लाइव न्यूज़ :

तमिलनाडु: पूर्व एआईएडीएमके मंत्री गिरफ्तार, 20 दिनों फरार थे, नौकरी दिलवाने के नाम पर पैसे ऐंठने और धोखाधड़ी मामले में हैं आरोपी

By विशाल कुमार | Updated: January 5, 2022 14:16 IST

तमिलनाडु सरकार के पूर्व मंत्री राजेंद्र बालाजी पर करीब तीन करोड़ रुपये का फर्जीवाड़ा करने का आरोप हैं. उन्हें देश छोड़ने से रोकने के लिए उनके खिलाफ पहले ही लुकआउट सर्कुलर जारी कर दिया गया था।

Open in App
ठळक मुद्देतमिलनाडु सरकार के पूर्व मंत्री राजेंद्र बालाजी पिछले 20 दिनों से फरार चल रहे थे।उन्हें पकड़ने के लिए तमिलनाडु पुलिस ने आठ टीमें बनाई थीं।

चेन्नई: नौकरी दिलवाने के नाम पर पैसे ऐंठने और धोखाधड़ी मामले में हैं आरोपी एआईएडीएमके सरकार में मंत्री रह चुके राजेंद्र बालाजी को तमिलनाडु पुलिस ने बुधवार को कर्नाटक से गिरफ्तार कर लिया है।

स्थानीय मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, पूर्व दुग्ध एवं डेयरी विकास मंत्री बालाजी पिछले 20 दिनों से फरार चल रहे थे और उन्हें पकड़ने के लिए तमिलनाडु पुलिस ने आठ टीमें बनाई थीं। उनकी गिरफ्तारी का एक वीडियो सोशल मीडिया पर सामने आया है।

बालाजी पर करीब तीन करोड़ रुपये का फर्जीवाड़ा करने का आरोप हैं. उन्हें देश छोड़ने से रोकने के लिए उनके खिलाफ पहले ही लुकआउट सर्कुलर जारी कर दिया गया था। तमिलनाडु पुलिस की क्राइम ब्रांच ने उनके खिलाफ दो मामले दर्ज करने के बाद उनके सभी छह खाते फ्रीज कर दिए थे.

मद्रास हाईकोर्ट ने तीन करोड़ रुपये लेकर 20 नौकरी के उम्मीदवारों को कथित रूप से ‘आविन’, तमिलनाडु दुग्ध सहकारी सहित विभिन्न संस्थानों में सरकारी नौकरी दिलाने का वादा करने से संबंधित मामले में अग्रिम जमानत देने से इनकार कर दिया था।

मद्रास हाईकोर्ट ने उनकी अग्रिम जमानत याचिका को खारिज करते हुए कहा था कि नौकरी रैकेट के दो मामलों में पूर्व मंत्री के खिलाफ प्रथम द्दष्टया तथ्यात्मक साक्ष्य प्रतीत होते हैं। पूर्व मंत्री ने अग्रिम जमानत के लिए सुप्रीम कोर्ट में अपील की है।

टॅग्स :तमिलनाडुPoliceडीएमकेdmk
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टडंडा और रॉड से हमला कर पत्नी फूल कुमारी दास, 3 बच्चे ह्रदय दास, संध्या दास और सोन दास को मार डाला, चंदनपट्टी गांव से दिल दहला देने वाली घटना

क्राइम अलर्टसुखदेवगिरी गोस्वामी से जागृति की शादी, 2 बच्चे की मां को पति के बड़े भाई शांतिगिरी से हुआ प्यार और की शादी, मन नहीं भरा तो कांतिलाल से दूसरा प्रेम?, 25000 रुपये देकर ऐसे रचा साजिश?

क्राइम अलर्टTwisha Sharma death case: 60 दिन की गर्भवती और मारिजुआना का सेवन?, ट्विशा शर्मा की सास ने कहा-ग्लैमर की दुनिया में धकेली गई और माता-पिता ने छोड़ दी?

क्राइम अलर्ट16 वर्षीय नाबालिग को बहला-फुसलाकर अगवा किया और रेप?, गोवा निवासी भाई छोटू अरेस्ट

क्राइम अलर्टनागौरः कांस्टेबल अमरीश पुरी, उमेश पुरी, रुकमा देवी और नीटू की मौत, रोडवेज बस-कार की आमने-सामने की टक्कर, 4 घायल

भारत अधिक खबरें

भारतविकास प्रक्र‍िया में जनजातीय समाज को शामिल करने प्रधानमंत्री श्री मोदी ने बनाई नीतियां: मंत्री डॉ. शाह

भारतक्या बीजेपी में शामिल होंगे रेवंत रेड्डी? तेलंगाना सीएम को लेकर निज़ामाबाद के सांसद धर्मपुरी के बयान ने मचाई सनसनीखेज

भारत2020 Delhi riots case: अदालत ने बीमार माँ की देखभाल के लिए उमर खालिद को अंतरिम ज़मानत देने से किया इनकार

भारतइंदौर कलेक्टर शिवम वर्मा सहित मप्र के पांच कलेक्टर फेम इंडिया-एशिया पोस्ट की सर्वश्रेष्ठ जिलाधिकारी 2026 सूची में शामिल

भारतFalta Assembly Constituency: 21 मई को फाल्टा में पुनर्मतदान, तृणमूल कांग्रेस उम्मीदवार जहांगीर खान ने उम्मीदवारी वापस ली, वीडियो