लाइव न्यूज़ :

एनडीए सरकार ने बिहार को सबसे अधिक बेरोजगार वाला राज्य बनाया, तेजस्वी यादव ने कहा-विकास के हर सूचकांक में फिसड्डी, क्या हुआ 19 लाख नौकरियों का वादा

By एस पी सिन्हा | Updated: July 31, 2022 17:06 IST

बिहार में डबल इंजन की सरकार पर तंज कसते हुए तेजस्वी यादव ने कहा कि तथाकथित केंद्र की डबल इंजन सरकार का इंजन बिना ईंधन गैरेज में खड़ा कबाड़ हो चुका है तथा प्रदेश के विकास को बेपटरी कर दिया है.

Open in App
ठळक मुद्देभाजपा की राजनीति के कारण के बिहार का वर्तमान और भविष्य बर्बाद हो रहा है.2020 में बिहार के युवाओं को 19 लाख नौकरियों का वादा किया.सेना की भर्तियों में ठेके पर अग्निपथ योजना लागू कर युवाओं के सपनों को पुन: ध्वस्त किया.

पटनाः बिहार में नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने भाजपा पर जमकर निशाना साधा है. उन्होंने कहा कि भाजपा ने देश के सबसे युवा प्रदेश बिहार को सबसे अधिक बेरोजगारों वाला राज्य बना दिया है. तेजस्वी ने कहा कि भाजपा गठबंधन की डबल इंजन सरकार होने के बावजूद सतत विकास के हर सूचकांक में बिहार फिसड्डी है.

 

नेता प्रतिपक्ष ने बिहार को अग्रणी राज्यों की श्रेणी में लाने के लिए अंबेडकर, लोहिया, कर्पूरी और गांधी के सिद्धांतों पर चलने वाली युवा और प्रगतिशील विचारों वाली समाजवादी सरकार की जरूरत बताई है. उन्होंने आरोप लगाया कि भाजपा की राजनीति के कारण के बिहार का वर्तमान और भविष्य बर्बाद हो रहा है.

भाजपा को महसूस नहीं होता कि आठ वर्षों में उनकी जनविरोधी, उन्होंने बिहार में डबल इंजन की सरकार पर तंज कसते हुए कहा तथाकथित केंद्र की डबल इंजन सरकार का इंजन बिना ईंधन गैरेज में खड़ा कबाड़ हो चुका है तथा प्रदेश के विकास को बेपटरी कर दिया है.

तेजस्वी ने कहा कि यह विडंबना ही है कि 15 लाख रुपए हर भारतीय के खाते में, बिहार को विशेष राज्य का दर्जा व प्रतिवर्ष दो करोड़ नौकरियां देने का वादा करके 2014 में सत्ता में आई भाजपा सरकार ने देश के सबसे युवा प्रदेश बिहार को सबसे अधिक बेरोजगारों वाला राज्य बना दिया.

2 करोड सालाना नौकरियों की वादाखिलाफी के बावजूद भी इन्होंने 2020 में बिहार के युवाओं को 19 लाख नौकरियों का वादा किया और फिर विश्वासघात कर युवाओं की पीठ में छुरा घोंपा. इन सबके बावजूद भी इनका पेट नहीं भरा तो इन्होंने सेना की भर्तियों में ठेके पर अग्निपथ योजना लागू कर युवाओं के सपनों को पुन: ध्वस्त किया.

17 साल से बिहार की सत्ता में बैठे संघ भाजपा के लोग अब 17 वर्षों के अपने ही कार्यों पर उंगली उठा रहे हैं. इसका सीधा अर्थ है कि इन्होंने 17 वर्षों तक बिहार के खजाने की खूब लूटपाट की और अब अपने ही कामों से संतुष्ट नहीं है.

टॅग्स :बिहारआरएसएसBJPआरजेडीजेडीयूनीतीश कुमारतेजस्वी यादव
Open in App

संबंधित खबरें

भारत'चंद दिनों के बलात्कार और दुष्कर्म के चंद आंकड़े दे रहा हूँ': नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने आंकड़े जारी कर सम्राट सरकार पर बोला तीखा हमला

भारतक्या बीजेपी में शामिल होंगे रेवंत रेड्डी? तेलंगाना सीएम को लेकर निज़ामाबाद के सांसद धर्मपुरी के बयान ने मचाई सनसनीखेज

क्राइम अलर्टडंडा और रॉड से हमला कर पत्नी फूल कुमारी दास, 3 बच्चे ह्रदय दास, संध्या दास और सोन दास को मार डाला, चंदनपट्टी गांव से दिल दहला देने वाली घटना

भारतशिविर में कुल 67 शिकायत, 30 दिन में करें समाधान नहीं तो 31वें दिन निलंबित?, रेफर नीति अपनाई तो सिविल सर्जन और डॉक्टरों के खिलाफ कार्रवाई?, सम्राट चौधरी ने दी चेतावनी

भारतबाप नीतीश कुमार-बेटे निशांत को डॉक्टर की जरूरत, स्वास्थ्य मंत्रालय दिया गया?, पूर्व सांसद और बाहुबली नेता आनंद मोहन का फूटा गुस्सा, वीडियो

भारत अधिक खबरें

भारतडिप्लोमेसी, डिनर और कोलोसियम की सैर; पीएम मोदी और जॉर्जिया मेलोनी की यादगार मुलाकात, देखें इटली दौरे की खास झलकियाँ

भारतPharmacy Strike Today: आज बंद रहेंगी दवा दुकानें! आज देशव्यापी हड़ताल पर रहेंगे दवा विक्रेता, मरीजों की बढ़ सकती है परेशानी

भारतWeather Today: आज बाहर निकलने से पहले देख लें वेदर अपडेट! दिल्ली में हीटवेव तो बेंगलुरु में बारिश की संभावना

भारतईमानदारी के अभाव में शातिर बन जाती है समझदारी

भारत"सरकार हर आयोजन को सड़क पर करा रही है": सड़कों पर नमाज को लेकर सीएम योगी पर अखिलेश का पलटवार