लाइव न्यूज़ :

तमिलनाडु: दलित कर्मचारी का आरोप, सरकारी दफ्तर में गिलास नहीं छूने देते, शौचालय इस्तेमाल करने से रोकते हैं, 6 के खिलाफ मामला दर्ज

By विशाल कुमार | Updated: May 31, 2022 09:21 IST

48 वर्षीय सहायक मरियप्पन ने आरोप लगाया कि उनके सहयोगियों द्वारा पीने के पानी के लिए इस्तेमाल किए जाने वाले गिलास का उपयोग करने से प्रतिबंधित किया गया, शौचालय तक पहुंच से इनकार किया गया और ऑफिस के कंप्यूटर का इस्तेमाल करने से रोक दिया गया।

Open in App
ठळक मुद्देविरुधुनगर जिले लोक निर्माण विभाग के दफ्तर का मामला।कार्यकारी अभियंता (निर्माण और रखरखाव) के कार्यालय के 48 वर्षीय सहायक मरियप्पन के साथ दुर्व्यवहार का आरोप।उत्पीड़न की सूचना देने पर विभाग के वरिष्ठ अधिकारियों ने कोई ध्यान नहीं दिया।

चेन्नई:तमिलनाडु के लोक निर्माण विभाग के छह कर्मचारियों पर विरुधुनगर जिले में कुरावर समुदाय के एक सहकर्मी को परेशान करने के आरोप में अनुसूचित जाति, अनुसूचित जनजाति (अत्याचार निवारण) अधिनियम की विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज किया गया है।

एफआईआर के अनुसार, कार्यकारी अभियंता (निर्माण और रखरखाव) के कार्यालय में एक 48 वर्षीय सहायक मरियप्पन के साथ दुर्व्यवहार किया गया, उनके सहयोगियों द्वारा पीने के पानी के लिए इस्तेमाल किए जाने वाले गिलास का उपयोग करने से प्रतिबंधित किया गया, शौचालय तक पहुंच से इनकार किया गया और ऑफिस के कंप्यूटर का इस्तेमाल करने से रोक दिया।

2018 में मदुरै के एक कार्यालय से मरियप्पन के स्थानांतरण के बाद से उनके सहयोगियों द्वारा उन्हें कथित रूप से परेशान किया गया था। उन्होंने कथित तौर पर उनका तबादला कराने की धमकी भी दी थी।

विरुधुनगर ग्रामीण पुलिस ने अधीक्षक इलंगोवन, चौकीदार कथिरेसन, कनिष्ठ सहायक गणेश मुनियाराज, टाइपिस्ट राजेश, सहायक अधिकारी मुथु मुरुगनाथम और संभागीय लेखाकार धर्मेंद्र यादव को  27 मई को दर्ज की गई मरियप्पन की शिकायत के आधार पर एससी/एसटी अधिनियम और आईपीसी की धारा 147 (दंगा), 294 बी (अश्लीलता) और 506 (आपराधिक धमकी) के तहत मामला दर्ज किया।

एफआईआर में मरियप्पन ने आरोप लगाया है कि उन्होंने (याधव) मुझसे कहा कि अगर यह उनका राज्य (उत्तर प्रदेश) होता, तो वे निचली जाति के किसी व्यक्ति को कार्यालय में नहीं रहने देते।

आरोप के अनुसार, याधव ने उन्हें निचली जाति के पुरुषों को ऊंची जाति के पुरुषों द्वारा पीटे जाने के वीडियो दिखाए। अधीक्षक इलांगोवन की बात नहीं मानने पर उन्हें भी इसी तरह की चेतावनी दी गई थी। मरिप्पन ने कहा कि जब उन्होंने उत्पीड़न की सूचना दी तो विभाग के वरिष्ठ अधिकारियों ने कोई ध्यान नहीं दिया।

टॅग्स :तमिलनाडुPublic Works Departmentएमके स्टालिन
Open in App

संबंधित खबरें

भारतश्रीपेरंबुदूर से उम्मीदवार तमिलनाडु कांग्रेस अध्यक्ष सेल्वापेरुन्थगई, 27 उम्मीदवार घोषित, देखिए

भारततमिलनाडु चुनाव: 8,000 रुपये मूल्य की ‘इल्लैरसी’ कूपन योजना, टीवी, रेफ्रिजरेटर, वाशिंग मशीन, मिक्सर, माइक्रोवेव ओवन, इंडक्शन स्टोव खरीदे

भारतमहिलाओं के लिए 2,000 रुपये, पेंशन में बढ़ोतरी, मुफ्त बिजली..., DMK का तमिलनाडु चुनाव घोषणा-पत्र हुआ जारी

भारतTamil Nadu Elections: डीएमके 164 सीटों पर चुनाव लड़ेगी, सहयोगियों के लिए छोड़ी 70 सीटें, स्टालिन कोलाथुर से लड़ेंगे चुनाव

भारततमिलनाडु विधानसभा चुनावः 23 अप्रैल को मतदान और अभी तक सीट बंटवारा नहीं?, अन्नाद्रमुक-बीजेपी में गठजोड़, 23 मार्च को केंद्रीय मंत्री पीयूष गोयल देंगे धार?

भारत अधिक खबरें

भारतElection 2026: केरल में चुनावी हिंसा! शशि थरूर के काफिले पर हमला, गनमैन को भी पीटा, 5 धरे गए

भारतदेश के लिए समर्पित ‘एक भारतीय आत्मा’

भारतवाराणसी का रोम-रोम हुआ रोमांचित, दर्शकों ने देखा कैसा था सम्राट विक्रमादित्य का सुशासन, देखें Photos

भारतराष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टीः उत्तरार्द्ध में उत्तराधिकार के लिए संघर्ष

भारतदिल्ली और उत्तरी भारत के कुछ हिस्सों में महसूस हुए भूकंप के झटके, अफगानिस्तान में आया भूकंप