लाइव न्यूज़ :

तमिलनाडु विधानसभा में महिलाओं, बच्चों के खिलाफ अपराधों में सजा बढ़ाने वाला विधयेक पारित

By भाषा | Updated: February 5, 2021 21:21 IST

Open in App

चेन्नई, पांच फरवरी तमिलनाडु विधानसभा ने महिलाओं और बच्चों के खिलाफ अपराध जैसे दहेज हत्या, महिलाओं का पीछा करना और बच्चों को वेश्यावृत्ति के लिए बेचने आदि में सजा के प्रावधानों को और कड़ा करने के लक्ष्य से शुक्रवार को एक विधेयक पारित किया।

विधयेक के अनुसार, वेश्यावृत्ति के लिए बच्चों को खरीदने-बेचने (भादंसं धारा 372, 373) पर अधिकतम सजा के प्रावधान को वर्तमान 10 साल से बढ़ाकर उम्रकैद और न्यूनतम सात साल कर दिया है।

विधि, न्यायालय और कारागार मंत्री सी. वी. शानमुगम द्वारा पेश इस विधेयक में भारतीय दंड संहिता को तमिलनाडु में लागू करने के हिसाब से संशोधन किया गया है।

मुख्यमंत्री के. पलानीस्वामी ने 16 सितंबर, 2020 को विधानसभा में कहा था कि महिलाओं और बच्चों के खिलाफ अपराध के मामलों में सजा के प्रावधान और कड़े किए जाएंगे।

भादंसं में संशोधन के साथ ही दहेज हत्या (धारा 304-बी) के लिए न्यूनतम सजा मौजूदा सात साल की जगह 10 साल होगी और जबरन किसी के कपड़े उतारने या उसे नग्न करने (धारा 354-बी) में न्यूनतम सजा को तीन साल से बढ़ाकर पांच साल और अधिकतम सजा को सात से बढ़ाकर 10 साल कर दिया गया है।

ऐसे ही पीछा करने (धारा 354-डी) के मामले में दोबारा या एक से अधिक बार दोषी ठहराए जाने पर अधिकतम सजा का प्रावधान मौजूदा पांच साल से बढ़ाकर सात साल कर दिया गया है।

उच्च शिक्षा मंत्री के. पी. अनबलगन द्वारा ‘डॉक्टर जे. जयललिता विश्वविद्यालय’ की स्थापना को लेकर विधेयक पेश किया गया। विधानसभा ने इसे भी मंजूरी प्रदान की। इस विश्वविद्यालय का विल्लुपुरम में मुख्यालय होगा।

विधानसभा में आज चार विधेयक रखे गए, उनपर विचार हुआ और सभी पारित कर दिए गए।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारत'SIR में हटाए गए 91 लाख वोटों में से 63% बंगाली हिंदू हैं', विधानसभा चुनावों से पहले अभिषेक बनर्जी का बड़ा दावा

बॉलीवुड चुस्कीSamay Raina Net Worth: कॉमेडियन का लगभग ₹200 करोड़ का साम्राज्य स्टैंड-अप्स, चेस स्ट्रीम्स, ब्रांड डील्स और अन्य चीज़ों पर आधारित

क्रिकेटबाबर आज़म ने तोड़ा क्रिस गेल का रिकॉर्ड, T20 में ऐसा करने वाले बने पहले बल्लेबाज, कोहली तीसरे पर

क्रिकेट37 टी20 अंतरराष्ट्रीय मैच, 147.61 की औसत से 403 रन और 7.58 की औसत से 35 विकेट, वानिंदु हसारंगा की जगह LSG में शामिल जॉर्ज लिंडे

भारतUP के वृंदावन में हादसा ! यमुना नदी में 30 पर्यटकों को ले जा रहा स्टीमर पलटा, 10 की मौत

भारत अधिक खबरें

भारत'₹15,000 देते रहो और खुश रहो': सुप्रीम कोर्ट ने पत्नी से 16 साल से अलग रह रहे पति की तलाक़ की अर्ज़ी ठुकराई

भारतयूपी एसआईआरः 13 करोड़ 39 लाख 84 हजार 792 मतदाता?,  2 करोड़ 6000 मतदाताओं के नाम कटे, नंबर-1 प्रयागराज, देखिए टॉप-5 जिलेवार सूची?

भारतकिसके पास कौन सा मंत्रालय?, भाजपा-जदयू के बीच उलझा, मुख्यमंत्री पद के साथ गृह मंत्रालय पर अड़ी बीजेपी, बैठक रद्द?

भारतSIR के बाद यूपी की अंतिम वोटर लिस्ट जारी, 2.05 करोड़ वोटरों के नाम हटाए गए, ऐसे चेक करें लिस्ट में अपना नाम

भारतझलारिया गांवः 60 फीट गहरे बोरवेल, 18 घंटे बाद भी ढाई साल का बच्चा फंसा?, बचाव अभियान जारी, वीडियो