लाइव न्यूज़ :

राहुल गांधी के बाद तेजस्वी यादव ने की इस्तीफे की पेशकश, RJD ने नहीं स्वीकारा 

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: July 4, 2019 12:04 IST

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक RJD विधायक भाई वीरेंद्र ने कहा कि 28 जून को ही तेजस्वी यादव ने नेता प्रतिपक्ष के पद से इस्तीफा देने की पेशकश की थी। जिसपर आरजेडी विधायकों ने विरोध कर इस्तीफे को अस्वीकार किया।

Open in App

राहुल गांधी के कांग्रेस अध्यक्ष पद से इस्तीफा के बाद राष्ट्रीय जनता दल (RJD) नेता तेजस्‍वी यादव ने बिहार विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष के पद से इस्‍तीफे की पेशकश की है। हालांकि, तेजस्वी के इस पेशकश को आरजेडी विधायक दल ने इसे सिरे से खारिज कर दिया। 

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक RJD विधायक भाई वीरेंद्र ने कहा कि 28 जून को ही तेजस्वी यादव ने नेता प्रतिपक्ष के पद से इस्तीफा देने की पेशकश की थी। जिसपर आरजेडी विधायकों ने विरोध कर इस्तीफे को अस्वीकार किया। 

मालूम हो कि लोकसभा चुनाव के बाद से अपने इस्तीफे को लेकर एक महीने से बनी असमंजस की स्थिति पर पूर्णविराम लगाते हुए राहुल गांधी ने त्यागपत्र की औपचारिक घोषणा कर दी। उन्होंने कहा कि पार्टी के ‘भविष्य के विकास’ के लिए उन्होंने यह कदम उठाया है। 

चुनावी हार की नैतिक जिम्मेदारी लेते हुए गांधी ने कांग्रेस कार्य समिति (सीडब्ल्यूसी) को यह सुझाव भी दिया कि नया अध्यक्ष चुनने के लिए एक समूह गठित किया जाए क्योंकि उनके लिए यह उपयुक्त नहीं है कि वह इस प्रक्रिया में शामिल हों।  इस बीच, सूत्रों का कहना है कि सीडब्ल्यूसी की ओर से इस्तीफा स्वीकार किए जाने और नए अध्यक्ष चुने जाने तक गांधी पद पर बने रहेंगे। 

टॅग्स :आरजेडीतेजस्वी यादव
Open in App

संबंधित खबरें

भारत'चंद दिनों के बलात्कार और दुष्कर्म के चंद आंकड़े दे रहा हूँ': नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने आंकड़े जारी कर सम्राट सरकार पर बोला तीखा हमला

भारत'बिहार में सिर्फ फोटोशूट वाली सरकार चल रही है' तेजस्वी यादव का आरोप

भारतBihar MLC By Election 2026: राजद के सोनू राय ने जदयू प्रत्याशी कन्हैया प्रसाद को हराया?, विधानसभा चुनाव हारने के बाद तेजस्वी यादव के लिए राहत की खबर?, सीएम सम्राट को झटका

भारतपटना सिविल कोर्ट पहुंचे तेजस्वी यादव, कहा- फर्जी मुकदमा किया गया

भारतबिहार में नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने भाजपा विधायक पर लगाया गंभीर आरोप, कार्रवाई को लेकर खड़े किए सवाल

भारत अधिक खबरें

भारत"सरकार हर आयोजन को सड़क पर करा रही है": सड़कों पर नमाज को लेकर सीएम योगी पर अखिलेश का पलटवार

भारतUjjain: श्री महाकाल मंदिर सभा मंडप में सफाई कर्मी महिला को कुत्ते ने काटा

भारतविकास प्रक्र‍िया में जनजातीय समाज को शामिल करने प्रधानमंत्री श्री मोदी ने बनाई नीतियां: मंत्री डॉ. शाह

भारतक्या बीजेपी में शामिल होंगे रेवंत रेड्डी? तेलंगाना सीएम को लेकर निज़ामाबाद के सांसद धर्मपुरी के बयान ने मचाई सनसनीखेज

भारत2020 Delhi riots case: अदालत ने बीमार माँ की देखभाल के लिए उमर खालिद को अंतरिम ज़मानत देने से किया इनकार