लाइव न्यूज़ :

चेन्नईः आश्रम में कीटनाशक सेवन करने के बाद हेमामालिनी की मौत, स्वयंभू संत मुनुसामी सवालों के घेरे में, परिवार को साजिश की आशंका

By अनिल शर्मा | Updated: February 17, 2022 14:45 IST

मुनुसामी का पूंडी के पास वेल्लाथुकोट्टई में एक आश्रम है। वह पूजा और जड़ी-बूटियों से बीमारियों को ठीक करने का दावा करता है। युवती के  माता-पिता 2020 में हेमामालिनी को पेट और गर्दन में दर्द जैसी विभिन्न पुरानी बीमारियों के इलाज की उम्मीद में आश्रम लाए थे।

Open in App
ठळक मुद्देतमिलनाडु के एक आश्रम में एक छात्रा की कीटनाशक खाने के बाद मौत हो गई हेमामालिनी नाम की युवती 2020 से ही आश्रम में इलाज के बाबत रह रही थीआश्रम के स्वयंभू संत मुनुसामी से पुलिस पूछताछ कर रही है वहीं लड़की के माता-पिता ने साजिश की बात कही है

चेन्नई: तिरुवल्लुर जिले के एक आश्रम में मंगलवार को कथित तौर पर कीटनाशक खाने से 20 वर्षीय एक कॉलेज छात्र हेमामालिनी की मौत हो गई। पुलिस स्वयंभू संत मुनुसामी से पूछताछ कर रही है। मुनुसामी एक साल से अधिक समय से विभिन्न बीमारियों का इलाज कर रहे थे। वहीं महिला के माता-पिता ने पुलिस को बताया कि उन्हें साजिश की आशंका है। 

TOI में छपी खबर के मुताबिक, हेमामालिनी एक निजी इंजीनियरिंग कॉलेज में बीएससी कंप्यूटर साइंस कर रही थी। मंगलवार की सुबह आश्रम में उसे उल्टी होने लगी जिसके बाद उसकी चाची इंद्राणी ने मुनुसामी से कहा कि उसे अस्पताल में भर्ती होने की जरूरत है। मुनुसामी ने घंटों के बाद ऑटोरिक्शा की व्यवस्था की। अस्पताल जाने के बाद डॉक्टरों ने बताया कि हेमामालिनी ने कीटनाशक का सेवन किया था। इलाज शुरू होने से पहले ही उसकी मौत हो गई। उसके शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया गया है। युवती की मौत के बाद सोशल मीडिया पर लोग न्याय की मांग कर रहे हैं। ट्विटर पर सुबह से ही #Justice4Hemamalini ट्रेंड कर रहा है।

मुनुसामी का पूंडी के पास वेल्लाथुकोट्टई में एक आश्रम है। वह पूजा और जड़ी-बूटियों से बीमारियों को ठीक करने का दावा करता है। युवती के  माता-पिता 2020 में हेमामालिनी को पेट और गर्दन में दर्द जैसी विभिन्न पुरानी बीमारियों के इलाज की उम्मीद में आश्रम लाए थे। पुलिस ने कहा कि वह तब से वहीं रह रही थी, मुनुसामी ने हाल ही में ऑफलाइन कक्षाएं शुरू होने पर भी उसे घर भेजने से मना कर दिया था।

मुनुसामी ने हेमामालिनी के माता-पिता से कहा कि उनके पास कुछ 'दोष' हैं और पूजा अमावस्या और पूर्णिमा के दिनों में की जानी चाहिए। उसके माता-पिता ने पुलिस को बताया कि उसे देर रात पूजा में शामिल होने के लिए भी मजबूर किया गया था। बहुत से लोग, ज्यादातर महिलाएं, शीघ्र विवाह के लिए आशीर्वाद लेने के लिए आश्रम आती हैं। वे देर रात पूजा करने के लिए भी वहीं रुकते हैं।

टॅग्स :Tamil Naduहिंदी समाचारHindi Samachar
Open in App

संबंधित खबरें

बॉलीवुड चुस्कीमदद कीजिए सीएम विजय?, 17 दिनों से बेहोश और वेंटिलेटर पर 47 वर्षीय पत्नी मालथी?, तमिल फिल्मों के लोकप्रिय हास्य अभिनेता मुथुकलाई ने तमिलनाडु के मुख्यमंत्री से लगाई गुहार

भारततमिलनाडु विधानसभा में TVK सरकार को कई दलों का समर्थन

भारततमिलनाडु सरकार में अभी से दरार पड़ी? ज्योतिषी को सलाहकार नियुक्त करने पर सहयोगी दलों के निशाने पर विजय

भारतपूजा स्थलों के पास स्थित 276 दुकानें सहित 717 खुदरा शराब दुकान बंद?, मुख्यमंत्री सी जोसफ विजय ने दिया आदेश

भारतपूजा स्थलों के पास स्थित 276 दुकानें सहित 717 खुदरा शराब दुकान बंद?, मुख्यमंत्री सी जोसफ विजय ने दिया आदेश

भारत अधिक खबरें

भारत"सरकार हर आयोजन को सड़क पर करा रही है": सड़कों पर नमाज को लेकर सीएम योगी पर अखिलेश का पलटवार

भारतUjjain: श्री महाकाल मंदिर सभा मंडप में सफाई कर्मी महिला को कुत्ते ने काटा

भारत'चंद दिनों के बलात्कार और दुष्कर्म के चंद आंकड़े दे रहा हूँ': नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने आंकड़े जारी कर सम्राट सरकार पर बोला तीखा हमला

भारतविकास प्रक्र‍िया में जनजातीय समाज को शामिल करने प्रधानमंत्री श्री मोदी ने बनाई नीतियां: मंत्री डॉ. शाह

भारतक्या बीजेपी में शामिल होंगे रेवंत रेड्डी? तेलंगाना सीएम को लेकर निज़ामाबाद के सांसद धर्मपुरी के बयान ने मचाई सनसनीखेज