#MeToo अभियान के तहत एमजे अकबर पर लगे यौन शोषण के आरोपों के बाद उन्होंने विदेश राज्यमंत्री के पद से बुधवार (17 अक्टूबर) को इस्तीफा दे दिया है। उनपर 15 महिलाओं ने यौन शोषण के आरोप लगाए हैं। वहीं, उनके ऊपर पर लगे यौन शोषण के आरोपों को लेकर मशहूर कॉल्मनिस्ट और लेखिका तनवीर सिंह ने ट्वीट किया, जिसके बाद वह टॉल हो गईं।
उन्होंने ट्वीट करते हुए लिखा, '#MeToo के हिसाब से हमें हेमिंगवे, गालिब, फैज और मंटो को पढ़ना बंद करना होगा। एमजे अकबर में कमी है, लेकिन क्या हमें उन्हें यौन उत्पीड़क या पत्रकारिता में अत्यधिक योगदान के साथ एक संपादक के रूप में याद रखना चाहिए।'
उनके इस ट्वीट को लोगों ने अकबर का समर्थन करना बताया। वहीं, इस्तीफे से पहले बीजेपी के राष्ट्रीय प्रवक्ता संबित पात्रा से एमजे अकबर पर पूछे गए सवाल का वीडियो को ट्वीट करते हुए यूजर ने लिखा कि वह नारी शक्ति के सवाल पर भाग गए।
तनुश्री दत्ता से शुरू हुआ #MeToo मूवमेंट
अमेरिका से शुरू हुआ #MeToo मूवमेंट करीब दो साल बाद भारत में दोबारा शुरू हो चुका है। भारत में इसे शुरू करने का श्रेय अभिनेत्री तनुश्री दत्ता को दिया जा रहा है। तनुश्री दत्ता ने अभिनेता नाना पाटेकर पर यौन शोषण का आरोप लगा कर मधुमक्खी के छत्ते में पत्थर मार दिया। उसके बाद फिल्म फिल्म अभिनेता आलोक नाथ, गायक कैलाश खेर, डायरेक्टर विकास बहल, गायक रघु दीक्षित, कमेंटेटर और लेखक सुहेल सेठ, गायक अभिजीत भट्टाचार्य, एआईबी के कॉमेडियन उत्सव चक्रवर्ती, लेखक चेतन भगत, टीवी चैनल आज तक के निदेशक सुप्रियो प्रसाद, कोरियोग्राफर गणेश आचार्य, फिल्म डायरेक्टर राकेश सारंग, अभिनेता रजत कपूर, फिल्म मसान के लेखक वरुण ग्रोवर और संगीतकार अनु मलिक इत्यादी पर #MeToo के तहत आरोप लगे हैं।