लाइव न्यूज़ :

तमिलनाडु: जयललिता के आवास के अस्थायी अधिग्रहण का अध्यादेश राज्यपाल ने किया जारी

By भाषा | Updated: May 22, 2020 13:49 IST

दिवंगत मुख्यमंत्री जे जयललिता के आवास को संग्रहालय में बदलने के लिए उसे अस्थायी तौर पर कब्जे में लेने का एक अध्यादेश तमिलनाडु के राज्यपाल बनवारीलाल पुरोहित ने जारी किया है।

Open in App
ठळक मुद्देपलानीस्वामी ने अन्नाद्रमुक की दिवंगत नेता के पोएस गार्डन इलाके में स्थित ‘वेद निलयम’ आवास को संग्रहालय में बदलने की पहले घोषणा की थी।विज्ञप्ति में कहा गया कि तमिलनाडु के राज्यपाल बनवारीलाल पुरोहित ने वेद निलयम और वहां चल संपत्तियों को अस्थायी तौर पर राज्य सरकार को देने और पुराची थलैवी डॉ जे जयललिता मेमोरियल फाउंडेशन बनाने के लिए एक अध्यादेश जारी किया है।

चेन्नई: तमिलनाडु के राज्यपाल बनवारीलाल पुरोहित ने दिवंगत मुख्यमंत्री जे जयललिता के आवास को संग्रहालय में बदलने के लिए उसे अस्थायी तौर पर कब्जे में लेने का एक अध्यादेश जारी किया है। एक आधिकारिक विज्ञप्ति में यहां शुक्रवार को बताया कि इस अध्यादेश से राज्य सरकार को इस उद्देश्य के लिए जयललिता के नाम पर एक फाउंडेशन बनाने में मदद मिलेगी और इसका नेतृत्व मुख्यमंत्री के पलानीस्वामी करेंगे। पलानीस्वामी ने अन्नाद्रमुक की दिवंगत नेता के पोएस गार्डन इलाके में स्थित ‘वेद निलयम’ आवास को संग्रहालय में बदलने की पहले घोषणा की थी। 

इसमें कहा गया है, ‘‘वेद निलयम में फर्नीचर, किताबें, आभूषण आदि चल संपत्ति समेत इमारत तीन साल से अधिक समय से बिना इस्तेमाल के पड़ी है। इसलिए सरकार ने सभी अचल और चल संपत्ति को सरकार को तब तक देने का फैसला किया है जब तक इसके अधिग्रहण की प्रक्रिया पूरी न हो जाए।’’ विज्ञप्ति में कहा गया है, ‘‘अत: तमिलनाडु के राज्यपाल बनवारीलाल पुरोहित ने वेद निलयम और वहां चल संपत्तियों को अस्थायी तौर पर राज्य सरकार को देने और पुराची थलैवी डॉ जे जयललिता मेमोरियल फाउंडेशन बनाने के लिए एक अध्यादेश जारी किया है।’’ 

बता दें कि तमिलनाडु सरकार ने कुछ समय पहले ऐलान किया था कि दिवंगत मुख्यमंत्री जयललिता के सम्मान में 24 फरवरी को उनकी जयंती को ‘बालिका संरक्षण दिवस’ के तौर पर मनाया जाएगा। दरअसल, उन्होंने अपने जीवन में बच्चों, खासकर, लड़कियों की भलाई के लिए जिस लगन के साथ काम किया था।

इसके अलावा मुख्यमंत्री के पलानीस्वामी ने घोषणा की थी कि दिवंगत नेता की याद में सरकार निराश्रय बालिकाओं के कल्याण के लिए पांच नई योजनाओं को लागू करेगी, जिसमें बैंक जमा के जरिए दो लाख रुपये की सहायता भी शामिल है। मालूम हो, राज्य की कई बार मुख्यमंत्री रही जयललिता का पांच दिसंबर 2016 को निधन हो गया था। 

टॅग्स :जयललितातमिलनाडु
Open in App

संबंधित खबरें

भारतदिवंगत जयललिता की करीबी सहयोगी शशिकला ने नई पार्टी की घोषणा की, तमिलनाडु विधानसभा में सभी सीट पर चुनाव

भारतपानीपुरी बेचने, मजदूरी करने और होटलों में टेबल साफ करने के लिए आते हैं उत्तर भारत से लोग?, संजय मयूख की पहल पर तमिलनाडु के मंत्री के खिलाफ निंदा प्रस्ताव

क्राइम अलर्ट4 दोस्त मिले और कई घंटे तक पीते रहे?, 2 सॉफ्टवेयर इंजीनियर मणि कुमार ने 6 कैन बीयर और पुष्पराज ने 5 कैन बीयर पी, शराब पीने के बाद खाना गले में फंसने से मौत

क्रिकेटन्यूजीलैंड सीरीज से पहले टीम इंडिया को झटका, पसली में फ्रैक्चर और 40 दिन के लिए बाहर साई सुदर्शन

भारतउत्तर और दक्षिण भारत के मध्य एकता के सेतु सुब्रमण्यम भारती

भारत अधिक खबरें

भारत"सरकार हर आयोजन को सड़क पर करा रही है": सड़कों पर नमाज को लेकर सीएम योगी पर अखिलेश का पलटवार

भारतUjjain: श्री महाकाल मंदिर सभा मंडप में सफाई कर्मी महिला को कुत्ते ने काटा

भारत'चंद दिनों के बलात्कार और दुष्कर्म के चंद आंकड़े दे रहा हूँ': नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने आंकड़े जारी कर सम्राट सरकार पर बोला तीखा हमला

भारतविकास प्रक्र‍िया में जनजातीय समाज को शामिल करने प्रधानमंत्री श्री मोदी ने बनाई नीतियां: मंत्री डॉ. शाह

भारतक्या बीजेपी में शामिल होंगे रेवंत रेड्डी? तेलंगाना सीएम को लेकर निज़ामाबाद के सांसद धर्मपुरी के बयान ने मचाई सनसनीखेज