लाइव न्यूज़ :

लालू और नीतीश के बीच बढ़ती दूरियों पर तेजस्वी ने दी सफाई, कहा-दूरी की बात बकवास है

By एस पी सिन्हा | Updated: January 15, 2024 16:46 IST

पत्रकारों ने तेजस्वी से पूछा कि उनकी नीतीश कुमार से दूरी बढ़ने के कयास और अटकलबाजी लगाई जा रही हैं। इस पर तेजस्वी ने कहा कि वह इस पर सफाई नहीं देंगे क्योंकि जो बात अस्तित्व रखती ही नहीं, उस पर वे सफाई क्यों दे?

Open in App
ठळक मुद्देतेजस्वी यादव ने देश और बिहार के लोगों को मकर संक्रांति की शुभकामनाएं दींपत्रकारों ने तेजस्वी से पूछा कि उनकी नीतीश कुमार से दूरी बढ़ने के कयास और अटकलबाजी लगाई जा रही हैंइस पर उन्होंने कहा कि वह इस पर सफाई नहीं देंगे क्योंकि जो बात अस्तित्व रखती ही नहीं

पटना: इंडिया गठबंधन में सीट बंटवारे को लेकर गहमागहमी के बीच आज मुख्यमंत्री नीतीश कुमार और राजद प्रमुख लालू यादव के बीच चूडा-दही के भोज के दौरान मुलाकात हुई। लेकिन दोनों के बीच दूरियां साफ नजर आई। इस बीच उपमुख्यमंत्री तेजस्वी यादव ने जदयू और राजद के रिश्तों के बीच खटास की बात को सिरे से खारिज कर दिया। उन्होंने कहा कि उनकी और मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के बीच दूरी की बात बकवास है।

तेजस्वी यादव ने देश और बिहार के लोगों को मकर संक्रांति की शुभकामनाएं दीं। अपने आवास पर मीडिया से बातचीत के दौरान पर उन्होंने कहा कि हमारे यहां परंपरा रही है कि घर पर राजद प्रमुख लालू प्रसाद यादव दही-चूड़ा खिलाने का काम करते हैं। इस मौके पर आज आयोजन रखा गया। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार और मंत्रिमंडल के सभी लोग आए, उनका स्वागत किया गया। पर्व-त्योहार हम शुरू से मनाते हैं और खुशियां बांटते हैं। 

पत्रकारों ने तेजस्वी से पूछा कि उनकी नीतीश कुमार से दूरी बढ़ने के कयास और अटकलबाजी लगाई जा रही हैं। इस पर तेजस्वी ने कहा कि वह इस पर सफाई नहीं देंगे क्योंकि जो बात अस्तित्व रखती ही नहीं, उस पर वे सफाई क्यों दे? ये सब बेकार की बातें हैं। ये सब कितनी ही दिनों से मीडिया में चल रही है। 

इसपर बार-बार कोई क्यों सफाई देगा, जिस बात का कोई मतलब ही नहीं है। असल में बिहार में निवेश बढ़ रहा है तो लोगों में तो थोड़ा डर तो जरूर हो गया है कि ये लोग अपना वादा पूरा कर रहे हैं। कोई भी कुछ भी कहता रहे इससे कोई फर्क नहीं पड़ने वाला है। वहीं नीतीश कुमार द्वारा इंडी गठबंधन के संयोजक का पद ठुकराने और सीट शेयरिंग में हो रही देरी पर पर तेजस्वी ने कहा कि आपको पता है कि बिहार में कहीं हो भी गया हो, इसकी चिंता आप लोग मत कीजिए।

टॅग्स :तेजस्वी यादवनीतीश कुमारलालू प्रसाद यादव
Open in App

संबंधित खबरें

भारत'चंद दिनों के बलात्कार और दुष्कर्म के चंद आंकड़े दे रहा हूँ': नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने आंकड़े जारी कर सम्राट सरकार पर बोला तीखा हमला

भारतबाप नीतीश कुमार-बेटे निशांत को डॉक्टर की जरूरत, स्वास्थ्य मंत्रालय दिया गया?, पूर्व सांसद और बाहुबली नेता आनंद मोहन का फूटा गुस्सा, वीडियो

भारत'बिहार में सिर्फ फोटोशूट वाली सरकार चल रही है' तेजस्वी यादव का आरोप

भारतबिहार विधानसभाः मुख्य सचेतक संजीव चौरसिया और उपमुख्य सचेतक मंजीत कुमार सिंह, सम्राट सरकार ने 9 विधायकों को इन पद पर किया नियुक्त, देखिए पूरी सूची

भारतBihar MLC By Election 2026: राजद के सोनू राय ने जदयू प्रत्याशी कन्हैया प्रसाद को हराया?, विधानसभा चुनाव हारने के बाद तेजस्वी यादव के लिए राहत की खबर?, सीएम सम्राट को झटका

भारत अधिक खबरें

भारतईमानदारी के अभाव में शातिर बन जाती है समझदारी

भारत"सरकार हर आयोजन को सड़क पर करा रही है": सड़कों पर नमाज को लेकर सीएम योगी पर अखिलेश का पलटवार

भारतUjjain: श्री महाकाल मंदिर सभा मंडप में सफाई कर्मी महिला को कुत्ते ने काटा

भारतविकास प्रक्र‍िया में जनजातीय समाज को शामिल करने प्रधानमंत्री श्री मोदी ने बनाई नीतियां: मंत्री डॉ. शाह

भारतक्या बीजेपी में शामिल होंगे रेवंत रेड्डी? तेलंगाना सीएम को लेकर निज़ामाबाद के सांसद धर्मपुरी के बयान ने मचाई सनसनीखेज