लाइव न्यूज़ :

तमिलनाडु: मुख्यमंत्री स्टालिन और राज्यपाल आरएन रवि के बीच फिर मची रार, कुलपतियों के चयन को लेकर आमने-सामने

By आशीष कुमार पाण्डेय | Updated: September 7, 2023 10:36 IST

तमिलनाडु में मुख्यमंत्री एमके स्टालिन और राज्यपाल आरएन रवि के बीच एकबार फिर संवैधानिक वर्चस्व के लिए सत्ता का टकराव शुरू हो गया है।

Open in App
ठळक मुद्देतमिलनाडु में मुख्यमंत्री एमके स्टालिन और राज्यपाल आरएन रवि के बीच फिर शुरू हुआ टकरावताजा मामला राज्यपाल द्वारा विश्वविद्यालयों के वीसी की नियुक्ति के लिए बानई गई सर्च कमेटी से जुड़ा हैस्टालिन सरकार ने कहा कि राज्यपाल रवि को इसका अधिकार नहीं है, कानून के मुताबिक देंगे चुनौती

नई दिल्ली: तमिलनाडु में मुख्यमंत्री एमके स्टालिन और राज्यपाल आरएन रवि के बीच एकबार फिर संवैधानिक वर्चस्व के लिए सत्ता का टकराव शुरू हो गया है। जानकारी के मुताबित ताजा मामला राज्यपाल रवि द्वारा तीन विश्वविद्यालयों के कुलपतियों की नियुक्ति के लिए खोज-सह-चयन समितियों के गठन की अधिसूचना को लेकर हुआ है।

समाचार वेबसाइट इंडिया टुडे के अनुसार सूबे की डीएमके सरकार ने राज्यपाल आरएन रवि द्वारा कुलपतियों की नियुक्ति के लिए खोज-सह-चयन समितियों के गठन पर पर सवाल उठाते हुए कहा कि राज्यपाल के पास इस तरह की चयन समिति की स्थापना का कोई अधिकार नहीं है।

खबरों के अनुसार राज्यपाल आरएन रवि ने भर्थरी विश्वविद्यालय, तमिलनाडु शिक्षक शिक्षा विश्वविद्यालय और मद्रास विश्वविद्यालय के लिए अधिसूचना जारी की। राजभवन की ओर से जारी किये गये बयान के मुताबिक समिति इन विश्वविद्यालयों के रिक्त कुलपतियों के पद के लिए तीन नामों की सिफारिश करेगी।

अब राज्यपाल रवि द्वारा की गई इस कार्रवाई पर डीएमके सरकार ने विरोध जताई है। इस संबंध में तमिलनाडु के उच्च शिक्षा मंत्री के पोनमुडी ने कहा कि राज्यपाल के पास राज्य विश्वविद्यालय अधिनियमों और क़ानूनों के अनुसार चयन समितियों का गठन करने की शक्ति नहीं है। उन्होंने यह भी दावा किया कि राज्यपाल ने अपनी शक्तियों का एकतरफा दुरुपयोग करते हुए इन समितियों का गठन किया है और सरकार इस मामले को कानूनी तौर पर चुनौती देने में संकोच नहीं करेगी।

मंत्री पोनमुडी ने कहा, "तमिलनाडु के राज्यपाल ने मनमाने ढंग से चयन समितियों का गठन किया है, जो विश्वविद्यालय कानून और मानदंडों के खिलाफ है। तमिलनाडु सरकार राज्यपाल के मनमाने कदम को कानून के कटघरे में खड़ा करेगी।"

हालांकि, मंत्री ने इसके साथ इस बात का भी दावा किया कि राज्यपाल द्वारा मनमाने ढंग से गठित की गई चयन समिति तभी अपना कार्य आरंभ करेंगी, जब सरकार उन समितियों को राजपत्र में प्रकाशित करेगी।

टॅग्स :एमके स्टालिनडीएमकेTamil Naduचेन्नई
Open in App

संबंधित खबरें

बॉलीवुड चुस्कीमदद कीजिए सीएम विजय?, 17 दिनों से बेहोश और वेंटिलेटर पर 47 वर्षीय पत्नी मालथी?, तमिल फिल्मों के लोकप्रिय हास्य अभिनेता मुथुकलाई ने तमिलनाडु के मुख्यमंत्री से लगाई गुहार

भारततमिलनाडु विधानसभा चुनाव में हार की पूरी जिम्मेदारी मेरी, द्रमुक अध्यक्ष स्टालिन ने कहा- समिति का गठन, 20 दिन में रिपोर्ट दीजिए?

भारततमिलनाडु विधानसभा में TVK सरकार को कई दलों का समर्थन

भारततमिलनाडु सरकार में अभी से दरार पड़ी? ज्योतिषी को सलाहकार नियुक्त करने पर सहयोगी दलों के निशाने पर विजय

भारतपूजा स्थलों के पास स्थित 276 दुकानें सहित 717 खुदरा शराब दुकान बंद?, मुख्यमंत्री सी जोसफ विजय ने दिया आदेश

भारत अधिक खबरें

भारत'चंद दिनों के बलात्कार और दुष्कर्म के चंद आंकड़े दे रहा हूँ': नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने आंकड़े जारी कर सम्राट सरकार पर बोला तीखा हमला

भारतविकास प्रक्र‍िया में जनजातीय समाज को शामिल करने प्रधानमंत्री श्री मोदी ने बनाई नीतियां: मंत्री डॉ. शाह

भारतक्या बीजेपी में शामिल होंगे रेवंत रेड्डी? तेलंगाना सीएम को लेकर निज़ामाबाद के सांसद धर्मपुरी के बयान ने मचाई सनसनीखेज

भारत2020 Delhi riots case: अदालत ने बीमार माँ की देखभाल के लिए उमर खालिद को अंतरिम ज़मानत देने से किया इनकार

भारतइंदौर कलेक्टर शिवम वर्मा सहित मप्र के पांच कलेक्टर फेम इंडिया-एशिया पोस्ट की सर्वश्रेष्ठ जिलाधिकारी 2026 सूची में शामिल