लाइव न्यूज़ :

तमिलनाडु: चेन्नई रेलवे स्टेशन के नेमबोर्ड पर हिंदी अक्षरों पर पोती कालिख, पुलिस कर रही आरोपी की तलाश

By अंजली चौहान | Updated: April 1, 2023 17:23 IST

अधिकारियों को रेलवे स्टेशन का नेमबोर्ड खराब होने की सूचना मिली थी। अज्ञात लोगों ने नेम बोर्ड पर लिखे अंग्रेजी और तमिल अक्षरों को वैसा ही रहने दिया जबकि हिंदी के अक्षरों पर काला पेंट पोत दिया।

Open in App
ठळक मुद्देचेन्नई फोर्ट रेलवे स्टेशन पर हिंदी से लिखे अक्षरों पर पोती गई कालिख पुलिस ने अज्ञात लोगों के खिलाफ केस दर्ज किया अभी तक आरोपियों को पकड़ा नहीं जा सका है

चेन्नई: तमिलनाडु के चैन्नई फोर्ट रेलवे स्टेशन पर बेहद हैरान करने वाला मामला सामने आया है। यहां रेलवे स्टेशन के नेम बोर्ड के हिंदी अक्षरों पर कालिख पोते जाने का मामला सामने आया है।

कालिख पोतने की सूचना मिलते ही पुलिस फौरन घटनास्थल पर पहुंची। पुलिस फिलहाल काला पेंट पोतने वालों की तलाश में जुटी हुई है। 

बताया जा रहा है कि बीते शुक्रवार को अधिकारियों को रेलवे स्टेशन का नेमबोर्ड खराब होने की सूचना मिली थी। अज्ञात लोगों ने नेम बोर्ड पर लिखे अंग्रेजी और तमिल अक्षरों को वैसा ही रहने दिया जबकि हिंदी के अक्षरों पर काला पेंट पोत दिया। 

आरोपी की पहचान बाकी 

जानकारी के मुताबिक, रेलवे पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है और आरोपियों की तलाश कर रही है। बताया जा रहा है कि पुलिस मामले में दो लोगों की तलाश कर रही है लेकिन स्टेशन का सीसीटीवी सही से काम न करने के कारण उन्हें पहचानने में काफी दिक्कत हो रही है।

यात्रियों के अनुसार दोनों आरोपी नशे की हालत में थे और इसी दौरान उन्होंने घटना को अंजाम दिया। 

हालांकि, घटना के कुछ घंटों बाद ही नेमबोर्ड को फिर से सही कर दिया गया और हिंदी अक्षरों को फिर से रंग दिया गया। 

बता दें कि तमिलनाडु में हिंदी भाषा को लेकर काफी बवाल मचा हुआ है। यहां इससे पहले दही के पैकेट पर एफएसएसएआई की ओर से जारी निर्देश के बाद विवाद सामने आया था, जब भारतीय खाद्य सुरक्षा एवं मानत प्राधिकरण ने दही के पैकेट पर हिंदी में दही लिखने का निर्देश दिया था।

इस निर्देश के बाद तमिलनाडु में सियासी बयानबाजी तेज हो गई थी। राज्य के मौजूदा सीएम एमके स्टील ने इस फैसले का विरोध करते हुए केंद्र सरकार पर हिंदी थोपने का आरोप लगाया था। वहीं, राज्य में सरकारी दुग्ध उत्पादन संघ ने दही के जगह तमिल शब्द तायिर का ही इस्तेमाल करने का फैसला किया था। 

टॅग्स :चेन्नईचेन्नई पुलिसTamil Nadu
Open in App

संबंधित खबरें

भारतTamil Nadu Polls: बीजेपी कैंडिडेट्स की लिस्ट में अन्नामलाई का नाम नहीं, 'सिंघम' किए गए साइडलाइन या नई जिम्मेदारी की तैयारी

भारतश्रीपेरंबुदूर से उम्मीदवार तमिलनाडु कांग्रेस अध्यक्ष सेल्वापेरुन्थगई, 27 उम्मीदवार घोषित, देखिए

भारततमिलनाडु विधानसभा चुनावः अवनाशी से केंद्रीय मंत्री एल मुरुगन, मायलापुर से तेलंगाना की पूर्व राज्यपाल तमिलिसाई सौंदर्यराजन और कोयंबटूर उत्तर से वानती श्रीनिवासन को टिकट

भारतTamil Nadu Assembly Elections: टीवीके प्रमुख विजय ने चुनावी हलफनामे में ₹615 करोड़ की संपत्ति घोषित की

कारोबारहोसुर-बेंगलुरु कॉरिडोर: रियल एस्टेट का अगला ग्रोथ इंजन

भारत अधिक खबरें

भारतदिल्ली और उत्तरी भारत के कुछ हिस्सों में महसूस हुए भूकंप के झटके, अफगानिस्तान में आया भूकंप

भारतकेंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने ग्रीनविच मीन टाईम को महाकाल स्टेंडर्ड टाईम में बदलने पर दिया जोर

भारतदलित समुदाय के 22 फीसदी वोट पर जमीन अखिलेश की निगाह , 14 अप्रैल पर अंबेडकर जयंती पर गांव-गांव में करेगी कार्यक्रम

भारतराघव चड्ढा पर आतिशी का बड़ा आरोप, 'BJP से डरते हैं, अगला कदम क्या होगा?'

भारतउत्तर प्रदेश उपचुनाव 2026ः घोसी, फरीदपुर और दुद्धी विधानसभा सीट पर पड़ेंगे वोट?, 2027 विस चुनाव से पहले सेमीफाइनल, सीएम योगी-अखिलेश यादव में टक्कर?