लाइव न्यूज़ :

सीएम उद्धव ठाकरे और कैबिनेट मंत्रियों से मिले तेलंगाना के मुख्यमंत्री चंद्रशेखर राव, एक्टर प्रकाश राज भी रहे मौजूद, जानिए क्या है मामला

By सतीश कुमार सिंह | Updated: February 20, 2022 17:44 IST

तेलंगाना के सीएम के चंद्रशेखर राव ने महाराष्ट्र के सीएम उद्धव ठाकरे से मुंबई में महाराष्ट्र के सीएम के आधिकारिक आवास वर्षा बंगले में अकेले मुलाकात की।

Open in App
ठळक मुद्देराष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (राकांपा) के प्रमुख शरद पवार से मुलाकात करेंगे।भाजपा की कथित ‘जन विरोधी’ नीतियों के लिए उनके अभियान का हिस्सा है। राव ने देवेगौड़ा से कहा था कि वह बेंगलुरु आकर उनसे इस मुद्दे पर बातचीत करेंगे।

मुंबईः तेलंगाना के सीएम के चंद्रशेखर राव ने महाराष्ट्र के सीएम उद्धव ठाकरे और उनके कैबिनेट मंत्रियों और नेताओं से मुंबई में महाराष्ट्र के सीएम के आधिकारिक आवास वर्षा बंगले में मुलाकात की। अभिनेता प्रकाश राज भी मौजूद रहे।

चंद्रशेखर राव ने रविवार को यहां महाराष्ट्र के अपने समकक्ष उद्धव ठाकरे से मुलाकात की। उनकी यह भेंट राष्ट्रीय स्तर पर भाजपा के खिलाफ समान विचारधारा वाले विभिन्न दलों को एक साथ लाने के प्रयासों का हिस्सा है। ठाकरे के निमंत्रण के बाद राव महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री के आधिकारिक आवास 'वर्षा' पहुंचे।

शिवसेना के अध्यक्ष ठाकरे ने हाल में राव से फोन पर बात की थी और उन्हें मुंबई आमंत्रित किया था। शिवसेना के मुखपत्र 'सामना' ने रविवार को कहा कि बैठक से भाजपा के खिलाफ राष्ट्रीय स्तर पर राजनीतिक दलों को एक साथ लाने की प्रक्रिया तेज होगी। बैठक में शिवसेना सांसद और पार्टी के मुख्य प्रवक्ता संजय राउत भी शामिल रहे।

ठाकरे ने भाजपा की कथित जनविरोधी नीतियों के खिलाफ और संघीय भावना को बनाए रखने के लिए राव की "लड़ाई" को "पूर्ण समर्थन" देने की घोषणा की है। महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री ने कहा है कि राव से मिलने के बाद इस मुद्दे पर भविष्य की कार्रवाई पर चर्चा की जाएगी।

कई मुद्दों पर भाजपा और केंद्र की आलोचना करने वाले तेलंगाना के मुख्यमंत्री ने कहा था कि वह भाजपा और राजग सरकार के खिलाफ विभिन्न राजनीतिक दलों को एकजुट करने के प्रयासों के तहत महाराष्ट्र और पश्चिम बंगाल के अपने समकक्षों से मुलाकात करेंगे।

पूर्व प्रधानमंत्री और जनता दल (सेक्युलर) के अध्यक्ष एच डी देवेगौड़ा ने हाल में राव को फोन किया था और उनकी "लड़ाई" को समर्थन दिया था। राव ने देवेगौड़ा से कहा था कि वह बेंगलुरु आकर उनसे इस मुद्दे पर बातचीत करेंगे।

टॅग्स :तेलंगानामहाराष्ट्रउद्धव ठाकरेके चंद्रशेखर रावउद्धव ठाकरे सरकारBJPशरद पवार
Open in App

संबंधित खबरें

भारतक्या बीजेपी में शामिल होंगे रेवंत रेड्डी? तेलंगाना सीएम को लेकर निज़ामाबाद के सांसद धर्मपुरी के बयान ने मचाई सनसनीखेज

क्राइम अलर्टTelangana: दूसरी शादी के लिए महिला ने पानी की टंकी में डुबोकर अपनी छह साल की बेटी को मार डाला

कारोबारबेंगलुरु-मुंबई एक्सप्रेस शुरू, देखिए रूट, समय और टिकट की कीमत, तुमकुरु, हुबली, बेलगावी, सांगली, कराड, सतारा, लोनांद, पुणे, लोनावला, कल्याण और ठाणे सहित 15 स्टेशनों पर रुकेगी

भारतकौन थे भुवन चंद्र खंडूरी?, देहरादून में निधन

बॉलीवुड चुस्कीमुंबई में सलमान खान के गैलेक्सी अपार्टमेंट में 5 फुट लंबा सांप?, वीडियो

भारत अधिक खबरें

भारत'चंद दिनों के बलात्कार और दुष्कर्म के चंद आंकड़े दे रहा हूँ': नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने आंकड़े जारी कर सम्राट सरकार पर बोला तीखा हमला

भारतविकास प्रक्र‍िया में जनजातीय समाज को शामिल करने प्रधानमंत्री श्री मोदी ने बनाई नीतियां: मंत्री डॉ. शाह

भारत2020 Delhi riots case: अदालत ने बीमार माँ की देखभाल के लिए उमर खालिद को अंतरिम ज़मानत देने से किया इनकार

भारतइंदौर कलेक्टर शिवम वर्मा सहित मप्र के पांच कलेक्टर फेम इंडिया-एशिया पोस्ट की सर्वश्रेष्ठ जिलाधिकारी 2026 सूची में शामिल

भारतFalta Assembly Constituency: 21 मई को फाल्टा में पुनर्मतदान, तृणमूल कांग्रेस उम्मीदवार जहांगीर खान ने उम्मीदवारी वापस ली, वीडियो