लाइव न्यूज़ :

नाबालिग छात्रा से शिक्षक ने किया दुष्कर्म, घटना के बाद पीड़िता खुद को आग लगा ली

By एस पी सिन्हा | Updated: November 30, 2020 21:15 IST

पीड़िता ने बताया कि शिक्षक छठ पूजा का प्रसाद खाने के बहाने उसके घर आया और फिर अकेला पाकर उसने गलत काम किया.

Open in App
ठळक मुद्दे किरोसिन डालकर खुद को आग के हवाले कर दिया. पीड़िता को लेकर रेफरल अस्पताल हसपुरा पहुंचे तो उसके बाद यह मामला प्रकाश में आया.

पटनाः बिहार के औरंगाबाद जिले के हसपुरा थाना क्षेत्र के एक गांव में एक कोचिंग संस्थान में पढ़ाने वाले शिक्षक ने छात्रा और गुरु की रिश्ता को तार-तार कर छात्रा के साथ बलात्कार जैसी घिनौनी घटना को अंजाम दिया है.

गुरु ने छात्रा के घर जाकर छठ का प्रसाद खाने के बहाने नाबालिग छात्रा को ही अपनी हवस का शिकार बना डाला. इस घटना के बाद पीड़िता खुद को आग लगा ली है. उसकी इलाज चल रही है. इस मामले को लेकर पुलिस में शिकायत की गई है. पुलिस मामले की छानबीन में जुटी हुई है.

छात्रा का आरोप है कि शिक्षक ने उसे रविवार को भी अपने संस्थान में कई बार बुलाने का प्रयास किया. लेकिन छात्रा जब रविवार को नहीं जाती तो शिक्षक पिटाई भी करता था. पीड़िता ने बताया कि शिक्षक छठ पूजा का प्रसाद खाने के बहाने उसके घर आया और फिर अकेला पाकर उसने गलत काम किया.

पीड़िता ने बताया कि वह इस घटना को सहन नहीं कर पाई और उसने बीती रात किरोसिन डालकर खुद को आग के हवाले कर दिया. जब परिजन पीड़िता को लेकर रेफरल अस्पताल हसपुरा पहुंचे तो उसके बाद यह मामला प्रकाश में आया.

आरोप यह भी है कि परिजन पुलिस को सूचना देते रहे, लेकिन 6 घन्टे बाद भी पुलिस फर्ज ब्यान लेने नहीं पहुंची. जिसके कारण अस्पताल के फर्श पर बिना इलाज के 6 घण्टों से अधिक छोड़ दिया गया. जब मीडिया घटना की कवरेज करने गई तो पुलिस भी हरकत में आई.

बताया जाता है कि आरोपी शिक्षक थाना क्षेत्र के खुटहन गांव निवासी रंजन कुमार है. वह पचरुखीया बाजार में ग्लोबल इंसिच्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी में कम्प्यूटर का क्लास लेता था. जो कई बार संस्थान में ही अपनी हवश का शिकार बनाने की कोसिस की, लेकिन छात्रा समझ नही पाई.

इसके बाद छठ में प्रसाद का बहाना बनाकर आरोपी शिक्षक ने छात्रा के घर जाकर उसके साथ हवस का शिकार बनाने का खौफनाक खेल खेला. हालांकि लडकी डर की वजह से मामले को छिपाने की कोशिश करती रही. लेकिन इस घटना को सहन नहीं कर सकी और अंततः छात्रा ने अपने शरीर पर किरासन तेल छिड़ककर आग लगा ली. 

टॅग्स :बिहारक्राइमपटना
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टबिहार में बेखौफ अपराधियों ने बिहार सरकार के मंत्री रामकृपाल यादव के समधी के घर पर चलाई गोली, तीन लोगों को लगी गोली

क्राइम अलर्टपटना परसा बाजारः 3 साल की बच्ची से यौन उत्पीड़न, रिश्तेदार सहित 2 आरोपी अरेस्ट, अस्पताल में भर्ती मासूम?

क्राइम अलर्टबिहार सिपाही भर्ती घोटालाः मुश्किल में पूर्व डीजीपी एसके सिंघल?, ईओयू ने किया जवाब तलब, गंभीर खामियां सामने

क्राइम अलर्टगर्लफ्रेंड शगुफ्ता शमीम के साथ-साथ नौकरानी भी करोड़ों की मालकिन, चलती है थार से?, बिहार में गैलेन्ट्री अवार्ड से सम्मानित डीएसपी गौतम कुमार ने किए कारनामे?

ज़रा हटके'चिंकी-मोमो', 'चाइनीज' कहकर किया अपमान, अरुणाचल से आई डांस टीम के साथ पटना में बदसलूकी; VIDEO वायरल

भारत अधिक खबरें

भारतPAN Card Update: घर बैठे सुधारें पैन कार्ड में मोबाइल नंबर या नाम, बस 5 मिनट में होगा पूरा काम; देखें प्रोसेस

भारत'Three Allegations, Zero Truth': आम आदमी पार्टी द्वारा राज्यसभा की भूमिका से हटाए जाने के बाद राघव चड्ढा का जवाब

भारतMadhya Pradesh: अनूपपुर ज़िले में चार-मंज़िला होटल गिरने से मलबे में कई लोगों के फँसे होने की आशंका, एक की मौत

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?