लाइव न्यूज़ :

तमिलनाडु: टीका नहीं लगवाया तो मार्केट, सार्वजनिक स्थानों पर नहीं जा पाएंगे; मदुरै जिला कलेक्टर का फरमान 

By आजाद खान | Updated: December 11, 2021 12:42 IST

मदुरै जिला प्रशासन का कहना है कि इस आदेश का कड़ाई से पालन कराया जाएगा।

Open in App
ठळक मुद्देदेश के कुछ हिस्सों में कोरोना वायरस के केसों के फिर से बढ़ने पर यह आदेश दिया गया है।कोरोना वायरस के खतरनाक वैरिएंट ओमीक्रोन के पनपने से लोगों के सामने नई समस्या आ गई है।महाराष्ट्र में अब तक ओमीक्रोन के 17 मामले आए हैं। राजधानी दिल्ली में भी इसके दो केस आए हैं।

भारत: तमिलनाडु के मदुरै जिला कलेक्टर अनीश शेखर ने शनिवार को ऐलान किया कि जिले में जिन लोगों ने टीका नहीं लगवाया है, उन्हें सरकारी राशन की दुकानों, व्यावसायिक प्रतिष्ठानों, सुपरमार्केट, थिएटर, वेडिंग हॉल, शॉपिंग मॉल, कपड़े की दुकानों, बैंक और शराब स्टोर सहित सार्वजनिक स्थानों पर जाने से प्रतिबंधित कर दिया जाएगा। कोरोना वायरस संक्रमण के फिर से बढ़ने को देखते हुए ऐहतियातन यह आदेश दिया गया है। जिला प्रशासन का कहना है कि इस आदेश का कड़ाई से पालन कराया जाएगा।

सरकार कोरोना के टीके पर दे रही है जोर

दरअसल सरकार कोरोना से बचाव के लिए देशभर में लगातार टीके लगवा रही है। अब तक एक अरब से ज्यादा लोग दोनों डोज ले चुके हैं। हालांकि अब भी काफी लोग इसको नहीं लगवाए हैं। इस बीच कोरोना वायरस के खतरनाक वैरिएंट ओमीक्रोन के पनपने से लोगों की चिंताएं बढ़ गई हैं। अभी कोरोना से पूरी तरह से निजात नहीं मिल सकी थी कि कोरोना वायरस के खतरनाक वैरिएंट ओमीक्रोन ने नई चिंता बढ़ा दी है।

देश में ओमीक्रोन का बढ़ता असर

इसके सबसे ज्यादा केस महाराष्ट्र में मिले हैं। राज्य में ओमीक्रोन के सात और मामलों के सामने आने के बाद अब तक कुल मामलों की संख्या बढ़कर 17 हो गई है, जबकि पूरे देश में इनकी संख्या 32 हो गई है। राजधानी दिल्ली में शनिवार को एक और व्यक्ति का टेस्ट पॉजिटिव आया। दिल्ली में यह दूसरा केस है। इससे लोगों की बेचैनी बढ़ती जा रही है।

टॅग्स :भारतकोविड-19 इंडियाTamil Nadu
Open in App

संबंधित खबरें

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

भारतदेश के लिए समर्पित ‘एक भारतीय आत्मा’

विश्वअबू धाबी में रोकी गई ईरानी मिसाइलों के मलबे की चपेट में आने से घायल 12 लोगों में 5 भारतीय शामिल

भारतTamil Nadu Polls: बीजेपी कैंडिडेट्स की लिस्ट में अन्नामलाई का नाम नहीं, 'सिंघम' किए गए साइडलाइन या नई जिम्मेदारी की तैयारी

भारतश्रीपेरंबुदूर से उम्मीदवार तमिलनाडु कांग्रेस अध्यक्ष सेल्वापेरुन्थगई, 27 उम्मीदवार घोषित, देखिए

भारत अधिक खबरें

भारतMadhya Pradesh: अनूपपुर ज़िले में चार-मंज़िला होटल गिरने से मलबे में कई लोगों के फँसे होने की आशंका, एक की मौत

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील

भारत'एकनाथ शिंदे और बलात्कार के आरोपी अशोक खरात के बीच 17 बार फोन पर बातचीत हुई', अंजलि दमानिया का आरोप

भारतमोथाबाड़ी में न्यायिक अधिकारी को किया अगवा और असली आरोपी फरार?, सीएम ममता बनर्जी ने कहा- निर्दोष लोगों को परेशान कर रही एनआईए