एम क्रिस्टोफर तिलक और वी नरेंद्र रेड्डी को कांग्रेस ने बनाया उम्मीदवार

भारततेलंगाना में इंजीनियरों को 7 लाख रुपये, सफाई कर्मचारियों को मिलेंगे 2 लाख रुपये महीने, राज्य सरकार ने सैलरी स्ट्रक्चर में किया बदलाव

भारत अधिक खबरें

भारतदिल्ली और उत्तरी भारत के कुछ हिस्सों में महसूस हुए भूकंप के झटके, अफगानिस्तान में आया भूकंप

भारतकेंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने ग्रीनविच मीन टाईम को महाकाल स्टेंडर्ड टाईम में बदलने पर दिया जोर

भारतदलित समुदाय के 22 फीसदी वोट पर जमीन अखिलेश की निगाह , 14 अप्रैल पर अंबेडकर जयंती पर गांव-गांव में करेगी कार्यक्रम

भारतराघव चड्ढा पर आतिशी का बड़ा आरोप, 'BJP से डरते हैं, अगला कदम क्या होगा?'

भारतउत्तर प्रदेश उपचुनाव 2026ः घोसी, फरीदपुर और दुद्धी विधानसभा सीट पर पड़ेंगे वोट?, 2027 विस चुनाव से पहले सेमीफाइनल, सीएम योगी-अखिलेश यादव में टक्कर?