लाइव न्यूज़ :

तमिलनाडु: पूर्व केंद्रीय मंत्री और डीएमके सांसद एस जगतरक्षकन के ठिकानों पर इनकम टैक्स की रेड

By आशीष कुमार पाण्डेय | Updated: October 5, 2023 09:21 IST

तमिलनाडु में पूर्व केंद्रीय मंत्री और सूबे की सत्ताधारी पार्टी डीएमके सांसद एस जगतरक्षकन के ठिकानों पर गुरुवार तड़के आयकर विभाग की कई टीमों ने एक साथ छापेमारी की।

Open in App
ठळक मुद्देइनकम टैक्स ने तमिलनाडु में डीएमके सांसद एस जगतरक्षकन के ठिकानों पर डाली रेडआईटी की कई टीमें ने एक साथ जगतरक्षकन से जुड़े लगभग 40 से अधिक जगहों पर रेड डाली हैपूर्व केंद्रीय मंत्री रहे जगतरक्षकन तमिलनाडु के अराकोन्नम निर्वाचन क्षेत्र से लोकसभा सांसद हैं

चेन्नई: तमिलनाडु में पूर्व केंद्रीय मंत्री और सूबे की सत्ताधारी पार्टी डीएमके सांसद एस जगतरक्षकन के ठिकानों पर गुरुवार तड़के आयकर विभाग की कई टीमों ने एक साथ छापेमारी की। जानकारी के अनुसार आईटी की कई टीमें ने एकसाथ एस जगतरक्षकन से जुड़े लगभग 40 से अधिक स्थानों पर रेड डाली है।

जगतरक्षकन तमिलनाडु के अराकोन्नम निर्वाचन क्षेत्र से लोकसभा सांसद हैं और अपने निर्वाचन क्षेत्र से तीन बार चुने गए हैं। डीएमके नेता जगतरक्षकन पर हुई आईटी की इस छापेमारी से पहले आयकर विभाग ने स्टालिन सरकार के मंत्री सेंथिल बालाजी से जुड़े करूर में लगभग 10 ठिकानों पर छापेमारी की थी।

जिसके बाद उन्हें गिरफ्तार किया गया था लेकिन उसके बाद 14 जून को प्रवर्तन निदेशालय ने बालाजी को मनी लॉन्ड्रिंग मामले में 14 जून को गिरफ्तार कर लिया था और उसके बाद से ही वो जेल में हैं।

डीएमके सांसद जगतरक्षकन से जुड़ी छापेमारी के बारे में अभी तक आईटी की ओर से कोई बयान नहीं आया है, जिसके कारण इस संबंध में होने वाले खुलासों का इंतजार किया जा रहा है।

इस बीच प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने गुरुवार की सुबह पश्चिम बंगाल के खाद्य मंत्री रथिन घोष के आवास पर छापमारी की। बताया जा रहा है कि ईडी मनी लॉन्ड्रिंग जांच के तहत मंत्री के घर सहित कोलकाता में 13 स्थानों पर तलाशी ले रही है।

प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने मध्यमग्राम नगर पालिका में कथित भर्ती घोटाले के सिलसिले में गुरुवार को पश्चिम बंगाल के मंत्री रथिन घोष के आवास पर छापा मारा है।

गौरतलब है कि रथिन घोष मध्यमग्राम नगर पालिका के पूर्व अध्यक्ष हैं और उन पर सरकारी नौकरियों में अयोग्य उम्मीदवारों की भर्ती के घोटाले में शामिल होने का आरोप है।

ईडी उन आरोपों की जांच कर रही है कि घोष और उनके सहयोगियों ने नौकरियों के बदले उम्मीदवारों से रिश्वत ली थी। ईडी अभी तलाशी अभियान में जुटी हुई है और इस मामले में अभी तक किसी की गिरफ्तारी नहीं हुई है। 

टॅग्स :डीएमकेआयकर विभागचेन्नईप्रवर्तन निदेशालयपश्चिम बंगाल
Open in App

संबंधित खबरें

भारतमोथाबाड़ी में न्यायिक अधिकारी को किया अगवा और असली आरोपी फरार?, सीएम ममता बनर्जी ने कहा- निर्दोष लोगों को परेशान कर रही एनआईए

कारोबारTDS Rules Change 2026: सीनियर सिटीजन्स के लिए अब जरूरी हुआ नया फॉर्म, जानें क्या है खास

कारोबारITR Filing 2026: टैक्सपेयर्स के लिए बड़ी खबर! आयकर विभाग ने जारी किए नए ITR फॉर्म, जानें कब से शुरू होगी ई-फाइलिंग?

भारतएक शांत दिखने वाली विदाई से हुई भारी क्षति!

क्राइम अलर्टकिशनगंज, पूर्णिया, अररिया, पटना और सिलीगुड़ी में दबिश?, एसडीपीओ गौतम कुमार और डीआरडीए डायरेक्टर वैभव कुमार के ठिकानों पर छापेमारी, महिला मित्र शगूफ्ता खातून के नाम पर जमीन

भारत अधिक खबरें

भारतMadhya Pradesh: अनूपपुर ज़िले में चार-मंज़िला होटल गिरने से मलबे में कई लोगों के फँसे होने की आशंका, एक की मौत

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील

भारत'एकनाथ शिंदे और बलात्कार के आरोपी अशोक खरात के बीच 17 बार फोन पर बातचीत हुई', अंजलि दमानिया का आरोप