लाइव न्यूज़ :

Tejashwi Yadav Aurangabad Lok Sabha: 'लालू ने आडवाणी का रथ रोका, बीजेपी को बिहार में रोकेंगे' औरंगाबाद में बोले तेजस्वी यादव

By धीरज मिश्रा | Updated: April 10, 2024 13:16 IST

Tejashwi Yadav Aurangabad Lok Sabha: बिहार के पूर्व डिप्टी सीएम तेजस्वी यादव बुधवार को औरंगाबाद में थे। यहां उन्होंने एक रैली को संबोधित किया। तेजस्वी यादव ने कहा कि आज इतनी गर्मी होने के बावजूद भी आप इतनी भारी संख्या में आए हैं।

Open in App
ठळक मुद्देऔरंगाबाद में तेजस्वी यादव ने चुनावी सभा को संबोधित कियातेजस्वी ने कहा, इस बार जनता बदलाव की ओर बढ़ रही है तेजस्वी ने कहा यह चुनाव तय करेगा बिहार में किसकी सरकार बनेगी

Tejashwi Yadav Aurangabad Lok Sabha: बिहार के पूर्व डिप्टी सीएम तेजस्वी यादव बुधवार को औरंगाबाद में थे। यहां उन्होंने एक रैली को संबोधित किया। तेजस्वी यादव ने कहा कि आज इतनी गर्मी होने के बावजूद भी आप इतनी भारी संख्या में आए हैं। आप लोगों का प्यार मिल रहा है। कड़ी धूप में आप लोग खड़े हैं बस मुझे जिताने के लिए। आज आप लोगों से अपील करने आया हूं और साथ में लालू जी का संदेश भी लेकर आया हूं। यहां से दो उम्मीदवार खड़े हैं। बताइए दोनों सीट हम जीतेंगे या नहीं। तेजस्वी यादव ने कहा कि भाजपा के जो प्रत्याशी हैं।

वह लगातार यहां से जीतते रहे हैं लेकिन आपके विकास के लिए कुछ नहीं किया। फिर भी वह जीत रहे हैं। इस बार औरंगाबाद की जनता ने ठाना है बदलाव लेकर आएंगे। आप सब लोगों के बीच नेता बनकर नहीं बेटा बनकर आएंगे। हम सभी वर्ग को सम्मान देना चाहते हैं। मेरा साथ दीजिए, मेरे पर विश्वास रखिए। आडवाणी जी का रथ लालू जी ने रोका, बीजेपी को बिहार में रोकेंगे। बिहार में भी सरकार बनाएंगे। भारत में भी सरकार बनाएंगे। एक एक वोट लालटेन को दीजिए। उन्होंने कहा कि अभय जी जेडीयू में थे। वह हमेशा से लालू जी की विचारधारा से प्रेरित थे। वह अपने  घर लौटे हैं। हमारे चाचा पलट गए। हमने कहा था वह हमारे अभिभावक हैं।

आप देखिए 2020 का चुनाव चल रहा था। मैंने कहा था आप अपने भाई को मुख्यमंत्री बनाएंगे तो 10 लाख सरकार नौकरी देंगे। 17 महीने की सरकार में 5 लाख लोगों को सरकारी नौकरी दी। सोचिए पांच साल का मौका मिला तो, हम कितनी नौकरी देंगे। यह चुनाव रास्ता दिखाएगा यह तय होगा इसी चुनाव में किसकी सरकार बना रहे हैं। हमारी शक्ति बढ़ेगी। सुना है अमित शाह औरंगाबाद आ रहे हैं। अमित शाह कहते थे अब नीतीश कुमार के लिए रास्ते बंद हैं। मोदी जी नीतीश के लिए डीएनए जैसे शब्दों का इस्तेमाल किया था।

कोई बात नहीं उन्होंने हमारा साथ छोड़ दिया। नीतीश को हाईजैक किया। उनकी लड़ाई लड़ने के काम उनका यह भतीजा करेगा। सभी को साथ लेकर जाएंगे। उन्होंने कहा कि मोदी जी फिर आएंगे फिर से फुसलाएंगे। बीजेपी बड़का झूठा पार्टी है। मोदी जी ने औरंगाबाद के युवाओं को कितना रोजगार दिया। पलायन महंगाई नहीं रोकी। फिर वह झूठ बोलेंगे। 

टॅग्स :तेजस्वी यादवआरजेडीबिहारजेडीयूलालू प्रसाद यादवलोकसभा चुनाव 2024लोकसभा संसद बिललोकसभा चुनाव
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टडंडा और रॉड से हमला कर पत्नी फूल कुमारी दास, 3 बच्चे ह्रदय दास, संध्या दास और सोन दास को मार डाला, चंदनपट्टी गांव से दिल दहला देने वाली घटना

भारतशिविर में कुल 67 शिकायत, 30 दिन में करें समाधान नहीं तो 31वें दिन निलंबित?, रेफर नीति अपनाई तो सिविल सर्जन और डॉक्टरों के खिलाफ कार्रवाई?, सम्राट चौधरी ने दी चेतावनी

भारतबाप नीतीश कुमार-बेटे निशांत को डॉक्टर की जरूरत, स्वास्थ्य मंत्रालय दिया गया?, पूर्व सांसद और बाहुबली नेता आनंद मोहन का फूटा गुस्सा, वीडियो

भारततख्त श्री पटना साहिब गुरुद्वारे में माथा टेकने पटना पहुंचे पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने केन्द्र सरकार और भाजपा पर बोला तीखा हमला

भारतबिहार के मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने की उद्योगपतियों को बिहार वापस आने और प्रदेश में ही उद्योग लगाने की अपील

भारत अधिक खबरें

भारत2020 Delhi riots case: अदालत ने बीमार माँ की देखभाल के लिए उमर खालिद को अंतरिम ज़मानत देने से किया इनकार

भारतइंदौर कलेक्टर शिवम वर्मा सहित मप्र के पांच कलेक्टर फेम इंडिया-एशिया पोस्ट की सर्वश्रेष्ठ जिलाधिकारी 2026 सूची में शामिल

भारतFalta Assembly Constituency: 21 मई को फाल्टा में पुनर्मतदान, तृणमूल कांग्रेस उम्मीदवार जहांगीर खान ने उम्मीदवारी वापस ली, वीडियो

भारतनो वेटिंग, नो टेंशन! प्रमुख रूटों पर शुरू हुईं समर स्पेशल ट्रेनें, आज ही कराएं बुकिंग, चेक लिस्ट

भारतSpecial Train: रेल यात्रियों के लिए खुशखबरी! ओडिशा-UP के बीच चलेगी स्पेशल ट्रेन, देखें रूट और डिटेल