लाइव न्यूज़ :

तेजस्वी यादव ने नीतीश सरकार पर लगाया गरीबों की अनदेखी करने का आरोप, कहा- यह 'अमीरों की सरकार' है

By एस पी सिन्हा | Updated: February 22, 2026 17:39 IST

तेजस्वी यादव ने अपने संबोधन में कहा कि वर्तमान शासन व्यवस्था 'अमीरों की सरकार' है, जिसे गरीबों के दुख-दर्द से कोई सरोकार नहीं है।

Open in App

पटना: बिहार की राजधानी पटना के मिलर स्कूल ग्राउंड में आयोजित संत रविदास जयंती समारोह में नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने शिरकत करते हुए राज्य की वर्तमान सरकार पर तीखा हमला बोला। उन्होंने दलित व पिछड़ा समाज के प्रति सरकारी उपेक्षा को लेकर गंभीर आरोप लगाए। तेजस्वी यादव ने अपने संबोधन में कहा कि वर्तमान शासन व्यवस्था 'अमीरों की सरकार' है, जिसे गरीबों के दुख-दर्द से कोई सरोकार नहीं है। उन्होंने कहा कि संत रविदास जी की विचारधारा ही राजद और लालू प्रसाद यादव की असली शक्ति है। तेजस्वी यादव ने जोर देकर कहा कि समाज से भेदभाव, ऊंच-नीच और छुआछूत को समाप्त कर सबको समान अधिकार और मान-सम्मान दिलाना ही उनकी राजनीति का मुख्य उद्देश्य है। 

उन्होंने युवाओं से अपील की कि वे संत रविदास और डॉ. अंबेडकर के संघर्षों को पढ़ें और उनके बताए मार्ग पर चलकर अपने अधिकारों की रक्षा करें। राजद नेता ने केंद्र और राज्य सरकार पर संविधान को कमजोर करने का आरोप लगाया। तेजस्वी यादव ने कहा कि महागठबंधन सरकार के दौरान उन्होंने आरक्षण को 65 फीसदी तक बढ़ाया था, लेकिन 'बेईमान' ताकतों ने इसे खत्म करने का प्रयास किया। उन्होंने चेतावनी दी कि अगर बाबा साहब का संविधान खत्म हुआ, तो आम आदमी से वोट देने का अधिकार भी छिन जाएगा। तेजस्वी यादव ने वर्तमान शासन को 'धनतंत्र' करार देते हुए कहा कि ये लोग केवल सत्ता के भूखे हैं। 

शराबबंदी कानून पर प्रहार करते हुए तेजस्वी यादव ने कहा कि यह कानून केवल कागजों पर सीमित है। हकीकत में पूरे बिहार में धड़ल्ले से शराब बिक रही है, लेकिन पुलिस की लाठियों और जेल की सलाखों का शिकार केवल दलित और पिछड़ा समाज का गरीब व्यक्ति हो रहा है। उन्होंने आरोप लगाया कि इस कानून की आड़ में गरीबों का उत्पीड़न बढ़ गया है और असली माफिया खुलेआम घूम रहे हैं। 

तेजस्वी यादव ने राज्य में बढ़ते भ्रष्टाचार और बेरोजगारी का मुद्दा उठाते हुए कहा कि आज ब्लॉक और थाना स्तर पर बिना रिश्वत के कोई काम नहीं होता। उन्होंने अपने 17 महीनों के कार्यकाल की याद दिलाते हुए कहा कि उस समय उन्होंने 5 लाख सरकारी नौकरियां दी थीं और 2 लाख शिक्षकों की बहाली कराई थी। लेकिन अब फिर से नियुक्तियों में धांधली और पेपर लीक का खेल शुरू हो गया है, जिससे योग्य युवाओं का भविष्य दांव पर लगा है। 

तेजस्वी यादव ने कहा कि वर्तमान सरकार गरीबों को बसाने के बजाय उनके आशियाने उजाड़ने का काम कर रही है। सड़क किनारे ठेला लगाने वाले, मछली और सब्जी बेचने वाले छोटे दुकानदारों को प्रशासन द्वारा प्रताड़ित किया जा रहा है। उन्होंने मंच से हुंकार भरते हुए कहा कि बिहार की जनता अब जागरूक हो चुकी है और इस 'ठग' सरकार को समय आने पर करारा जवाब देगी।

टॅग्स :तेजस्वी यादवनीतीश कुमारबिहार
Open in App

संबंधित खबरें

भारत'चंद दिनों के बलात्कार और दुष्कर्म के चंद आंकड़े दे रहा हूँ': नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने आंकड़े जारी कर सम्राट सरकार पर बोला तीखा हमला

क्राइम अलर्टडंडा और रॉड से हमला कर पत्नी फूल कुमारी दास, 3 बच्चे ह्रदय दास, संध्या दास और सोन दास को मार डाला, चंदनपट्टी गांव से दिल दहला देने वाली घटना

भारतशिविर में कुल 67 शिकायत, 30 दिन में करें समाधान नहीं तो 31वें दिन निलंबित?, रेफर नीति अपनाई तो सिविल सर्जन और डॉक्टरों के खिलाफ कार्रवाई?, सम्राट चौधरी ने दी चेतावनी

भारतबाप नीतीश कुमार-बेटे निशांत को डॉक्टर की जरूरत, स्वास्थ्य मंत्रालय दिया गया?, पूर्व सांसद और बाहुबली नेता आनंद मोहन का फूटा गुस्सा, वीडियो

भारततख्त श्री पटना साहिब गुरुद्वारे में माथा टेकने पटना पहुंचे पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने केन्द्र सरकार और भाजपा पर बोला तीखा हमला

भारत अधिक खबरें

भारतPM मोदी और मेलोनी की वायरल सेल्फी से फिर चर्चा में आया रोम का कोलोसियम

भारतडिप्लोमेसी, डिनर और कोलोसियम की सैर; पीएम मोदी और जॉर्जिया मेलोनी की यादगार मुलाकात, देखें इटली दौरे की खास झलकियाँ

भारतPharmacy Strike Today: आज बंद रहेंगी दवा दुकानें! आज देशव्यापी हड़ताल पर रहेंगे दवा विक्रेता, मरीजों की बढ़ सकती है परेशानी

भारतWeather Today: आज बाहर निकलने से पहले देख लें वेदर अपडेट! दिल्ली में हीटवेव तो बेंगलुरु में बारिश की संभावना

भारतईमानदारी के अभाव में शातिर बन जाती है समझदारी