लाइव न्यूज़ :

तमिलनाडु की इकलौती ट्रांसजेंडर प्रत्याशी प्रचार में जी-जान से जुटीं

By लोकमत समाचार ब्यूरो | Updated: April 17, 2019 05:47 IST

तमिलनाडु की इकलौती ट्रांसजेंडर (किन्नर) उम्मीदवार एम. राधा दक्षिण चेन्नई संसदीय क्षेत्र में चुनाव प्रचार के लिए खूब पसीना बहा रही हैं.

Open in App

 तमिलनाडु की इकलौती ट्रांसजेंडर (किन्नर) उम्मीदवार एम. राधा दक्षिण चेन्नई संसदीय क्षेत्र में चुनाव प्रचार के लिए खूब पसीना बहा रही हैं. केवल 25 समर्थकों के साथ राधा चिलचिलाती गर्मी में सुबह से शाम बिना थके चुनाव प्रचार में लगी हुई हैं.

उन्हें भरोसा है कि वह इस सीट पर चिर प्रतिद्वंद्वी द्रमुक और अन्नाद्रमुक तथा अभिनेता कमल हासन की मक्कल निधि मैयम को कड़ी टक्कर दे सकती हैं. पेशे से कुक 50 वर्षीय राधा निर्दलीय उम्मीदवार के तौर पर चुनाव लड़ रही हैं और अगर वह जीत गर्इं तो लोकसभा में महिलाओं के मुद्दे उठाना चाहती हैं. तमिलनाडु में चुनावों के लिए 18 अप्रैल को ट्रांसजेंडर समुदाय के दो सदस्यों ने नामांकन पत्र दायर किए थे. मदुरै से नामांकन दायर करने वाली अन्य ट्रांसजेंडर ने अपना नामांकन वापस ले लिया. राधा के लिए यह निजी लड़ाई भी है.

उन्होंने कहा, ‘‘संसद/विधानसभा में कम से कम एक ट्रांसजेंडर भी होनी चाहिए. हम ट्रांसजेंडरों को हमारी वीरता और अनुकंपा के लिए जाना जाता है.’’ उनके अनुसार, ट्रांसजेंडर होने को लेकर जुड़ी भ्रांतियां दूर हो गई हैं क्योंकि लोग अब उनकी इज्जत करते हैं. राधा ने कहा कि उनके पास धन की कमी है और अपने चुनावी खर्चे के लिए वह लोगों से मिल रहे चंदे पर निर्भर हैं.

टॅग्स :लोकसभा चुनाव
Open in App

संबंधित खबरें

भारतLok Sabha polls: एनडीए को अगले आम चुनाव में 400 सीट?, केंद्रीय मंत्री रामदास अठावले ने कहा-विपक्ष की सीट कम होंगी, सामाजिक न्याय देने वाला बजट

भारतModi New Cabinet Nityanand Rai: 1981 से संघ परिवार से जुड़े, एबीवीपी में शामिल, जानें कौन हैं नित्यानंद राय

भारतब्लॉग: जितनी अधिक सहूलियत, उतना कम मतदान

भारतLok Sabha Elections 2024 Model Code of Conduct: 16 मार्च से लागू आदर्श आचार संहिता हटाई गई, निर्वाचन आयोग ने राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू को विजयी उम्मीदवारों की सूची सौंपी

भारतLok Sabha Election Result 2024 Trends: 241 सीट पर आगे भाजपा, लगातार तीसरी बार प्रधानमंत्री बनकर देश की बागडोर संभालेंगे पीएम मोदी, राहुल गांधी की टीम से टक्कर

भारत अधिक खबरें

भारतWest Asia Conflict: युद्धग्रस्त ईरान में फंसे 345 भारतीय, आर्मेनिया के रास्ते वतन लौटे; भारत की कूटनीतिक जीत

भारतKotma Building Collapses: 4 मंजिला इमारत हुई जमींदोज, 2 लोगों की मलबे में दबकर मौत; कई अब भी फंसे

भारतगोदाम में भर रहे थे नाइट्रोजन गैस?, विस्फोट में 4 की मौत और 2 घायल

भारतPAN Card Update: घर बैठे सुधारें पैन कार्ड में मोबाइल नंबर या नाम, बस 5 मिनट में होगा पूरा काम; देखें प्रोसेस

भारत'Three Allegations, Zero Truth': आम आदमी पार्टी द्वारा राज्यसभा की भूमिका से हटाए जाने के बाद राघव चड्ढा का जवाब