लाइव न्यूज़ :

BJP ने अनंत कुमार कुमार की पत्नी तेजस्विनी को सौंपी बड़ी जिम्मेदारी, बनाया पार्टी का उपाध्यक्ष

By रामदीप मिश्रा | Updated: April 2, 2019 15:43 IST

तेजस्विनी को लेकर कहा जा रहा था कि बीजेपी उन्हें बेंगलुरु दक्षिणी लोकसभा सीट से मैदान में उतार सकती है, लेकिन ऐसा नहीं हुआ।

Open in App

दिवंगत केंद्रीय मंत्री अनंत कुमार की पत्नी तेजस्विनी को भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) ने नई जिम्मेदारी दी है। बीजेपी ने उन्हें पार्टी के उपाध्यक्ष पद पर नियुक्त किया है। दरअसल, तेजस्विनी को लेकर कहा जा रहा था कि बीजेपी उन्हें बेंगलुरु दक्षिणी लोकसभा सीट से मैदान में उतार सकती है, लेकिन ऐसा नहीं हुआ।

बीजेपी ने तेजस्वनी की जगह बेंगलुरु साउथ सीट से एक 28 वर्षीय युवा को टिकट दिया, जिनका नाम तेजस्वी सूर्या है। यह युवा कार्यकर्ता पेशे से कर्नाटक हाइकोर्ट में वकील हैं। कहा गयासूर्या को उम्मीदवार के तौर पर चुने जाने के पीछे राजनीति का उनका अनुभव और भाषण देने की उनकी कला को देखा गया। वह वर्तमान में बीजेपी यूथ विंग के जनरल सेक्रेटरी हैं और पार्टी की नेशनल सोशल मीडिया टीम का हिस्सा भी है।   वहीं, सूर्या की उम्मीदवारी के बाद तेजस्वनी ने कहा था, 'सैकड़ों शुभचिंतक और कार्यकर्ता हमारे घर आए। मैंने उनसे कहा कि अनंत कुमार जी हमेशा देश के बारे में पहले सोचते थे पार्टी के बारे में बाद में। इसी के साथ मैं पार्टी के निर्णय के साथ दृढ़ रहूंगी।' भले ही पार्टी ने तेजस्विनी को टिकट न दिया हो लेकिन पार्टी में एक बड़ी जिम्मेदारी दी है। 

आपको बता दे, बीजेपी के दिग्गज नेता और संसदीय कार्यमंत्री रहते हुए अनंत कुमार का 12 नवंबर, 2018 को निधन हो गया था। वो कैंसर से पीड़ित थे। कर्नाटक में पार्टी का जाना पहचाना चेहरा था और वह साल 1996 से दक्षिणी बेंगलुरु लोकसभा सीट का प्रतिनिधित्व कर रहे थे। अनंत कुमार वाजपेयी सरकार में नागरिक उड्डयन मंत्री भी रहे थे। उनके निधन के बाद यह सीट खाली हो गई थी, जिसके बाद से बीजेपी लगातार यहां से एक नये चेहरे के तलाश में थी। 

टॅग्स :भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी)कर्नाटक
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टप्रोफेसर राजू से चक्कर और नंबर भी खूब दे रहे तुम्हे?, सहपाठियों ने अफवाहें फैलाकर मानसिक रूप से प्रताड़ित किया, 22 वर्षीय मेडिकल छात्रा निकिता ने दी जान?, सुसाइड नोट मिला

क्राइम अलर्टAI के कारण अमेरिका में नौकरी खो दी?, मुस्लिम लड़की शाज़िया सिराज से शादी, बेरोजगार सॉफ्टवेयर इंजीनियर बानू चंद्र रेड्डी और पत्नी ने दी जान, सुसाइड नोट में लिखा-परिवार ने नहीं दिया साथ?

क्राइम अलर्टशादी से पहले कई लड़के से संबंध, विवाह के बाद 'अमीर' दोस्तों के साथ शराब पार्टी?, सास आशा और ससुर माधव कृष्ण ने घर किया बर्बाद, पति ने परेशान होकर पत्नी पर लगाए आरोप

क्राइम अलर्टदरवाजा नहीं खोल रहा, पड़ोसियों ने देखा तो उड़े होश?, फांसी लगाकर सॉफ्टवेयर इंजीनियर पति भानु चंद्र रेड्डी कुंटा ने दी जान, 17वीं मंजिल से कूदकर पत्नी शाजिया सिराज ने की आत्महत्या

क्राइम अलर्टKarnataka Horror: भाभी से अवैध संबंध?, पिता जॉन पॉल और बड़े भाई नवीन ने मिलकर छोटे स्टालिन को मार डाला, स्टालिन की सगाई जेनिफर से हुई थी और उसने राज खोला?

भारत अधिक खबरें

भारत'Three Allegations, Zero Truth': आम आदमी पार्टी द्वारा राज्यसभा की भूमिका से हटाए जाने के बाद राघव चड्ढा का जवाब

भारतMadhya Pradesh: अनूपपुर ज़िले में चार-मंज़िला होटल गिरने से मलबे में कई लोगों के फँसे होने की आशंका, एक की मौत

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील