लाइव न्यूज़ :

तमिलनाडु: पांच साल में दोगुनी हो गई हत्या के मामलों में आरोपी किशोरों की संख्या

By विशाल कुमार | Updated: September 27, 2021 13:27 IST

एनसीआरबी की रिपोर्ट के अनुसार, तमिलनाडु में साल 2016 में हुई 1603 हत्याओं (3 फीसदी) में से 48 में किशोर अपराधी शामिल थे, जबकि 2020 में 1661 हत्याओं (6.3 फीसदी) में से 104 में किशोर अपराधी शामिल थे.

Open in App
ठळक मुद्देतमिलनाडु में पिछले पांच वर्षों में हत्याओं में आरोपी के रूप में नाबालिगों की संख्या में लगातार वृद्धि हुई है. 2019 और 2020 के बीच राज्य में हत्याओं की कुल संख्या 1,745 से घटकर 1,661 हो गई, तो वहीं ऐसे मामले 92 से बढ़कर 104 हो गए जिसमें किशोरों को आरोपी बनाया गया.मिलनाडु में किशोर आरोपियों की संख्या में हो रही यह चौंकाने वाली बढ़ोतरी राष्ट्रीय औसत के विपरित है.

चेन्नई: राष्ट्रीय अपराध रिकॉर्ड ब्यूरो (एनसीआरबी) की रिपोर्ट के अनुसार, तमिलनाडु में 2016 से 2020 तक पांच वर्षों में हत्या के मामलों में दोगुने से अधिक किशोरों को आरोपी बनाया गया है. यह हाल तब है जबकि साल 2016 से राज्य में हर साल होने वाली मौतों की संख्या में कोई खास बढ़ोतरी नहीं दर्ज की गई.

द हिंदू की रिपोर्ट के अनुसार, साल 2016 में हुई 1603 हत्याओं (3 फीसदी) में से 48 में किशोर अपराधी शामिल थे, जबकि 2020 में 1661 हत्याओं (6.3 फीसदी) में से 104 में किशोर अपराधी शामिल थे.

तमिलनाडु में पिछले पांच वर्षों में हत्याओं में आरोपी के रूप में नाबालिगों की संख्या में लगातार वृद्धि हुई है. जहां 2019 और 2020 के बीच राज्य में हत्याओं की कुल संख्या 1,745 से घटकर 1,661 हो गई, तो वहीं ऐसे मामले 92 से बढ़कर 104 हो गए जिसमें किशोरों को आरोपी बनाया गया.

वहीं, तमिलनाडु में किशोर आरोपियों की संख्या में हो रही यह चौंकाने वाली बढ़ोतरी राष्ट्रीय औसत के विपरित है. देशभर में हत्या के मामलों में किशोर आरोपियों की संख्या तीन फीसदी से कम है.

अधिक हत्या वाले राज्यों दिल्ली (12.1 फीसदी), गुजरात (6.7 फीसदी) और मध्य प्रदेश (6.4) में तमिलनाडु की तुलना में हत्या के मामले में किशोर आरोपियों की संख्या अधिक है, लेकिन तमिलनाडु एकमात्र ऐसा राज्य है जहां पिछले पांच सालों में किशोर अपराधियों की संख्या में तेजी से बढ़ोतरी हुई है.

एनसीआरबी के 2020 में भारत में अपराध के आंकड़ों के अनुसार, तमिलनाडु के 16.4 फीसदी किशोर अपराध में लिप्त थे.

टॅग्स :तमिलनाडुक्राइमहत्याएनसीआरबी
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टपरिचित ही निकला कातिल, फिरौती के लिए की गई थी नागपुर के 14 वर्षीय अथर्व की हत्या, सीसीटीवी से खुली साजिश, तीन आरोपी गिरफ्तार

क्राइम अलर्टबिहार के मुजफ्फरपुर में इश्क, फरेब और साजिश के घिनौना खेल में सुहाग को ही रास्ते से हटाने का फरमान, गोलियों की तड़तड़ाहट के बीच थम गई पति का सांस

क्राइम अलर्टजहांगीर पुरी में 17 वर्षीय हसमत की चाकू मारकर हत्या, शरीर पर कई वार, मृतक के भाई हकीम ने कहा- इरफान, इमरान और रिजबुल ने मार डाला?

क्राइम अलर्टबिहार के मोतिहारी जिले में जहरीली शराब कांड में मरने वालों की संख्या हुई 10, कई लोगों की स्थिति अभी भी गंभीर

क्राइम अलर्टबिहार की राजधानी पटना से सटे खगौल में अपराधियों ने खुद को कस्टम अधिकारी बताकर स्वर्ण व्यापारियों से लूटा 16 किग्रा सोना

भारत अधिक खबरें

भारतWest Bengal: विधानसभा चुनावों से पहले बंगाल की वोटर लिस्ट से करीब 90 लाख नाम हटाए गए

भारतAssam Opinion Poll 2026: बीजेपी के नेतृत्व वाला एनडीए और भी बड़े बहुमत के साथ सत्ता में बना रहेगा, Matrize का अनुमान

भारतयूपी में सरकारी वकीलों की फीस 50% तक बढ़ाएगी सरकार, सरकारी खजाने पर बढ़ेगा 120 करोड़ रुपए का बोझ

भारत'मेरे पति 40 साल के हैं, मैं 19 की': मध्य प्रदेश हाईकोर्ट में महिला ने अपने प्रेमी के साथ रहने का अधिकार जीता

भारत'IIT बाबा' अभय सिंह ने कर्नाटक की इंजीनियर से शादी की, पत्नी के साथ हरियाणा में अपने पैतृक गांव पहुंचे