लाइव न्यूज़ :

तमिलनाडु शहरी निकाय चुनाव: बड़ी जीत की ओर बढ़ रही DMK, AIADMK बहुत पीछे, भाजपा 1 नगर निगम में आगे

By विशाल कुमार | Updated: February 22, 2022 12:51 IST

डीएमके सभी 21 निगमों में आगे चल रही है जिसमें वह निगमों के 77 वार्डों, 302 नगर पालिकाओं और 1449 नगर पंचायतों में आगे चल रही है। वहीं, एआईएडीएमके काफी पीछे चल रही है जिसमें वह 9 नगर निगमों, 90 नगर पालिकाओं और 385 नगर पंचायतों में आगे चल रही है।

Open in App
ठळक मुद्देकांग्रेस 7 नगर निगमों, 19 नगर पालिकाओं और 77 नगर पंचायतों में आगे चल रही है।भाजपा 1 नगर निगम, 4 नगर पालिकाओं और 29 नगर पंचायतों में आगे चल रही है।तमिलनाडु में एक दशक से अधिक समय बाद स्थानीय निकाय चुनाव कराए गए हैं।

चेन्नई:तमिलनाडु में शनिवार को हुए शहरी निकाय चुनावों में राज्य में सत्ताधारी द्रविड़ मुनेत्र कड़गम (डीएमके) मुख्य विपक्षी पार्टी एआईएडीएमके को काफी पीछे छोड़ते हुए बड़ी जीत की ओर आगे बढ़ रही है।

डीएमके सभी 21 निगमों में आगे चल रही है जिसमें वह निगमों के 77 वार्डों, 302 नगर पालिकाओं और 1449 नगर पंचायतों में आगे चल रही है। वहीं, एआईएडीएमके काफी पीछे चल रही है जिसमें वह 9 नगर निगमों, 90 नगर पालिकाओं और 385 नगर पंचायतों में आगे चल रही है।

कांग्रेस 7 नगर निगमों, 19 नगर पालिकाओं और 77 नगर पंचायतों में आगे चल रही है। जबकि भाजपा 1 नगर निगम, 4 नगर पालिकाओं और 29 नगर पंचायतों में आगे चल रही है।

बता दें कि, तमिलनाडु में शनिवार को हुए शहरी निकाय चुनावों में 60.70 प्रतिशत मतदान हुआ था। चुनाव में मुख्य मुकाबला विपक्षी दल अन्ना द्रविड़ मुनेत्र कषगम (एआईएडीएमके) और द्रविड़ मुनेत्र कषगम (डीएमके) के बीच है।

एक चरण में राज्य में 21 निगमों, 138 नगरपालिकाओं, 490 शहर पंचायतों और 649 शहरी स्थानीय निकायों में 12,838 पदों के लिए चुनाव हुए। इन चुनावों में कुल 74,416 मतदाताओं की किस्मत दांव पर लगी है।

इस बीच, मुख्यमंत्री एमके स्टालिन ने सोमवार को कहा कि तमिलनाडु में हाल ही में संपन्न शहरी निकाय चुनावों से संबंधित घटनाओं के संबंध में निष्पक्ष कार्रवाई की गई।एआईएडीएमके नेता और राज्य के पूर्व मंत्री डी. जयकुमार पर कानून अपने हाथ में लेने और चुनाव के दिन डीएमके के एक पदाधिकारी की शर्ट उतारकर अपमानित करने के लिए उनकी आलोचना करते हुए स्टालिन ने कहा कि डीएमके कानूनी रूप से इस मामले का सामना करेगी।

तमिलनाडु में एक दशक से अधिक समय बाद स्थानीय निकाय चुनाव कराए गए हैं। आखिरी बार 2011 में चुनाव कराए गए थे, जब राज्य में एआईएडीएमके सत्ता में थी।

बूथ कैप्चरिंग और अन्य अनियमितताओं की शिकायतों के बाद, राज्य चुनाव आयोग ने सोमवार को चेन्नई, मदुरै, अरियालुर और तिरुवन्नामलाई जिलों के सात मतदान केंद्रों पर फिर से मतदान का आदेश दिया था। तमिलनाडु के 268 केंद्रों पर मतदान जारी है।

इससे पहले मद्राई हाईकोर्ट ने मतदान के दौरान पैसे बांटने के आरोपों के कारण मतगणना पर रोक लगाने से इनकार कर दिया था और कहा था कि चुनाव परिणाम की समीक्षा की जा सकती है।

टॅग्स :तमिलनाडुडीएमकेAIADMKकांग्रेसBJP
Open in App

संबंधित खबरें

भारतक्या बीजेपी में शामिल होंगे रेवंत रेड्डी? तेलंगाना सीएम को लेकर निज़ामाबाद के सांसद धर्मपुरी के बयान ने मचाई सनसनीखेज

भारतकौन थे भुवन चंद्र खंडूरी?, देहरादून में निधन

भारतकेरल सीएम सतीशन का पहला आदेश: महिलाओं के लिए मुफ़्त बस यात्रा, आशा कार्यकर्ताओं के मानदेय में ₹3,000 की बढ़ोतरी

भारतसीएम डॉ. मोहन ने लिया मंत्रियों से एक-एक काम का हिसाब, जानें सरकार-संगठन के बीच क्या हुई बात?

भारतकौन हैं वडास्सेरी दामोदर मेनन सतीशन?, परावुर सीट से 2006, 2011, 2016, 2021 और 2026 में जीत हासिल की?

भारत अधिक खबरें

भारत"सरकार हर आयोजन को सड़क पर करा रही है": सड़कों पर नमाज को लेकर सीएम योगी पर अखिलेश का पलटवार

भारतUjjain: श्री महाकाल मंदिर सभा मंडप में सफाई कर्मी महिला को कुत्ते ने काटा

भारत'चंद दिनों के बलात्कार और दुष्कर्म के चंद आंकड़े दे रहा हूँ': नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने आंकड़े जारी कर सम्राट सरकार पर बोला तीखा हमला

भारतविकास प्रक्र‍िया में जनजातीय समाज को शामिल करने प्रधानमंत्री श्री मोदी ने बनाई नीतियां: मंत्री डॉ. शाह

भारत2020 Delhi riots case: अदालत ने बीमार माँ की देखभाल के लिए उमर खालिद को अंतरिम ज़मानत देने से किया इनकार