लाइव न्यूज़ :

तेलंगानाः मुख्यमंत्री चंद्रशेखर के पालतू कुत्ते की मौत, डॉक्टरों के खिलाफ इन धाराओं में FIR दर्ज

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: September 15, 2019 08:46 IST

बीजेपी ने कहा कि अगर सीएम को कुत्तों की तरह लोगों का भी इतना ही ख्याल होता तो इतने गरीब बच्चे डेंगू से नहीं मर रहे होते।

Open in App
ठळक मुद्दे डॉक्टरों के खिलाफ आईपीसी की धारा 429 और 11 के तहत मामला दर्ज किया है।अगर सीएम को लोगों का भी इतना ही खयाल होता तो इतने गरीब बच्चे डेंगू से नहीं मर रहे होते।

तेलंगाना के मुख्यमंत्री के. चंद्रशेखर राव के आवास प्रगति भवन में रहने वाले एक पालतू कुत्ते की मौत के बाद इलाज करने वाले डॉक्टरों के खिलाफ एफआईआर दर्ज की गई है। इस मुद्दे पर प्रदेश में राजनीतिक बहस शुरू हो गई है। बीजेपी का कहना है कि अगर सीएम को कुत्तों की तरह लोगों का भी इतना ही ख्याल होता तो इतने गरीब बच्चे डेंगू से नहीं मर रहे होते।

बुधवार को एनिमल केयर क्लीनिक में 11 महीने के हस्की नाम के कुत्ते की मौत हो गई। मौत की वजह उच्च तापमान और सांस लेने में तकलीफ दर्ज की गई। केयर टेकर की शिकायत पर बंजारा हिल्स पुलिस थाने में डॉ लक्ष्मी और डॉ रंजीत के खिलाफ एफआईआर दर्ज की गई। आरोप है कि डॉक्टरों द्वारा इंजेक्शन लगाए जाने के बाद ही कुत्ते की मौत हुई।

बंजारा हिल्स पुलिस स्टेशन के सब इंस्पेक्टर बीडी नायडू ने बताया, 'हमने डॉक्टरों के खिलाफ आईपीसी की धारा 429 और 11 के तहत मामला दर्ज किया है।' 

भाजपा ने तेलंगाना राष्ट्र समिति (टीआरएस) की सरकार पर निशाना साधते हुए कहा कि कुत्ते की मौत पर डॉक्टर के खिलाफ कार्रवाई केसीआर सरकार की आपराधिक लापरवाही के कारण तेलंगाना में डेंगू से हुई मौतों पर एक क्रूर मजाक है। भाजपा ने कहा कि अगर सीएम को लोगों का भी इतना ही खयाल होता तो इतने गरीब बच्चे डेंगू से नहीं मर रहे होते।

टॅग्स :तेलंगानाके चंद्रशेखर राव
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टबेटे की चाहत, 2 बेटी उमेरा-आयशा और 26 वर्षीय पत्नी फरहत को स्विमिंग पूल में गिराकर मार डाला?, फरहत तीसरी बार गर्भवती और पेट में बेटी पल रही थीं?

क्राइम अलर्ट2 बेटियां काफी हैं मुझे और बेटी नहीं चाहिए, गर्भपात कराओ?, स्विमिंग पूल में डूबने से पत्नी फरहत और बेटियों उमेरा और आयशा की मौत, पति अजहरुद्दीन ने कहा- पूल में फिसलने से...

क्राइम अलर्ट2020 में दोस्ती और 5 साल लिव इन में रहे?, 20 फरवरी 2026 को पटना में शादी, पति नीरज भंसाल मांगता है दहेज, 26 वर्षीय सॉफ्टवेयर इंजीनियर ईशिता ने की सुसाइड?

कारोबारदिसंबर 2023 में सत्ता, दिसंबर 2025 में 8,00,805 करोड़ कर्ज?, तेलंगाना कांग्रेस सरकार ने 3.19 लाख करोड़ रुपये के नए कर्ज लिए?

भारतराज्यसभा चुनाव: अभिषेक सिंघवी, फूलो देवी नेताम, अनुराग शर्मा, कर्मवीर सिंह बौद्ध, एम क्रिस्टोफर तिलक और वी नरेंद्र रेड्डी को कांग्रेस ने बनाया उम्मीदवार

भारत अधिक खबरें

भारत'Three Allegations, Zero Truth': आम आदमी पार्टी द्वारा राज्यसभा की भूमिका से हटाए जाने के बाद राघव चड्ढा का जवाब

भारतMadhya Pradesh: अनूपपुर ज़िले में चार-मंज़िला होटल गिरने से मलबे में कई लोगों के फँसे होने की आशंका, एक की मौत

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील