लाइव न्यूज़ :

तेज प्रताप यादव अब पार्टी कार्यालय में लगाएंगे जनता दरबार, संभालेंगे लालू प्रसाद यादव की गद्दी

By एस पी सिन्हा | Updated: December 22, 2018 17:51 IST

जानकारों के अनुसार तेज प्रताप के ताजा रुख से साफ हो रहा है कि भले ही लालू यादव और राजद ने तेजस्वी यादव को अपना नेता मान लिया हो, वह भले ही नेता प्रतिपक्ष बन गए हों, लेकिन अब तेज प्रताप ने भी सत्ता के लिए ताल ठोक दिया है.

Open in App

बिहार में सीटों के बंटवारे को लेकर एक ओर जहां एनडीए और महागठबंधन में सियासी शह और मात की खेल चल रही है, वहीं, दूसरी ओर लालू परिवार में भी शह और मात के खेल शुरू होने की संभवना जताई जाने लगी है. इसी कडी में अब राजद प्रमुख लालू प्रसाद यादव के बडे बेटे तेज प्रताप यादव पार्टी कार्यालय में जनता दरबार लगाने जा रहे हैं. यह दरबार सोमवार 24 दिसंबर से लगना शुरू हो जाएगा. 

बताया जा रहा है कि हर दिन सुबह 10 बजे से 2 बजे तक लगने वाले इस जनता दरबार में वे अपने कार्यकर्ताओं के साथ आम लोगों की समस्याएं भी सुनेंगे. दरअसल बीते 16 दिसंबर को तेज प्रताप जिस अंदाज में राजद कार्यालय पहुंचे और कार्यकर्ताओं के साथ बैठक की, इससे यह साफ हो गया था कि अब वे सक्रिय होने जा रहे हैं. उन्होंने उस वक्त विरोधियों के खिलाफ हुंकार भरते हुए जंग का एलान किया था.

इससे ये संकेत निकलकर आ रहा है कि तेजप्रताप पार्टी की कमान खुद लेना चाहते हैं. इसके बाद उन्होंने पिता लालू प्रसाद यादव से रांची में मुलाकात की और यह ऐलान किया कि कृष्ण के बगैर अर्जुन की लडाई अधुरी है, अर्थात यह साफ है कि तेज प्रताप पार्टी की कमान अफने हाथों में रखना चाहते हैं. हालांकि उन्होंने उस वक्त यह साफ किया था कि तेजस्वी यादव को वे बिहार का मुख्यमंत्री बनाना चाहते हैं. 

ऐसे में तेज प्रताप के तेवर यह साफ बता रहे हैं कि लालू प्रसाद यादव के बाद वह किसी के अधीन काम करने को तैयार नहीं हैं. उन्होंने कहा भी है कि वह युवाओं की रैली करेंगे, जिसमें तेजस्वी यादव को भी आमंत्रित करेंगे. जाहिर है यह पार्टी पर उनकी पकड़ बनाने की एक बडी कोशिश है.

अब ऐसे में यह माना जा रहा है कि तेज प्रताप अभी खुलकर तेजस्वी का विरोध भले ही नहीं करें, लेकिन गांधी मैदान में रैली का ऐलान करके तेज प्रताप ने ना सिर्फ सबको चौंका दिया है बल्कि ये संदेश भी दे दिया है कि अब वह पार्टी की कमान संभालना चाहते हैं. इसतरह यह भी स्पष्ट है कि पार्टी में किसी एक का राज नहीं चलने वाला और फिर पार्टी को किस राह चलना है, ये भी वो खुद तय करेंगे.

जानकारों के अनुसार तेज प्रताप के ताजा रुख से साफ हो रहा है कि भले ही लालू यादव और राजद ने तेजस्वी यादव को अपना नेता मान लिया हो, वह भले ही नेता प्रतिपक्ष बन गए हों, लेकिन अब तेज प्रताप ने भी सत्ता के लिए ताल ठोक दिया है. उनमें भी सत्ता की महत्त्वाकांक्षा साफ-साफ नजर आ रही है. यहां बता दें कि तेज प्रताप अभी अपने घर नहीं जा रहे हैं.

अपने निजी संबंधों के कारण वो परिवार के सभी सदस्यों से नाराज भी चल रहे हैं. ऐसे में अचानक से पार्टी में उनकी बढती सक्रियता और फिर रैली का ऐलान यह बताता है कि वो पार्टी की कमान छोडना नहीं चाहते. यही नही पिछले दिनों वह पार्टी कार्यालय में रखी लालू यादव की कुर्सी पर हीं बैठकर कार्यकर्ताओं से बात करते भी दिखे थे, जबकि उस कुर्सी पर लालू यादव के अलावे कोई और नही बैठता था.

टॅग्स :तेज प्रताप यादवलालू प्रसाद यादवराष्ट्रीय जनता दलतेजस्वी यादव
Open in App

संबंधित खबरें

भारत'चंद दिनों के बलात्कार और दुष्कर्म के चंद आंकड़े दे रहा हूँ': नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने आंकड़े जारी कर सम्राट सरकार पर बोला तीखा हमला

भारत'बिहार में सिर्फ फोटोशूट वाली सरकार चल रही है' तेजस्वी यादव का आरोप

भारतBihar MLC By Election 2026: राजद के सोनू राय ने जदयू प्रत्याशी कन्हैया प्रसाद को हराया?, विधानसभा चुनाव हारने के बाद तेजस्वी यादव के लिए राहत की खबर?, सीएम सम्राट को झटका

भारतपटना सिविल कोर्ट पहुंचे तेजस्वी यादव, कहा- फर्जी मुकदमा किया गया

भारतबिहार में नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने भाजपा विधायक पर लगाया गंभीर आरोप, कार्रवाई को लेकर खड़े किए सवाल

भारत अधिक खबरें

भारत"सरकार हर आयोजन को सड़क पर करा रही है": सड़कों पर नमाज को लेकर सीएम योगी पर अखिलेश का पलटवार

भारतUjjain: श्री महाकाल मंदिर सभा मंडप में सफाई कर्मी महिला को कुत्ते ने काटा

भारतविकास प्रक्र‍िया में जनजातीय समाज को शामिल करने प्रधानमंत्री श्री मोदी ने बनाई नीतियां: मंत्री डॉ. शाह

भारतक्या बीजेपी में शामिल होंगे रेवंत रेड्डी? तेलंगाना सीएम को लेकर निज़ामाबाद के सांसद धर्मपुरी के बयान ने मचाई सनसनीखेज

भारत2020 Delhi riots case: अदालत ने बीमार माँ की देखभाल के लिए उमर खालिद को अंतरिम ज़मानत देने से किया इनकार