लाइव न्यूज़ :

केंद्रीय गृहमंत्री के बयान पर तेजस्वी यादव ने किया पलटवार, कहा-बकवास करते हैं अमित शाह

By एस पी सिन्हा | Updated: November 5, 2023 16:53 IST

बिहार के उपमुख्यमंत्री तेजस्वी यादव ने कहा कि केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह बिहार में बकवास करने आते हैं। बकवास करने की उनकी आदत हो गई है, इसलिए जातीय गणना सर्वे पर भी बेबुनियाद बातें कर रहे हैं। वो सिर्फ झूठ बात बोलना जानते हैं। 

Open in App
ठळक मुद्देतेजस्वी यादव ने कहा कि केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह बिहार में बकवास करने आते हैंउन्होंने कहा, वे जातीय गणना सर्वे पर भी बेबुनियाद बातें कर रहे हैं, वो सिर्फ झूठ बात बोलना जानते हैं

पटना: केन्द्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह के द्वारा बिहार के मुजफ्फरपुर की रैली में जातीय गणना को छलावा करार दिए जाने के बाद बिहार की सियासत गर्मा गई है। इस मामले पर अब उपमुख्यमंत्री तेजस्वी यादव ने मोर्चा खोलते हुए भाजपा के 'चाणक्य' पर तीखा पलटवार किया है। उन्होंने कहा कि केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह बिहार में बकवास करने आते हैं। बकवास करने की उनकी आदत हो गई है, इसलिए जातीय गणना सर्वे पर भी बेबुनियाद बातें कर रहे हैं। वो सिर्फ झूठ बात बोलना जानते हैं। 

तेजस्वी यादव ने कहा कि अगर उनको लगता है कि बिहार में जो जाति आधारित गणना करवाई गयी है, उसमें गलती है तो देश भर में एक बार जाति आधारित गणना करवा लें। लेकिन, इनको तो सिर्फ फालतू बात करने आता है। इसलिए हम लोग उनकी बातों पर अधिक ध्यान नहीं देते हैं। उन्होंने कहा कि अमित शाह ने मुजफ्फरपुर में कहा है कि जातीय सर्वे रिपोर्ट में जानबूझकर यादव और मुसलमानों की आबादी को ज्यादा दिखाया गया है। 

तेजस्वी ने कहा कि अगर अमित शाह को ऐसा लगता है तो वे तो देश के गृह मंत्री हैं। केंद्र में उनकी सरकार है तो क्यों नहीं केंद्र सरकार देशभर में जातीय गणना करा लेती है? उन्होंने कहा कि अमित शाह के बिहार दौरे पर आए हैं वो देश के गृह मंत्री है तो इससे अच्छी बात क्या हो सकती है कि वो बिहार आए हैं। लेकिन, बिहार आने के बाद उनकी बातों से यही लग रहा है कि जैसे उन्होंने कहा था कि 12वीं के बाद इंटरमीडिएट करने की बात कह रहे हैं। अभी हम उनकी बातों को सुने हैं वो सिर्फ बकवास कर रहे हैं। 

तेजस्वी ने कहा कि अमित शाह कहते हैं कि बिहार में जातीय गणना में ओबीसी से छल किया गया। ऐसे में हम शाह से पूछते हैं कि केंद्र की मोदी सरकार में बिहार से शामिल जो मंत्री हैं, उनमें कितने ओबीसी हैं? कितने राज्यों में भाजपा ने ओबीसी को मुख्यमंत्री बना रखा है। उन्होंने कहा कि बिहार में लोगों को कलम और नौकरी बांटा जा रहा है। लेकिन अमित शाह इसकी चर्चा नहीं करते हैं। 

अमित शाह को यह जानना चाहिए कि जहां कलम और नौकरी बंट रहा है, वहां जंगलराज नहीं मंगलराज है। भाजपा शासित राज्यों और केंद्र की मोदी सरकार को निशाने पर लेते हुए उन्होंने कहा कि जंगलराज तो वहां है जहां नौकरी नहीं दी जा रही है।

टॅग्स :तेजस्वी यादवअमित शाहबिहारBJPआरजेडी
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टडंडा और रॉड से हमला कर पत्नी फूल कुमारी दास, 3 बच्चे ह्रदय दास, संध्या दास और सोन दास को मार डाला, चंदनपट्टी गांव से दिल दहला देने वाली घटना

भारतशिविर में कुल 67 शिकायत, 30 दिन में करें समाधान नहीं तो 31वें दिन निलंबित?, रेफर नीति अपनाई तो सिविल सर्जन और डॉक्टरों के खिलाफ कार्रवाई?, सम्राट चौधरी ने दी चेतावनी

भारतबाप नीतीश कुमार-बेटे निशांत को डॉक्टर की जरूरत, स्वास्थ्य मंत्रालय दिया गया?, पूर्व सांसद और बाहुबली नेता आनंद मोहन का फूटा गुस्सा, वीडियो

भारतकौन थे भुवन चंद्र खंडूरी?, देहरादून में निधन

भारत'भारत अब नक्सल-मुक्त है': अमित शाह ने छत्तीसगढ़ में उग्रवाद के खात्मे की घोषणा की

भारत अधिक खबरें

भारत2020 Delhi riots case: अदालत ने बीमार माँ की देखभाल के लिए उमर खालिद को अंतरिम ज़मानत देने से किया इनकार

भारतइंदौर कलेक्टर शिवम वर्मा सहित मप्र के पांच कलेक्टर फेम इंडिया-एशिया पोस्ट की सर्वश्रेष्ठ जिलाधिकारी 2026 सूची में शामिल

भारतFalta Assembly Constituency: 21 मई को फाल्टा में पुनर्मतदान, तृणमूल कांग्रेस उम्मीदवार जहांगीर खान ने उम्मीदवारी वापस ली, वीडियो

भारतनो वेटिंग, नो टेंशन! प्रमुख रूटों पर शुरू हुईं समर स्पेशल ट्रेनें, आज ही कराएं बुकिंग, चेक लिस्ट

भारतSpecial Train: रेल यात्रियों के लिए खुशखबरी! ओडिशा-UP के बीच चलेगी स्पेशल ट्रेन, देखें रूट और डिटेल