लाइव न्यूज़ :

तमिलनाडु: आपदा प्रबंधन के तहत 'सेल ब्रॉडकास्ट अलर्ट सिस्टम' का मॉक टेस्ट, मोबाइल अलर्ट का होगा ट्रायल

By आशीष कुमार पाण्डेय | Updated: October 20, 2023 13:13 IST

तमिलनाडु में आपदा प्रबंधन के तहत शुक्रवार को 'सेल ब्रॉडकास्ट अलर्ट सिस्टम' का मॉक टेस्ट आयोजित किया जाएगा।

Open in App
ठळक मुद्देतमिलनाडु में आपदा प्रबंधन के तहत 'सेल ब्रॉडकास्ट अलर्ट सिस्टम' का मॉक टेस्ट आयोजित होगाइस मॉक टेस्ट में तमिलनाडु परिक्षेत्र के मोबाइल उपयोगकर्ताओं को चेतावनी संदेश भेजा जाएगासरकार की ओर कहा गया है कि यह केवल टेस्टिग है, इसलिए मोबाइल उपभोक्ता पैनिक में नहीं आएं

चेन्नई: तमिलनाडु में आपदा प्रबंधन के तहत शुक्रवार को 'सेल ब्रॉडकास्ट अलर्ट सिस्टम' का मॉक टेस्ट आयोजित किया जाएगा। जानकारी के अनुसार इस मॉक टेस्ट में तमिलनाडु परिक्षेत्र के मोबाइल उपयोगकर्ताओं को सरकार की ओर से आपदा की चेतावनी से संबंधित संदेश प्राप्त होंगे।

लेकिन यह संदेश केवल 'सेल ब्रॉडकास्ट अलर्ट सिस्टम' को चेक करने के लिए भेजा जाएगा। इसलिए सरकार की ओर कहा गया है कि इसे लेकर मोबाइल उपभोक्ता किसी तरह के पैनिक में नहीं आएं।

खबरों के अनुसार केंद्र सरकार आगामी 6 से 8 महीनों में सेल ब्रॉडकास्ट टेक्नोलॉजी-आधारित आपदा चेतावनी प्रणाली शुरू करने की योजना बना रही है। इसके तहत तमाम राज्‍यों में इसके लिए परीक्षण किए जा रहे हैं। इससे पूर्व बिहार में 6 अक्टूबर, उत्तर प्रदेश में 10 अक्‍टूबर, कर्नाटक में 12 अक्‍टूबर और गुजरात में 16 अक्‍टूबर को 'सेल ब्रॉडकास्ट अलर्ट सिस्टम' का परीक्षण किया गया था।

दरअसल केंद्र सरकार प्राकृतिक या मानवीय आपदा के वक्त मसलन भूकंप, सुनामी या बाढ़ की स्थिति में आपदा सहायता के बेहतर तैयारी के लिए यह कार्य कर रही है। ऐसे में ये परीक्षण मोबाइल ऑपरेटरों और सेल प्रसारण प्रणालियों की आपातकालीन चेतावनी प्रसारण क्षमताओं की दक्षता और प्रभावशीलता का आकलन करने के लिए समय-समय पर विभिन्न राज्‍यों में किए जा रहे हैं।

टॅग्स :Tamil Naduएनडीआरएफमोबाइलmobile
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारiPhone जैसा Selfie? Realme 16 5G आया मार्केट में 7000mAh बैटरी, जानें फीचर्स

भारतTamil Nadu Polls: बीजेपी कैंडिडेट्स की लिस्ट में अन्नामलाई का नाम नहीं, 'सिंघम' किए गए साइडलाइन या नई जिम्मेदारी की तैयारी

भारतश्रीपेरंबुदूर से उम्मीदवार तमिलनाडु कांग्रेस अध्यक्ष सेल्वापेरुन्थगई, 27 उम्मीदवार घोषित, देखिए

भारततमिलनाडु विधानसभा चुनावः अवनाशी से केंद्रीय मंत्री एल मुरुगन, मायलापुर से तेलंगाना की पूर्व राज्यपाल तमिलिसाई सौंदर्यराजन और कोयंबटूर उत्तर से वानती श्रीनिवासन को टिकट

भारतTamil Nadu Assembly Elections: टीवीके प्रमुख विजय ने चुनावी हलफनामे में ₹615 करोड़ की संपत्ति घोषित की

भारत अधिक खबरें

भारतTamil Nadu Election 2026: क्या CBSE का नया सिलेबस भाषा विवाद की जड़? सीएम स्टालिन ने कहा- "भाषा थोपने का सुनियोजित प्रयास"

भारतFire Accident: ONGC मुंबई हाई प्लेटफॉर्म पर भीषण आग, 10 लोग घायल; राहत और बचाव कार्य जारी

भारतElection 2026: केरल में चुनावी हिंसा! शशि थरूर के काफिले पर हमला, गनमैन को भी पीटा, 5 धरे गए

भारतदेश के लिए समर्पित ‘एक भारतीय आत्मा’

भारतवाराणसी का रोम-रोम हुआ रोमांचित, दर्शकों ने देखा कैसा था सम्राट विक्रमादित्य का सुशासन, देखें Photos