लाइव न्यूज़ :

तमिलनाडु में दर्दनाक हादसा, CISF की फायरिंग रेंज के पास खेल रहे 11 साल के बच्चे के सिर में लगी गोली

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: December 30, 2021 15:22 IST

तमिलनाडु के पुड़ुकोट्टई जिले में 11 साल के एक बच्चे के सिर में गोली लग गई। बच्चा सीआईएसएफ की फायरिंग रेंज के पास खेल रहा था। उस समय सीआईएसएफ के जवान अभ्यास में जुटे थे।

Open in App
ठळक मुद्देतमिलनाडु के पुड़ुकोट्टई में सीआईएसएफ की फायरिंग रेंज के पास हादसा।फायरिंग रेंज के पास खेल रहा था बच्चा, तभी एक गोली उसके सिर में आ लगी।सिर में गोली लगने के बाद से लड़का गंभीर रूप से घायल है, मामले की जांच भी शुरू।

चेन्नई: तमिलनाडु के पुड़ुकोट्टई में गुरुवार को उस समय एक दर्दनाक हादसा हो गया जब केंद्रीय औद्योगिक सुरक्षा बल (सीआईएसएफ) की फायरिंग रेंज के पास खेल रहे 11 वर्षीय एक लड़के के सिर पर गलती से गोली आ लगी। उस समय सीआईएसएफ के जवान अभ्यास कर रहे थे, तभी यह हादसा हुआ। 

गंभीर रूप से घायल लड़के का फिलहाल तंजावुर मेडिकल कॉलेज अस्पताल में इलाज चल रहा है। द हिंदू की एक रिपोर्ट के अनुसार जब परिसर में कर्मियों के लिए प्रशिक्षण सत्र आयोजित किया जा रहा था, तभी सीआईएसएफ के एक जवान की राइफल से निकली गोली उस लड़के को जा लगी जो रेंज से कुछ दूरी पर खेल रहा था।

हादसे के बाद तत्काल सीआईएएसएफ जवान मदद के लिए दौड़े और लड़के को पुडुकोट्टई सरकारी अस्पताल ले गए। हालांकि उसे तंजावुर मेडिकल कॉलेज अस्पताल रेफर कर दिया गया। लड़के के सिर से गोली निकालने के लिए ऑपरेशन करना होगा। 

आखिरी अपडेट के मुताबिक बच्चे को अभी तंजावुर मेडिकल कॉलेज अस्पताल ले जाया जा रहा है। गंभीर रूप से घायल लड़के की पहचान पुडुकोट्टई जिले के नर्थमलाई गांव के पुगाझेंधी के तौर पर हुई है। वह जिले में अपने दादा के घर के पास खेल रहा था।

वहीं, घटना के बाद पुडुकोट्टई पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। यह हादसा कैसे हुआ इस बारे में पुलिस ने सीआईएसएफ के कर्मचारियों से भी पूछताछ की है। इस बीच लड़के के साथ तंजावुर मेडिकल कॉलेज अस्पताल जा रहे पुडुकोट्टई मेडिकल कॉलेज अस्पताल के एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि सिर में गोली लगने के बाद से लड़का गंभीर रूप से घायल है। उन्होंने कहा कि उनकी टीम बच्चे को अचेत अवस्था से बाहर लाने की कोशिश कर रही है।

टॅग्स :Tamil NaduCISF
Open in App

संबंधित खबरें

बॉलीवुड चुस्कीमदद कीजिए सीएम विजय?, 17 दिनों से बेहोश और वेंटिलेटर पर 47 वर्षीय पत्नी मालथी?, तमिल फिल्मों के लोकप्रिय हास्य अभिनेता मुथुकलाई ने तमिलनाडु के मुख्यमंत्री से लगाई गुहार

भारततमिलनाडु विधानसभा में TVK सरकार को कई दलों का समर्थन

भारततमिलनाडु सरकार में अभी से दरार पड़ी? ज्योतिषी को सलाहकार नियुक्त करने पर सहयोगी दलों के निशाने पर विजय

भारतपूजा स्थलों के पास स्थित 276 दुकानें सहित 717 खुदरा शराब दुकान बंद?, मुख्यमंत्री सी जोसफ विजय ने दिया आदेश

भारतपूजा स्थलों के पास स्थित 276 दुकानें सहित 717 खुदरा शराब दुकान बंद?, मुख्यमंत्री सी जोसफ विजय ने दिया आदेश

भारत अधिक खबरें

भारत'चंद दिनों के बलात्कार और दुष्कर्म के चंद आंकड़े दे रहा हूँ': नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने आंकड़े जारी कर सम्राट सरकार पर बोला तीखा हमला

भारतविकास प्रक्र‍िया में जनजातीय समाज को शामिल करने प्रधानमंत्री श्री मोदी ने बनाई नीतियां: मंत्री डॉ. शाह

भारतक्या बीजेपी में शामिल होंगे रेवंत रेड्डी? तेलंगाना सीएम को लेकर निज़ामाबाद के सांसद धर्मपुरी के बयान ने मचाई सनसनीखेज

भारत2020 Delhi riots case: अदालत ने बीमार माँ की देखभाल के लिए उमर खालिद को अंतरिम ज़मानत देने से किया इनकार

भारतइंदौर कलेक्टर शिवम वर्मा सहित मप्र के पांच कलेक्टर फेम इंडिया-एशिया पोस्ट की सर्वश्रेष्ठ जिलाधिकारी 2026 सूची में शामिल