लाइव न्यूज़ :

तसलीमा नसरीन ने कहा, 'मैं सच में मरने से पहले ही मर जाऊंगी', जानिए क्यों कहा?

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: January 20, 2022 22:06 IST

जानी मानी लेखिका तसलीमा नसरीन ने सोशल प्लेटफॉर्म फेसबुक पर आरोप लगाया है कि जिंदा होते हुए भी फेसबुक ने उन्हें मुर्दा घोषित कर दिया।

Open in App
ठळक मुद्देफेसबुक ने तसलीमा नसरीन के अकाउंट को Remembering बना दियाइस खबर के बाद कई लोगों ने तसलीमा को श्रद्धांजलि भी दे दी

 पनी लेखनी से निर्वासन का दंश झेल रहीं बांग्लादेश की विवादास्पद और विचारोत्तेजक लेखिका तसलीमा नसरीन ने फेसबुक पर अपने खिलाफ षड्यंत्र करने का आरोप लगााया है।

'लज्जा' और 'बेशरम' जैसे उपन्यास लिखकर इस्लामिक कट्टरपंथियों के निशाने पर रहने वाली लेखिका ने ट्विटर पर अपने दुख को साझा करते हुए लिखा है, "#Facebook ने 2 दिन में दो बार मुझे मारा। मैं सच में मरने से पहले ही मर जाऊंगी। जब मैं सच में मरूंगी तब लोगों को यकीन भी नहीं होगा कि मैं सच में मर गई हूं। वे मेरी वास्तविक मौत को भी फेसबुक द्वारा गढ़ी गई झूठी मौत मानेंगे @Facebook" 

 

दरअसल फेसबुक ने तसलीमा नसरीन अकाउंट को Remembering Taslima Nasreen में बदल दिया था। जिसके कारण लोगों ने उन्हें दिवंगत मान लिया और श्रद्धांजलि देने लगे।

इस पूरे मामले में  तसलीमा नसरीन को खुद आगे आना पड़ा और कहना पड़ा कि उनकी धड़कने चल रही हैं और वो पूरी तरह से सामान्य जिंदगी जी रही हैं।

इसके साथ ही उन्होंने यह भी बताया है कि न तो उनकी तबीयत खराब है और न ही वो किसी अस्पताल में इलाज के लिए भर्ती हैं। वो पूरी तरह से फिट हैं और लिखने-पढ़ने का सामान्य काम कर रही हैं। 

लगभग दो दशकों से निर्वासन में जी रहीं तसलीमा नसरीन ने फेसबुक के द्वारा फैलाई गई मौत की अफवाह पर निराशा जताते हुए एक अन्य ट्वीट में कहा, "मैं जिंदा हूं, लेकिन मेरे फेसबुक अकाउंट को remembering बना दिया। कितनी दुखद खबर है! आप (Facebook) ऐसा कैसे कर सकते हैं? कृपया मुझे मेरा अकाउंट वापस दें।"

साल 2004 से भारत में जिंदगी बिता रही तसलीमा नसरीन मूल रूप से बांग्लादेश के मयमनसिंह जिले की रहने वाली हैं। तसलीमा इस्लामिक कट्टरपंथ की खुल कर आलोचना करती हैं, यही कारण है भारत में भी कई बार उन पर हमले हो चुके हैं।

पेशे से चिकित्सक तसलीमा नसरीन का फेसबुक अकाउंट इससे पहले नवंबर 2021 में बैन कर दिया गया ता क्योंकि उन्होंने बांग्लादेश में हिंदुओं के खिलाफ हुई हिंसा पर धर्म विशेष के खिलाफ टिप्पणी की थी।  

टॅग्स :फेसबुकFacebook Indiaबांग्लादेश
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टफर्जी तरीके से भारतीय पासपोर्ट बनवा कर बहरीन और सऊदी अरब की यात्रा, बांग्लादेश के कॉक्स बाजार स्थित रोहिंग्या कैंप में रहने वाले अब्दुल अमीन को 3 साल की सजा?

भारतपश्चिम बंगाल भाजपा चुनाव परिणामः नूरूल हुदा की ऐसी हिम्मत कैसे हुई?

भारतबंगाल के सीएम सुवेंदु अधिकारी ने बांग्लादेश के साथ सीमा पर बाड़ लगाने के लिए BSF को ज़मीन हस्तांतरित करने की दी मंज़ूरी

भारत45 दिन के अंदर पूरी करो?, बांग्लादेश से लगी सीमा पर बाड़बंदी के लिए बीएसएफ को भूमि हस्तांतरण की मंजूरी, शुभेंदु अधिकारी मंत्रिमंडल की पहली बैठक में फैसला

भारत'BJP की पश्चिम बंगाल में जीत घुसपैठ रोकेगी और बांग्लादेशी मुसलमानों को भगाएगी': बांग्लादेशी सांसद को हुई चिंता, सदन में कहा- यह खतरनाक

भारत अधिक खबरें

भारत'भारत अब नक्सल-मुक्त है': अमित शाह ने छत्तीसगढ़ में उग्रवाद के खात्मे की घोषणा की

भारतMadhya Pradesh: खेलते‑खेलते कार में बंद 4 साल की बच्ची की मौत, दो घंटे तक किसी ने नहीं देखा

भारतमुंबई और अहमदाबाद के बीच भारत की पहली बुलेट ट्रेन की पहली झलक सामने आई

भारतमहाराष्ट्र के पालघर में शादी के परिवार को ले जा रहे एक ट्रक की दूसरे ट्रक से टक्कर, 12 की मौत, 20 से ज़्यादा घायल

भारतरांची के बिरसा मुंडा केंद्रीय कारागार में महिला कैदी का किया गया यौन शोषण, हुई गर्भवती, कराया गया गर्भपात! नेता प्रतिपक्ष बाबूलाल मरांडी ने मुख्यमंत्री को लिखा पत्र