लाइव न्यूज़ :

ऐश्वर्या ने लगाई तेजप्रताप के नाम की मेंहदी, बेटे के ब्याह के लिए लालू यादव को आज मिल सकता है पैरोल

By पल्लवी कुमारी | Updated: May 10, 2018 09:49 IST

राजद सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव के बड़े बेटे और पूर्व स्वास्थ्य मंत्री तेज प्रताप यादव की शादी 12 मई को पूर्व मंत्री और आरजेडी विधायक चंद्रिका राय की बेटी ऐश्वर्या राय से होनी है।

Open in App

पटना, 10 मई: राजद सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव के बड़े बेटे और पूर्व स्वास्थ्य मंत्री तेज प्रताप यादव की शादी 12 मई को पूर्व मंत्री और आरजेडी विधायक चंद्रिका राय की बेटी ऐश्वर्या राय से होनी है। इनकी शादी की रस्में भी शुरू हो चुकी है। कल इनके मेंहदी का फंक्शन रखा गया था। जिसमें राबड़ी देवी, तेजस्वी यादव समेत पूरी लालू फैमली शामिल हुई थी। लेकिन मेहंदी में लालू यादव की कमी सबके चेहरे पर साफ दिख रही थी। 

ऐसी उम्मीद लगाई जा रही है कि लालू प्रसाद यादव को गुरुवार को पैरोल पर जेल से बाहर आ जाएंगे। बेटे तेजप्रताप की शादी में शामिल होने के लिए जेल प्रशासन लालू के पैरोल पर आज( 10 मई) को फैसला ले सकता है। पैरोल देने से पहले लालू को रिम्स से बिरसा मुंडा जेल शिफ्ट किया जाएगा। इसके बाद वह जेल से ही पटना के लिए रवाना होंगे। बता दें कि लालू प्रसाद को बुधवार को ही पैरोल मिलने की उम्मीद थी, लेकिन इस मामले पर कोई फैसला नहीं किया गया। जेल प्रशासन के पास ये मामला अटका रह गया। 

शादी में अब केवल 2 दिन का बचा है और ऐसे में दोनों परिवार में जमकर शादी की तैयारियां चल रही है। बुधवार को चंद्रिका राय के सरकारी आवास 5, सर्कुलर रोड पर ऐश्वर्या और तेजप्रताप यादव की मेहंदी की रस्म का कार्यक्रम संपन्न हुआ। यह एक निजी कार्यक्रम था।

इस मामले को लेकर अक्षय कुमार और टि्वंकल खन्ना की बढ़ सकती हैं मुश्किलें

यहां ऐश्वर्या हरे रंग की साड़ी में दिखीं।  इस मौके पर उनकी मां पूर्णिमा राय व मौसी निरुपमा के साथ उनकी सहेलियां भी मौजूद थीं। ऐश्वर्या की सातों ननद और छह ननदोई ने मेंहदी संगीत में खूब एन्जॉय तिया। निजी आयोजन के कारण 5 सर्कुलर रोड में आयोजित समारोह में दोनों परिवार के सदस्यों के अलावा कुछ खास मेहमान ही शरीक हुए।

लोकमत न्यूज के लेटेस्ट यूट्यूब वीडियो और स्पेशल पैकेज के लिए यहाँ क्लिक कर के सब्सक्राइब करें

टॅग्स :तेज प्रताप यादवलालू प्रसाद यादव
Open in App

संबंधित खबरें

भारतनिशांत कुमार ने कसा लालू-राबड़ी सरकार पर तंज, कहा- 2005 से पहले बिहार में कितने दंगे और हिंसा हुआ करते थे

भारतआखिर क्यों जनता से कट रहे लालू यादव?, होली दंगल बंद और अब रमजान में नहीं इफ्तार दावत?, राजद ने 20 साल पुरानी परंपरा तोड़ दी?

भारतआखिर क्यों विधायक फैसल रहमान पर कार्रवाई नहीं कर रहे तेजस्वी यादव?, 25 विधायक से होंगे 24?, मुख्य विपक्षी दल का दर्जा और नेता प्रतिपक्ष की कुर्सी?

भारतविधानसभा चुनाव हारे तो यूरोप निकले और राज्यसभा में पराजय होने पर कोलकाता पहुंचे?, शिवानंद तिवारी ने तेजस्वी यादव से कहा-पराजय से ज़्यादा बुरा मैदान छोड़ना?

भारतराज्यसभा चुनाव में हार, तेजस्वी ने फैजल पर एक्शन लिया तो नेता प्रतिपक्ष पद खतरे में?, कांग्रेस विधायक कुशवाहा ने कहा-दीपक यादव या मुकेश सहनी से बेहतर उम्मीदवार कौन?

भारत अधिक खबरें

भारतमोथाबाड़ी में न्यायिक अधिकारी को किया अगवा और असली आरोपी फरार?, सीएम ममता बनर्जी ने कहा- निर्दोष लोगों को परेशान कर रही एनआईए

भारतघायल हूं इसलिए घातक हूं?, राघव ने एक्स पर किया पोस्ट, मैं बोलना नहीं चाहता था, मगर चुप रहता तो बार-बार दोहराया गया झूठ भी सच लगने लगता, वीडियो

भारत‘फ्यूचर सीएम ऑफ बिहार’?, निशांत कुमार को मुख्यमंत्री बनाओ, जदयू कार्यकर्ताओं ने पटना में लगाए पोस्टर

भारतअल्पसंख्यकों पर हमला करने वाले लोगों के साथ सीएम विजयन?, राहुल गांधी ने कहा- 140 में से 100 सीट जीतकर बनाएंगे सरकार?, भाजपा 0 पर आउट?

भारतआप इधर-उधर क्यों घूम रहे हैं?, स्कूल क्यों नहीं जाते?, तो जवाब देते कि बहुत दूर, सीएम योगी ने कहा- अब भैंस के साथ नहीं खेलते बच्चे?, वीडियो