लाइव न्यूज़ :

योगी को वोट नहीं दोगे तो चुनाव बाद छोड़ना पड़ेगा राज्य, तेलंगाना के भाजपा विधायक ने की विवादास्पद टिप्पणी

By अनिल शर्मा | Updated: February 16, 2022 07:34 IST

तेलंगाना में भाजपा विधायक टी राजा सिंह ने मंगलवार को अपनी एक टिप्पणी से विवाद खड़ा कर दिया। राजा ने कथित तौर पर कहा कि ‘उत्तर प्रदेश में योगी आदित्यनाथ सरकार के समर्थन में वोट नहीं देने वालों को चुनाव के बाद नतीजे भुगतने होंगे’।

Open in App
ठळक मुद्दे तेलंगाना में भाजपा विधायक टी राजा सिंह ने यूपी सीएम को पक्ष में मतदान करने की अपील की है टी राजा सिंह ने कहा कि जो लोग योगीजी के समर्थन में वोट नहीं करेंगे उन्हें राज्य छोड़ना पड़ेगा

हैदराबादः तेलंगाना में भाजपा विधायक टी राजा सिंह ने मंगलवार को अपनी एक टिप्पणी से विवाद खड़ा कर दिया। राजा ने कथित तौर पर कहा कि ‘उत्तर प्रदेश में योगी आदित्यनाथ सरकार के समर्थन में वोट नहीं देने वालों को चुनाव के बाद नतीजे भुगतने होंगे’।

विधानसभा चुनाव के दूसरे चरण में कथित तौर पर उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का विरोध करने वालों ने कुछ क्षेत्रों में बड़ी संख्या में भाजपा के खिलाफ मतदान किया, इस पर राजा ने उतर प्रदेश में हिंदू मतदाताओं से बाहर आने और तीसरे चरण में भाजपा के पक्ष में मतदान करने की अपील की। 

एक वीडियो में भाजपा विधायक ने कहा कि ‘‘जो लोग नहीं चाहते कि योगी आदित्यनाथ सत्ता में वापस आएं, उन्हें बताना चाहेंगे कि अगर वे मुख्यमंत्री के नेतृत्व का समर्थन नहीं करते हैं तो उन्हें राज्य छोड़ना होगा।’’इसके साथ ही कहा कि जो लोग भाजपा को वोट नहीं करते, उनसे कहूंगा कि योगी जी ने हजारों जेसीबी-बुलडोजर मंगवा लिए हैं।

भाजपा विधायक द्वारा जारी वीडियो में वे कह रहे हैं कि 'आज यूपी में दूसरे फेज की पोलिंग हुई है, लेकिन कुछ इलाकों में बहुत ज्यादा वोटिंग हुई है। जो योगी आदित्यनाथ को पसंद नहीं करते, ऐसे लोग भारी संख्या में घरों से निकले और मतदान किया।' आगे कहते हैं कि  'मैं हिंदूओं से अपील करता हूं कि तीसरे चरण में भरपूर मतदान करें'।  उन्होंने कहा कि 'चुनाव के बाद ऐसे इलाकों को चिह्नित किया जाएगा जिन लोगों ने योगीजी का समर्थन नहीं किया है।

टॅग्स :उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनावयोगी आदित्यनाथBJPतेलंगाना
Open in App

संबंधित खबरें

भारतक्या बीजेपी में शामिल होंगे रेवंत रेड्डी? तेलंगाना सीएम को लेकर निज़ामाबाद के सांसद धर्मपुरी के बयान ने मचाई सनसनीखेज

क्राइम अलर्टTelangana: दूसरी शादी के लिए महिला ने पानी की टंकी में डुबोकर अपनी छह साल की बेटी को मार डाला

भारतकौन थे भुवन चंद्र खंडूरी?, देहरादून में निधन

भारतUP: पंचायत चुनाव, ओबीसी आयोग, मेट्रो प्रोजेक्ट एवं अन्य मुद्दों को लेकर योगी मंत्रिमंडल की बैठक में लिए गए अहम फैसले

भारत'नमाज पढ़नी है, आप शिफ्ट में पढ़िए...प्यार से मानेंगे ठीक है, नहीं मानेंगे तो दूसरा तरीका अपनाएंगे': एक कार्यक्रम में बोले यूपी सीएम योगी | VIDEO

भारत अधिक खबरें

भारत"सरकार हर आयोजन को सड़क पर करा रही है": सड़कों पर नमाज को लेकर सीएम योगी पर अखिलेश का पलटवार

भारतUjjain: श्री महाकाल मंदिर सभा मंडप में सफाई कर्मी महिला को कुत्ते ने काटा

भारत'चंद दिनों के बलात्कार और दुष्कर्म के चंद आंकड़े दे रहा हूँ': नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने आंकड़े जारी कर सम्राट सरकार पर बोला तीखा हमला

भारतविकास प्रक्र‍िया में जनजातीय समाज को शामिल करने प्रधानमंत्री श्री मोदी ने बनाई नीतियां: मंत्री डॉ. शाह

भारत2020 Delhi riots case: अदालत ने बीमार माँ की देखभाल के लिए उमर खालिद को अंतरिम ज़मानत देने से किया इनकार