लाइव न्यूज़ :

'मैं बाघ का बेटा हूं, नरेंद्र मोदी को सत्ता से कर दूंगा बाहर', KCR ने भरी हुंकार; बोले- न देते कोई नेशनल प्रोजेक्ट, न खोलते हैं मेडिकल कॉलेज

By आजाद खान | Updated: February 13, 2022 08:29 IST

सीएम राव ने पीएम मोदी पर आरोप लगाते हुए कहा, "आप हमें नेशनल प्रोजेक्ट नहीं देते हैं, आप हमें मेडिकल कॉलेज नहीं देते हैं।"

Open in App
ठळक मुद्देसीएम चंद्रशेखर राव ने विकास के मुद्दे को लेकर पीएम मोदी पर हमला किया है।उन्होंने कहा कि वे बाघ का बेटा है, उन्हें सत्ता से बाहर कर देंगे।तेलंगाना के मुख्यमंत्री चंद्रशेखर राव ने प्रस्तावित बिजली सुधारों को लागू नहीं करने की भी बात कही है।

जनगांव:तेलंगाना के मुख्यमंत्री के चंद्रशेखर राव ने पीएम मोदी पर जमकर निशाना साधा है। सीएम राव ने पीएम मोदी पर विकास न करने का आरोप लगाकर उनकी जमकर आलोचना की है। मुख्यमंत्री चंद्रशेखर राव ने कहा कि एनडीए सरकार राज्य के विकास में विफल रही है और आगे भी अगर यह सिलसिला जारी रहा तो वे जल्द ही पीएम मोदी को हटा देंगे। यही नहीं सीएम राव ने खुद को बाघ का बेटा बताया और कहा कि वे पीएम मोदी को सत्ता से बाहर कर देंगे। आपको बता दें कि सीएम राव ने हाल ही में पीएम मोदी द्वारा की गई हैदराबाद की यात्रा में भी वह दूरी बनाए रखे थे। 

क्या कहा सीएम राव ने

जनगांव में सीएम राव नए कलेक्ट्रेट भवन का उद्घाटन करने के लिए गए थे। उद्घाटन के बाद एक जनसभा को संबोधित करते हुए टीआरएस प्रमुख ने कहा कि एनडीए की सरकार तेलंगाना के विकास के लिए समर्थन देने में विफल रही है। उन्होंने पीएम की जमकर आलोचना करते हुए वहां मौजूद लोगों से कहा कि अगर आप मुझे आशीर्वाद दें तो मैं पीएम मोदी को सत्ता से बाहर कर दूंगा। यही नहीं सीएम राव ने खुद को बाघ का बेटा बताया और कहा की सावधान रहें.. यह तेलंगाना है। उन्होंने लाल किले पर धावा भी बोलने की बात कही है। 

सीएम राव ने उठाया विकास का मुद्दा

जनगांव जिले में जनसभा के दौरान सीएम राव ने विकास का भी मुद्दा उठाया और कहा, "आप हमें नेशनल प्रोजेक्ट नहीं देते हैं, आप हमें मेडिकल कॉलेज नहीं देते हैं। अगर आप हमारा समर्थन नहीं करते हैं, तो कोई बात नहीं। हम आपको सत्ता से दूर भगाएंगे और एक ऐसी सरकार लाएंगे जो हमारी मदद करेगी।" उन्होंने तेलंगाना में एनडीए सरकार की ओर से प्रस्तावित बिजली सुधारों को लागू नहीं करने की भी बात कही है। 

टॅग्स :तेलंगानाके चंद्रशेखर रावK Chandrashekhar Raoमोदीभारतहैदराबाद
Open in App

संबंधित खबरें

भारतWest Asia Conflict: युद्धग्रस्त ईरान में फंसे 345 भारतीय, आर्मेनिया के रास्ते वतन लौटे; भारत की कूटनीतिक जीत

भारतPAN Card Update: घर बैठे सुधारें पैन कार्ड में मोबाइल नंबर या नाम, बस 5 मिनट में होगा पूरा काम; देखें प्रोसेस

कारोबारपुणे के विशाल भुजबल हैदराबाद में राष्ट्रीय सम्मेलन में सम्मानित

क्राइम अलर्टबेटे की चाहत, 2 बेटी उमेरा-आयशा और 26 वर्षीय पत्नी फरहत को स्विमिंग पूल में गिराकर मार डाला?, फरहत तीसरी बार गर्भवती और पेट में बेटी पल रही थीं?

भारतदेश के लिए समर्पित ‘एक भारतीय आत्मा’

भारत अधिक खबरें

भारतये तो ट्रेलर है, पिक्चर अभी बाकी है..., राघव चड्ढा ने AAP के खिलाफ किया नया वीडियो जारी

भारतKotma Building Collapses: 4 मंजिला इमारत हुई जमींदोज, 2 लोगों की मलबे में दबकर मौत; कई अब भी फंसे

भारतगोदाम में भर रहे थे नाइट्रोजन गैस?, विस्फोट में 4 की मौत और 2 घायल

भारत'Three Allegations, Zero Truth': आम आदमी पार्टी द्वारा राज्यसभा की भूमिका से हटाए जाने के बाद राघव चड्ढा का जवाब

भारतMadhya Pradesh: अनूपपुर ज़िले में चार-मंज़िला होटल गिरने से मलबे में कई लोगों के फँसे होने की आशंका, एक की मौत