लाइव न्यूज़ :

नागरिकता संशोधन बिल और 'एनआरसी' के खिलाफ उतरे तेजस्वी यादव, कहा- ये है असंवैधानिक 

By एस पी सिन्हा | Updated: December 12, 2019 05:47 IST

नागरिकता संशोधन बिल: तेजस्वी यादव ने कहा कि 'सीएबी असंवैधानिक है'. उन्होंने कहा कि 'भारत के संविधान में स्पष्ट रूप से लिखा गया है कि देश को धर्म के आधार पर विभाजित नहीं किया जा सकता.

Open in App
ठळक मुद्देबिहार की राजधानी पटना में राजद नेता तेजस्वी यादव ने 'नागरिकता संशोधन बिल' और 'एनआरसी' के खिलाफ पार्टी नेता और समर्थकों के साथ जेपी गोलंबर पर बुधवार को धरना दिया. राजद के इस धरने को महागठबंधन में शामिल रालोसपा, हम और वीआईपी ने भी समर्थन दिया है.

बिहार की राजधानी पटना में राजद नेता तेजस्वी यादव ने 'नागरिकता संशोधन बिल' और 'एनआरसी' के खिलाफ पार्टी नेता और समर्थकों के साथ जेपी गोलंबर पर बुधवार को धरना दिया. राजद के इस धरने को महागठबंधन में शामिल रालोसपा, हम और वीआईपी ने भी समर्थन दिया है. तेजस्वी यादव इस धरना का नेतृत्व कर रहे हैं साथ ही प्रदेश अध्यक्ष जगदानंद सिंह, अब्दुल बारी सिद्धकी समेत राजद के कई विधायक भी इस धरना में शामिल हुए.

धरने पर बैठे तेजस्वी यादव ने कहा कि 'सीएबी असंवैधानिक है'. उन्होंने कहा कि 'भारत के संविधान में स्पष्ट रूप से लिखा गया है कि देश को धर्म के आधार पर विभाजित नहीं किया जा सकता. साथ ही उन्होंने कहा कि 'जदयू के कुछ नेता लोकसभा में बिल पास होने के बाद सीएबी पर सवाल उठा रहे हैं. यह सब नाटक का हिस्सा है. जदयू में किसी में भी नीतीश कुमार जी के खिलाफ जाने की हिम्मत नहीं है. नीतीश जी ने सत्ता में बने रहने के लिए बिल का समर्थन करके समझौता किया है.' 

इस मौके पर तेजस्वी यादव के साथ पार्टी विधायक भोला यादव, भाई वीरेंद्र समेत कई पार्टी नेता और कार्यकर्ता भी मौजूद थे. धरना दे रहे नेताओं ने मोदी सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की. तेजस्वी यादव ने लोकसभा से नागरिकता संशोधन बिल के पास होने पर कड़ी आपत्ति जताई है. 

यादव ने कहा कि देश की जनता नरेंद्र मोदी अमित शाह और नीतीश कुमार को माफ नहीं करेगी. तेजस्वी यादव ने कहा कि लोकतंत्र की हत्या की जा रही है. नीतीश कुमार जबाब दें कि आखिर उन्होंने देश को धोखा क्यों दिया. उन्होंने कहा कि सड़क से संसद तक अब हम लोग इस बिल का विरोध करेंगे.

तेजप्रताप यादव ने भी इस दौरान बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार पर निशाना साधा और कहा कि पलटी मार चाचा ने एक बार फिर पलटी मारा है. एनआरसी और सीएबी मामले में हमारा, पार्टी और महागठबंधन का विरोध सड़क से संसद तक लगातार जारी रहेगा. 

धरने का समर्थन दे रहे पार्टी के मुखिया उपेंद्र कुशवाहा ने ट्वीट कर कहा है कि 'राष्ट्रीय समरसता, संप्रभुता, सामाजिक सौहार्द और जनहित के मुद्दों के विरुद्ध केंद्र सरकार द्वारा लाये गये नागरिक संशोधन बिल के विरोध में पटना में राजद द्वारा आयोजित धरने का रालोसपा की ओर से पुरजोर समर्थन है.

टॅग्स :नागरिकता संशोधन बिल 2019तेजस्वी यादवआरजेडीभारतीय जनता पार्टी (बीजेपी)नीतीश कुमारजेडीयू
Open in App

संबंधित खबरें

भारत'चंद दिनों के बलात्कार और दुष्कर्म के चंद आंकड़े दे रहा हूँ': नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने आंकड़े जारी कर सम्राट सरकार पर बोला तीखा हमला

भारतबाप नीतीश कुमार-बेटे निशांत को डॉक्टर की जरूरत, स्वास्थ्य मंत्रालय दिया गया?, पूर्व सांसद और बाहुबली नेता आनंद मोहन का फूटा गुस्सा, वीडियो

भारत'बिहार में सिर्फ फोटोशूट वाली सरकार चल रही है' तेजस्वी यादव का आरोप

भारतबिहार विधानसभाः मुख्य सचेतक संजीव चौरसिया और उपमुख्य सचेतक मंजीत कुमार सिंह, सम्राट सरकार ने 9 विधायकों को इन पद पर किया नियुक्त, देखिए पूरी सूची

भारतBihar MLC By Election 2026: राजद के सोनू राय ने जदयू प्रत्याशी कन्हैया प्रसाद को हराया?, विधानसभा चुनाव हारने के बाद तेजस्वी यादव के लिए राहत की खबर?, सीएम सम्राट को झटका

भारत अधिक खबरें

भारत"सरकार हर आयोजन को सड़क पर करा रही है": सड़कों पर नमाज को लेकर सीएम योगी पर अखिलेश का पलटवार

भारतUjjain: श्री महाकाल मंदिर सभा मंडप में सफाई कर्मी महिला को कुत्ते ने काटा

भारतविकास प्रक्र‍िया में जनजातीय समाज को शामिल करने प्रधानमंत्री श्री मोदी ने बनाई नीतियां: मंत्री डॉ. शाह

भारतक्या बीजेपी में शामिल होंगे रेवंत रेड्डी? तेलंगाना सीएम को लेकर निज़ामाबाद के सांसद धर्मपुरी के बयान ने मचाई सनसनीखेज

भारत2020 Delhi riots case: अदालत ने बीमार माँ की देखभाल के लिए उमर खालिद को अंतरिम ज़मानत देने से किया इनकार