लाइव न्यूज़ :

तमिलनाडु: भारी बारिश की वजह से चेन्नई समेत कई जिलों में आज बंद रहेंगे स्कूल, कॉलेज

By अभिषेक पाण्डेय | Updated: December 2, 2019 04:41 IST

Chennai Rain: चेन्नई में भारी बारिश की भविष्यवाणी को देखते हुए सोमवार को यहां स्कूलों और कॉलेजों को बंद रहने का आदेश दिया गया है

Open in App
ठळक मुद्देतमिलनाडु में भारी बारिश की वजह से चेन्नई समेत कई जिलों में बंद रहेंगे स्कूल, कॉलेजतमिलनाडु में शनिवार सुबह से ही तेज बारिश हो रही है, सोमवार को भी तेज बारिश का अनुमान

तमिलनाडु में भारी बारिश की वजह से सोमवार को राजधानी चेन्नई समेत कई जिलों में सोमवार को स्कूल और कॉलेज बंद रहेंगे। चेन्नई में शनिवार सुबह से ही तेज बारिश हो रही है और मौसम विभाग ने सोमवार को भी तेज बारिश का अनुमान जताया है। राज्य के कई क्षेत्रों में पानी भर गया है। 

एएनआई के मुताबिक, राज्य में भारी बारिश की वजह से तमिलनाडु स्टेट डिजास्टर मैनेजमेंट अथॉरिटी ने तिरुवल्लुर और रामनाथपुरम में सोमवार को स्कूलों और कॉलेजों को बंद करने का फैसला किया है। वहीं चेंगलपट्टू, कांचीपुरम, कड्डालोर और चेन्नई में स्कूल बंद रहेंगे।

भारी बारिश की वजह से सोमवार को होने वाली मद्रास यूनिवर्सिटी और अन्ना यूनिवर्सिटी की परीक्षाओं को स्थगित कर दिया गया है।

भारतीय मौसम विभाग के मुताबिक, "कम वायुमंडलीय दबाव के कारण, चेन्नई में भारी और मध्यम वर्षा होगी और हिंद महासागर पर कोमोरिन के पास एक चक्रवाती परिसंचरण के कारण तटीय तमिलनाडु और पुडुचेरी में भारी बारिश होगी,"

चेन्नई नगर निगम ने जल भराव और पेड़ गिरने की शिकायत के लिए हेल्पलाइन नंबर जारी किए हैं। लोग बारिश से संबंधित किसी भी शिकायत के लिए 04425384520 और 04425384530 पर कॉल कर सकते हैं या 9445477205 वॉट्सऐप कर सकते हैं।

भारी बारिश से निपटने के लिए निचले इलाकों में पानी बाहर निकालने के लिए 630 पंपों और छह पेड़ काटने वाली मशीनों को तैयार रखा गया है।

चेन्नई नगर निगम ने कहा, पूरे चेन्नई में 176 राहत केंद्र बनाए गए हैं। जरूरत पड़ने पर लोगों को निकालने के लिए 109 स्थानों पर नाव तैयार रखी गई हैं।

इसके अलावा, 1500 लोगों के लिए खाना बनाने के लिए चार सामुदायिक रसोई भी बनाई गई हैं।

टॅग्स :तमिलनाडुचेन्नई
Open in App

संबंधित खबरें

भारततमिलनाडु चुनाव: 8,000 रुपये मूल्य की ‘इल्लैरसी’ कूपन योजना, टीवी, रेफ्रिजरेटर, वाशिंग मशीन, मिक्सर, माइक्रोवेव ओवन, इंडक्शन स्टोव खरीदे

पूजा पाठEid ul Fitr 2026 Moon: सबको साथ लेकर चलने का पैगाम देती ईद

क्राइम अलर्टChennai: महिलाओं के पास पेशाब करने पर शराबी की पिटाई, उसे बचाने की कोशिश में दोस्त मारा गया

स्वास्थ्यमूक महामारी बनती किडनी की बीमारियां?, दुनिया में 85 करोड़ से अधिक लोग प्रभावित?

कारोबारLPG Crisis Impact In India: बेंगलुरु, मुंबई, पुणे और अन्य शहरों में एलपीजी की भारी कमी, 1000 होटल प्रभावित?, एलपीजी सिलेंडर की आपूर्ति में कमी से रेस्तरां?

भारत अधिक खबरें

भारतराष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टीः उत्तरार्द्ध में उत्तराधिकार के लिए संघर्ष

भारतदिल्ली और उत्तरी भारत के कुछ हिस्सों में महसूस हुए भूकंप के झटके, अफगानिस्तान में आया भूकंप

भारतकेंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने ग्रीनविच मीन टाईम को महाकाल स्टेंडर्ड टाईम में बदलने पर दिया जोर

भारतदलित समुदाय के 22 फीसदी वोट पर जमीन अखिलेश की निगाह , 14 अप्रैल पर अंबेडकर जयंती पर गांव-गांव में करेगी कार्यक्रम

भारतराघव चड्ढा पर आतिशी का बड़ा आरोप, 'BJP से डरते हैं, अगला कदम क्या होगा?'