लाइव न्यूज़ :

बारिश से बेहाल तमिलनाडु, 25 लोगों की मौत, 1000 लोग राहत शिविर में

By भाषा | Updated: December 2, 2019 18:59 IST

राज्य में उत्तर-पूर्व मानसून तेज होने के कारण, बारिश के कहर का खामियाजा भुगत रहे तूतीकोरिन, कुड्डालोर और तिरुनेलवेली जिलों में राहत शिविरों में लगभग 1,000 लोगों को रखा गया है। मूसलाधार बारिश के कारण चेन्नई के कुछ निचले इलाके और निकटवर्ती चेंगलपेट और कांचीपुरम जिले में बाढ़ की समस्या खड़ी हो गई है।

Open in App
ठळक मुद्देमुख्यमंत्री के पलानीस्वामी ने स्थिति का जायजा लेने के लिए उपमुख्यमंत्री ओ पन्नीरसेल्वम और अन्य कैबिनेट मंत्रियों के साथ समीक्षा बैठक की।सोमवार को कोयंबटूर में एक दीवार ढहने से 17 लोग मारे गए।

तमिलनाडु सरकार ने सोमवार को बताया कि राज्य में 29 नवंबर से हुई बारिश से जुड़ी घटनाओं में 25 लोगों की मौत हो गई है। इनमें 17 ऐसे लोग शामिल हैं, जिनकी कोयम्बटूर के पास मेट्टुपलयम के नादुर गांव में एक दीवार गिरने से मौत हो गई।

राज्य में उत्तर-पूर्व मानसून तेज होने के कारण, बारिश के कहर का खामियाजा भुगत रहे तूतीकोरिन, कुड्डालोर और तिरुनेलवेली जिलों में राहत शिविरों में लगभग 1,000 लोगों को रखा गया है। मूसलाधार बारिश के कारण चेन्नई के कुछ निचले इलाके और निकटवर्ती चेंगलपेट और कांचीपुरम जिले में बाढ़ की समस्या खड़ी हो गई है।

मुख्यमंत्री के पलानीस्वामी ने स्थिति का जायजा लेने के लिए उपमुख्यमंत्री ओ पन्नीरसेल्वम और अन्य कैबिनेट मंत्रियों और वरिष्ठ अधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक की। उन्होंने जलाशयों की निगरानी के आदेश दिए हैं, जिनमें से कई या तो पूर्ण रूप से भर गए हैं या तेजी से भर रहे हैं।

एक आधिकारिक विज्ञप्ति में कहा गया है कि 29 नवंबर से एक दिसंबर के बीच बारिश से जुड़ी घटनाओं में आठ लोगों की मौत हो गई। इसके अलावा, सोमवार को कोयंबटूर में एक दीवार ढहने से 17 लोग मारे गए, जिससे मरने वाले की कुल संख्या 25 हो गई है।

विज्ञप्ति में कहा गया है कि सरकार ने मेट्टुपालयम में मारे गए 17 लोगों के परिवारों को चार-चार लाख रुपये सहायता राशि देने की घोषणा की, वहीं पलानीस्वामी ने अन्य मृतकों के परिजनों को भी उचित मुआवजा देने का आदेश दिया। 

टॅग्स :तमिलनाडुमौसमके पलानीस्वामी
Open in App

संबंधित खबरें

भारतओडिशा भीषण गर्मीः बौध शहर में 42.9 डिग्री सेल्सियस?, 11 स्थानों पर अधिकतम तापमान 40 डिग्री सेल्सियस से अधिक दर्ज

भारतखराब मौसम, तूफान, बारिश, ओलावृष्टि और बिजली गिरने के कारण 26 जिलों से 111 लोगों की मौत, 72 घायल, 170 पशु मरे और 227 घरों को नुकसान

ज़रा हटकेभीषण तूफान और टिन की छत के साथ उड़ा नान्हे मियां?, वीडियो वायरल

ज़रा हटकेVIDEO: बरेली में तूफान, हवा में उड़ा युवक, नन्हे मियां ने बताया मंजर...

भारतधूल भरी आंधी ने उजाड़े कई आशियाने, आंधी-बारिश से 89 की मौत; मुख्यमंत्री ने की मुआवजे की घोषणा

भारत अधिक खबरें

भारत"सरकार हर आयोजन को सड़क पर करा रही है": सड़कों पर नमाज को लेकर सीएम योगी पर अखिलेश का पलटवार

भारतUjjain: श्री महाकाल मंदिर सभा मंडप में सफाई कर्मी महिला को कुत्ते ने काटा

भारत'चंद दिनों के बलात्कार और दुष्कर्म के चंद आंकड़े दे रहा हूँ': नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने आंकड़े जारी कर सम्राट सरकार पर बोला तीखा हमला

भारतविकास प्रक्र‍िया में जनजातीय समाज को शामिल करने प्रधानमंत्री श्री मोदी ने बनाई नीतियां: मंत्री डॉ. शाह

भारतक्या बीजेपी में शामिल होंगे रेवंत रेड्डी? तेलंगाना सीएम को लेकर निज़ामाबाद के सांसद धर्मपुरी के बयान ने मचाई सनसनीखेज