लाइव न्यूज़ :

देश की पहली कॉर्पोरेट ट्रेन तेजस एक्सप्रेस का परिचालन शुरू, जानें टाइम टेबल और किराये से जुड़ी सभी बातें

By आदित्य द्विवेदी | Updated: October 4, 2019 10:51 IST

India First Corporate Tejas Express Train Information:नयी तेजस एक्सप्रेस सप्ताह में छह दिन नयी दिल्ली-लखनऊ मार्ग पर चलेगी। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने लखनऊ-दिल्ली तेजस एक्सप्रेस को हरी झंडी दिखाई।

Open in App
ठळक मुद्देआईआरसीटीसी की इस पहली ट्रेन के यात्रियों को 25 लाख रुपए का नि:शुल्क बीमा भी दिया जाएगा।दिल्ली-लखनऊ तेजस एक्सप्रेस के यात्रियों को ट्रेन के विलंब होने पर मुआवजा दिया जाएगा।

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने लखनऊ-दिल्ली तेजस एक्सप्रेस को हरी झंडी दिखाई। इस मौके पर उन्होंने कहा कि यह देश की पहली कॉर्पोरेट ट्रेन है। मैं यात्रियों के पहले जत्थे को बधाई देता हूं और आशा करता हूं कि अन्य शहरों से जोड़ने के लिए भी ऐसे कदम उठाए जाएंगे।

तेजस एक्सप्रेस में हवाई जहाज की तरह व्यक्तिगत एलसीडी एंटरटेनमेंट-कम-इंफोर्मेशन स्क्रीन, ऑन बोर्ड वाई-फाई सेवा, आरामदायक सीटें, मोबाइल चार्जिंग, व्यक्तिगत रीडिंग लाइट्स, मोड्यूलर बायो-टॉयलेट और सेंसर टेप फिटिंग की सुविधाएं होंगी।

तेजस एक्सप्रेस का टाइम टेबल

तेजस एक्सप्रेस (ट्रेन नंबर 82501) लखनऊ स्टेशन से सुबह 6.10 बजे छूटेगी और नई दिल्ली रेलवे स्टेशन दोपहर 12.25 बजे पहुंचेगी। अपनी वापसी में ट्रेन नंबर 82502 हो जाएगी और नई दिल्ली रेलवे स्टेशन से दोपहर 3.35 बजे छूटेगी और लखनऊ रात 10.05 बजे पहुंचेगी।

तेजस एक्सप्रेस का किराया

नयी तेजस एक्सप्रेस सप्ताह में छह दिन नयी दिल्ली-लखनऊ मार्ग पर चलेगी। इसमें लखनऊ से नयी दिल्ली तक की यात्रा के लिए एसी चेयरकार का किराया 1125 रुपये और एक्जिक्यूटिव चेयरकार के लिए 2310 रुपये होगा। इसी तरह नयी दिल्ली से लखनऊ का एसी चेयरकार का यात्री किराया 1280 रुपये और एक्जिक्यूटिव चेयरकार का किराया 2450 रुपये होगा।

लेटलतीफी पर मुआवजा देगा रेलवे

आईआरसीटीसी की दिल्ली-लखनऊ तेजस एक्सप्रेस के यात्रियों को ट्रेन के विलंब होने पर मुआवजा दिया जाएगा। रेलवे की सहायक कंपनी ने मंगलवार को यह जानकारी दी। रेलवे की ओर से यह इस तरह की पहली घोषणा है। आईआरसीटीसी ने अपनी पहली ट्रेन की शुरुआत से पहले कहा कि एक घंटे से अधिक का विलंब होने पर 100 रुपये की राशि अदा की जाएगी जबकि दो घंटे से अधिक की देरी होने पर 250 रुपए का मुआवजा दिया जाएगा।

निःशुल्क बीमा की भी व्यवस्था

आईआरसीटीसी की इस पहली ट्रेन के यात्रियों को 25 लाख रुपए का नि:शुल्क बीमा भी दिया जाएगा। यात्रा के दौरान लूटपाट या सामान चोरी होने की स्थिति में भी एक लाख रुपए के मुआवजे की व्यवस्था है। ट्रेन में सफर कर रहे लोगों के लिए इस तरह की यह पहली व्यवस्था होगी।

समाचार एजेंसी एएनआई और पीटीआई-भाषा से इनपुट्स लेकर

टॅग्स :आईआरसीटीसीभारतीय रेललखनऊनई दिल्ली रेलवे स्टेशन
Open in App

संबंधित खबरें

भारतआप इधर-उधर क्यों घूम रहे हैं?, स्कूल क्यों नहीं जाते?, तो जवाब देते कि बहुत दूर, सीएम योगी ने कहा- अब भैंस के साथ नहीं खेलते बच्चे?, वीडियो

ज़रा हटकेIPL मैच में 20 रुपये का एक गिलास पानी! लखनऊ स्टेडियम में बवाल क्यों मचा?

कारोबारयूपी में 10 वर्ष में ऐसे बढ़ा बजट का आकार?, 8.65 लाख करोड़ रुपए में से 2.85 लाख करोड़ रुपए नहीं हुए खर्च?

ज़रा हटकेVIRAL VIDEO: जब ट्रेन में जवानों के लिए 'देवदूत' बना टीटीई, सोशल मीडिया पर वायरल हुआ दिल जीतने वाला पल

क्रिकेटघर में लखनऊ सुपर जाइंट्स की हार, दिल्ली ने 6 विकेट से हराया, रिजवी, एनगिडी और नटराजन ने किया कमाल, 5वें विकेट के लिए 119 रन की साझेदारी?

भारत अधिक खबरें

भारतबिहार में CM नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार को सीएम बनाने की मांग को लेकर महिलाओं ने शुरू किया सत्याग्रह

भारतयूपी में स्थापना दिवस के जरिए लोगों के घर-घर पहुंचेगी भाजपा, लोगों को PM मोदी और योगी सरकार की उपलब्धियां बताएँगे पार्टी पदाधिकारी

भारतWATCH: बिहार के सारण जिले में जदयू के प्रखंड अध्यक्ष का एक लड़की के साथ अश्लील वीडियो वायरल, दोनों आपत्तिजनक अवस्था में थे खेत में एक लड़की नेता के पीछे भाग रही है

भारतबिहार में सत्ता हस्तांतरण को लेकर सियासी हलचल हुई तेज, 12 अप्रैल को नीतीश कुमार दे सकते हैं मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा, भाजपा में मुख्यमंत्री को लेकर जारी है मंथन 

भारत'वे बंगाल को खत्म करना चाहते हैं': ममता बनर्जी ने BJP पर साधा निशाना, चुनावों से पहले किसानों के लिए अलग से बजट का वादा किया