लाइव न्यूज़ :

हेलीकॉप्टर दुर्घटना में मारे गए IAF के सभी 4 कर्मियों की हुई पहचान, परिजनों को सौंपा जाएगा पार्थिव शरीर

By रुस्तम राणा | Updated: December 11, 2021 09:12 IST

भारतीय वायु सेना के मुताबिक आईएएफ के सभी चार कर्मियों की पहचान कर ली गई है। वहीं भारतीय सेना ने बताया कि लांस नायक बी साई तेजा और लांस नायक विवेक कुमार के पार्थिव शरीर की पहचान की गई है।

Open in App
ठळक मुद्देभारतीय सेना के लांस नायक बी साई तेजा और लांस नायक विवेक कुमार के पार्थिव शरीर की हुई पहचानआज सम्मान के साथ करीबी सदस्यों को सौंपा जाएगा उनका पार्थिव शरीर

नयी दिल्ली: तमिलनाडु में हेलीकॉप्टर दुर्घटना में जान गंवाने वाले सशस्त्र बलों के 10 कर्मियों के परिवार के सदस्यों की संवेदनाओं और भावनाओं को ध्यान में रखते हुए उनके पार्थिव शरीर की पहचान की प्रक्रिया चल रही है। भारतीय वायु सेना के मुताबिक आईएएफ के सभी चार जवानों जेडब्ल्यूओ प्रदीप ए, विंग कमांडर पी.एस.चौहान, जेडब्ल्यूओ राणा प्रताप दास और स्क्वाड्रन लीडर कुलदीप सिंह की पहचान पूरी हो गई है। वहीं भारतीय सेना ने बताया कि लांस नायक बी साई तेजा और लांस नायक विवेक कुमार के पार्थिव शरीर की पहचान की गई है। आज सुबह परिवार के करीबी सदस्यों को उनका पार्थिव शरीर को सौंपा जाएगा।  

भारतीय सेना के मुताबिक पार्थिव शरीर को हवाई मार्ग से ले जाया जाएगा और उचित सैन्य सम्मान के साथ अंतिम संस्कार किया जाएगा। प्रस्थान से पहले दिल्ली कैंट के बेस अस्पताल पार्थिव शरीर पर माल्यार्पण किया जाएगा। इससे पहले अधिकारियों ने बताया था कि सभी 10 सैन्य कर्मियों के परिवार के सदस्य पार्थिव शरीर की पहचान के लिए राष्ट्रीय राजधानी पहुंच गए हैं। उन्होंने बताया कि पार्थिक शरीर की पहचान के लिए वैज्ञानिक उपायों के साथ ही परिवार के सदस्यों की मदद ली जा रही है। उन्होंने कहा कि पार्थिव शरीर की सही पहचान होने के बाद उन्हें परिवारों को सौंप दिया जाएगा।

बता दें कि तमिलनाडु के नीलगिरी जिले में बुधवार को हुए हेलिकॉप्टर एमआई 17 वी 5 के क्रैश होने से चीफ ऑफ डिफेंस स्टाफ बिपिन रावत, उनकी पत्नी मधुलिका रावत और 11 अन्य जवानों का निधन हो गया। कोयंबटूर और सुलूर के बीच दुर्घटनाग्रस्त हुए एमआई-सीरीज के हेलिकॉप्टर में कुल 14 लोग सवार थे। जिनमें से एक ही जीवित बचे हैं। घायल हुए ग्रुप कैप्टन वरुण सिंह का बेललुरु में सेना के अस्पताल में इलाज चल रहा है।

टॅग्स :IAFबिपिन रावतbipin rawat
Open in App

संबंधित खबरें

भारतफील्ड मार्शल सैम मानेकशॉ: पाक पर 1971 की महाविजय के नायक

भारतएस-400, मीडियम ट्रांसपोर्ट एयरक्राफ्ट, तोपें, गोला-बारूद, समेत 2.38 लाख करोड़ रुपये की रक्षा डील्स को मिली मंज़ूरी

भारतजम्मू-कश्मीर में आतंकी हमलों का खतरा मंडराया?, खुफिया सूचनाएं और अधिकारी कर रहे हैं दावा?

भारतरेलवे में आजीवन फ्री सफर, प्रथम श्रेणी/2 एसी/एसी चेयर कार में एक साथी के साथ निःशुल्क यात्रा करेंगे वीरता पुरस्कार विजेता

भारतTerrorist Killed: जम्मू-कश्मीर में घुसपैठ की कोशिश नाकाम, उरी में पाक आतंकी ढेर; हथियार और गोला-बारूद बरामद

भारत अधिक खबरें

भारत'Three Allegations, Zero Truth': आम आदमी पार्टी द्वारा राज्यसभा की भूमिका से हटाए जाने के बाद राघव चड्ढा का जवाब

भारतMadhya Pradesh: अनूपपुर ज़िले में चार-मंज़िला होटल गिरने से मलबे में कई लोगों के फँसे होने की आशंका, एक की मौत

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील