लाइव न्यूज़ :

पूजा स्थलों के पास स्थित 276 दुकानें सहित 717 खुदरा शराब दुकान बंद?, मुख्यमंत्री सी जोसफ विजय ने दिया आदेश

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: May 12, 2026 15:48 IST

अगले दो हफ्तों के भीतर पूजा स्थलों के पास स्थित 276 दुकानें, शैक्षणिक संस्थानों के पास स्थित 186 दुकानें और बस अड्डों के पास मौजूद 255 दुकानें बंद कर दी जाएंगी।

Open in App
ठळक मुद्देतमिलनाडु में शराब की बिक्री सरकार के राजस्व के प्रमुख स्रोतों में से एक है।द्रमुक ने इस कदम को 'महज प्रचार' कहकर इसका मजाक उड़ाया।तमिलनाडु में सभी शराब की दुकानें बंद कर शराबबंदी लागू की जाए।

चेन्नई: तमिलनाडु में महिलाओं और कुछ राजनीतिक दलों द्वारा पूर्ण शराबबंदी लागू करने की मांग के बीच मुख्यमंत्री सी जोसफ विजय ने मंगलवार को राज्यभर में सरकारी स्वामित्व वाली 717 खुदरा शराब दुकानों को बंद करने का आदेश दिया जिनमें पूजा स्थलों के पास स्थित 276 दुकानें भी शामिल हैं। जनता के कल्याण को ध्यान में रखते हुए मुख्यमंत्री विजय ने शराब की खुदरा दुकानों को बंद करने का आदेश जारी किया है। विपक्षी दल द्रमुक ने इस कदम को 'महज प्रचार' कहकर इसका मजाक उड़ाया। तमिलनाडु में शराब की बिक्री सरकार के राजस्व के प्रमुख स्रोतों में से एक है।

विज्ञप्ति के अनुसार, इसके तहत अगले दो हफ्तों के भीतर पूजा स्थलों के पास स्थित 276 दुकानें, शैक्षणिक संस्थानों के पास स्थित 186 दुकानें और बस अड्डों के पास मौजूद 255 दुकानें बंद कर दी जाएंगी। राज्य में, विशेषकर महिलाओं और पीएमके जैसे कुछ राजनीतिक दलों की ओर से व्यापक मांग रही है कि तमिलनाडु में सभी शराब की दुकानें बंद कर शराबबंदी लागू की जाए।

इसके जवाब में द्रमुक के प्रवक्ता सरवनन अन्नादुरई ने दावा किया कि टीएएसएमएसी द्वारा संचालित दुकानें धार्मिक स्थलों और शैक्षणिक संस्थानों के बाहर मौजूद नहीं हैं। उन्होंने मजाक उड़ाते हुए 'एक्स' पर कहा, "क्या वे नयी दुकानें खोलेंगे और फिर उन्हें बंद कर देंगे? यह महज़ प्रचार है।"

तमिलनाडु राज्य विपणन निगम (टीएएसएमएसी) राज्य भर में शराब की 4,765 खुदरा दुकानों का संचालन करता है। वर्ष 2025 में, तमिलनाडु में शराब की बिक्री से राजस्व 48,344 करोड़ रुपये था। टीएएसएमएसी विदेशों से आयातित शराब के 551 ब्रांड बेचता है, जिनमें लाइसेंस प्राप्त खुदरा दुकानों के माध्यम से बेची जाने वाली वाइन के 223 ब्रांड शामिल हैं।

टॅग्स :Tamil Naduटीवीकेडीएमकेdmk
Open in App

संबंधित खबरें

भारतपूजा स्थलों के पास स्थित 276 दुकानें सहित 717 खुदरा शराब दुकान बंद?, मुख्यमंत्री सी जोसफ विजय ने दिया आदेश

भारतसनातन ​​को खत्म किया जाना चाहिए?, सीएम विजय के सामने उदयनिधि स्टालिन बोले, वीडियो

भारतविजय के ज्योतिषी राधन पंडित वेट्रिवेल को तमिलनाडु के मुख्यमंत्री का 'ओएसडी' नियुक्त किया गया

भारतCM विजय के ड्राइवर के बेटे ने ली शपथ, पूछा, 'साइन कर दूं?', वीडियो वायरल

भारतलगातार 4 हार से टूटे माननीय?, NDA में फूट, 47 में से 30 अन्नाद्रमुक विधायक विजय को किया समर्थन?, वीडियो

भारत अधिक खबरें

भारतयूपी में स्कूल-कॉलेजों के 500 मीटर क्षेत्र में सिगरेट- तंबाकू नहीं बिकेगी! ये दायरा अब से नशा मुक्त घोषित

भारतबिहार के डीजीपी ने पुलिसकर्मियों को लगाई जमकर फटकार, कहा- वर्दी और रिवाल्वर धौंस दिखाने के लिए नहीं है

भारतVIDEO: दीया कुमारी, ब्रजेश पाठक और पुष्कर धामी ने मां कामाख्या के किए दर्शन

भारतदिल्ली हाईकोर्ट ने PM आवास के पास झुग्गीवासियों को हटाने की अनुमति दी

भारतइंदौर की स्वच्छता यात्रा: 7 साल का संघर्ष, अब महापौर का 'नवनिधि' मेगा प्लान नंबर-1 बरकरार रखने को