लाइव न्यूज़ :

तमिलनाडु में तीनों कृषि कानून के खिलाफ प्रस्ताव पारित, बीजेपी और अन्नाद्रमुक ने किया वाकआउट

By दीप्ती कुमारी | Updated: August 28, 2021 13:31 IST

तमिलनाडु के मुख्यमंत्री एम के स्टालिन ने तीनों कृषि कानूनों के खिलाफ विधानसभा में प्रस्ताव रखा ,जिसे पारित कर दिया गया । स्टालिन ने कृषि कानूनों को लेकर सरकार को खरी-खरी सुनाई ।

Open in App
ठळक मुद्देतमिलनाडु विधानसभा ने तीनों कृषि कानूनों के खिलाफ प्रस्ताव पारित किया बीजेपी और अन्नाद्रमुक ने किया वाकआउटअन्नाद्रमुक की ओर से कहा गया कि प्रस्ताव जल्दी में लाया गया है

चेन्नई : तमिलनाडु विधानसभा में  शनिवार को मुख्यमंत्री एमके स्टालिन  ने तीनों कृषि कानूनों के खिलाफ प्रस्ताव पेश किया गया , जिससे विधानसभा ने पारित कर दिया गया । प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की भाजपा सरकार ने कृषि सुधार का हवाला देते हुए तीन नए कृषि काननू पेश किए थे , जिसका किसानों ने पुरजोर विरोध किया था । 

विधानसभा में बोलते हुए, तमिलनाडु के मुख्यमंत्री ने कहा कि पिछले एक साल के दौरान केंद्र सरकार के तीन कृषि कानूनों के खिलाफ विरोध प्रदर्शन करने वाले किसानों के खिलाफ दर्ज सभी मामले वापस ले लिए जाएंगे । 

सीएम  स्टालिन ने इस मुद्दे पर केंद्र को जमकर खरी-खोटी सुनाई  और कहा कि तीनों कृषि कानून किसानों के खिलाफ हैं और ये उन्हें बर्बाद कर करने वाला कानून है । उन्होंने कहा कि कृषि कानून किसानों के लिए किसी काम के नहीं हैं और संघवाद के सिद्धांत और राज्यों की शक्तियों को छीनने के भी खिलाफ हैं । सीएम ने पूर्ववर्ती सरकार पर तंज कसते हुए कहा कि अन्नाद्रमुक सरकार ऐसा कोई प्रस्ताव लेकर नहीं आई थी । 

बीजेपी, अन्नाद्रमुक विधानसभा से किया वाकआउट

भाजपा विधायकों ने तीन कृषि कानूनों के खिलाफ प्रस्ताव का विरोध करते हुए तमिलनाडु विधानसभा से वाकआउट कर लिया । इसी तरह, अन्नाद्रमुक के विधायकों ने भी विधानसभा से वाकआउट किया और कहा कि तीन किसान-संबंधित कानूनों के खिलाफ प्रस्ताव जल्दबाजी में पेश किया गया है और राज्य सरकार को एक सर्वदलीय बैठक बुलाकर किसानों की राय लेनी चाहिए ।

आपको बताते दें कि यह तीन कृषि कानून हैं - 1. किसान उत्पाद व्यापार और वाणिज्य (संवर्धन और सुविधा) अधिनियम, 2. किसान (सशक्तिकरण और संरक्षण) मूल्य आश्वासन और कृषि सेवा अधिनियम और 3. आवश्यक वस्तु (संशोधन) अधिनियम ।

इन तीनों कृषि कानूनों के विरोध में पिछले साल 26 नवंबर से ही किसान दिल्ली के बॉर्डर पर प्रदर्शन कर रहे हैं लेकिन सरकार ने कानून वापस लेने की बात से इनकार कर दिया है । वहीं किसान इस मांग को लेकर बैठे हैं कि तीनों कृषि काननू  से किसानों का कोई हित नहीं होने वाला है इसलिए सरकार इसे वापस ले । इस मामले में सुप्रीम कोर्ट ने एक समिति भी बनाई थी लेकिन उसका भी कोई खास फायदा नहीं हुआ ।  

टॅग्स :Tamil Naduकिसान आंदोलनएमके स्टालिनFarmersMK Stalin
Open in App

संबंधित खबरें

भारतTamil Nadu Polls: बीजेपी कैंडिडेट्स की लिस्ट में अन्नामलाई का नाम नहीं, 'सिंघम' किए गए साइडलाइन या नई जिम्मेदारी की तैयारी

भारतश्रीपेरंबुदूर से उम्मीदवार तमिलनाडु कांग्रेस अध्यक्ष सेल्वापेरुन्थगई, 27 उम्मीदवार घोषित, देखिए

भारततमिलनाडु विधानसभा चुनावः अवनाशी से केंद्रीय मंत्री एल मुरुगन, मायलापुर से तेलंगाना की पूर्व राज्यपाल तमिलिसाई सौंदर्यराजन और कोयंबटूर उत्तर से वानती श्रीनिवासन को टिकट

कारोबारदर्द कोई समझे, रील्स से बर्बादी तक?, कैसे पर्यटक और कंटेंट क्रिएटर्स पंपोर सरसों खेतों को पहुंचा रहे हैं नुकसान?

भारतTamil Nadu Assembly Elections: टीवीके प्रमुख विजय ने चुनावी हलफनामे में ₹615 करोड़ की संपत्ति घोषित की

भारत अधिक खबरें

भारतदिल्ली और उत्तरी भारत के कुछ हिस्सों में महसूस हुए भूकंप के झटके, अफगानिस्तान में आया भूकंप

भारतकेंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने ग्रीनविच मीन टाईम को महाकाल स्टेंडर्ड टाईम में बदलने पर दिया जोर

भारतदलित समुदाय के 22 फीसदी वोट पर जमीन अखिलेश की निगाह , 14 अप्रैल पर अंबेडकर जयंती पर गांव-गांव में करेगी कार्यक्रम

भारतराघव चड्ढा पर आतिशी का बड़ा आरोप, 'BJP से डरते हैं, अगला कदम क्या होगा?'

भारतउत्तर प्रदेश उपचुनाव 2026ः घोसी, फरीदपुर और दुद्धी विधानसभा सीट पर पड़ेंगे वोट?, 2027 विस चुनाव से पहले सेमीफाइनल, सीएम योगी-अखिलेश यादव में टक्कर?