लाइव न्यूज़ :

तमिलनाडु में एक लाख के करीब पहुंची कोरोना संक्रमितों की संख्या, अब तक हो चुकी है 1264 लोगों की मौत

By सुमित राय | Updated: July 1, 2020 23:35 IST

कोरोना वायरस का संक्रमण तमिलनाडु में लगातार बढ़ता जा रहा है और राज्य में कोविड-19 से संक्रमित लोगों की संख्या 1 लाख के करीब पहुंच गई है।

Open in App
ठळक मुद्देतमिलनाडु में बुधवार को कोरोना वायरस के 3882 नए मामले सामने आए।इसके बाद राज्य में कोरोना वायरस संक्रमितों की संख्या 94049 पहुंच गई है।राज्य में बुधवार को संक्रमण के कारण 63 मौतें हुईं, जिससे मृतकों की संख्या 1264 पहुंच गई।

कोरोना वायरस का संक्रमण देशभर में लगातार बढ़ता जा रहा है और तमिलनाडु में कोविड-19 संक्रमितों की संख्या 1 लाख के करीब पहुंच गई है। तमिलनाडु में बुधवार को कोरोना वायरस के 3882 नए मामले सामने आए, जिससे राज्य में संक्रमितों की संख्या 94049 पहुंच गई। सरकार ने बताया राज्य में बुधवार को संक्रमण के कारण 63 और मौतें हुईं।

तमिलनाडु में अब तक हुई कुल जांच की संख्या 12 लाख का आंकड़ा पार कर गई है। राज्य में संक्रमण के कुल 94049 मामले हैं, जबकि मृतकों की संख्या 1,264 तक पहुंच गई। स्वास्थ्य विभाग के एक बुलेटिन में कहा गया कि नए मामलों में से 2182 मामले राज्य की राजधानी चेन्नई में सामने आए हैं, जबकि चेंगलपेट और तिरुवल्लूर में क्रमशः 226 और 147 मामले सामने आए।

तमिलनाडु में कोरोना के 39856 एक्टिव केस मौजूद

पुलिस ने बताया कि बुधवार को शहर में एक विशेष पुलिस उपनिरीक्षक की कोरोना वायरस के संक्रमण के कारण मौत हो गई। आज विभिन्न अस्पतालों से 2,852 रोगियों की छुट्टी के बाद राज्य में कोरोना वायरस के 39856 एक्टिव केस मौजूद हैं। कुल मिलाकर, अब तक 52926 लोग ठीक हो चुके हैं। बुलेटिन में कहा गया कि बुधवार को 31521 नमूनों की जांच की गई, जबकि अब तक राज्य में कुल 12,02,204 जांच हो चुकी है।

चेन्नई में सामने आए हैं। (प्रतीकात्मक तस्वीर)" title="2182 मामले राज्य की राजधानी चेन्नई में सामने आए हैं। (प्रतीकात्मक तस्वीर)"/>
2182 मामले राज्य की राजधानी चेन्नई में सामने आए हैं। (प्रतीकात्मक तस्वीर)

देश में कोरोना संक्रमितों की संख्या पहुंची 5.85 लाख

केंद्रीय स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्रालय के आंकडों के अनुसार देशभर में अब तक 585493 लोग कोरोना वायरस से संक्रमित हो चुके हैं, जिसमें से 17400 लोग अपनी जान गंवा चुके हैं। देशभर में 347978 लोग कोरोना वायरस से ठीक हुए हैं, जबकि एक व्यक्ति देश से बाहर जा चुका है और भारत में 220114 एक्टिव केस मौजूद हैं।

टॅग्स :तमिलनाडुकोरोना वायरसकोविड-19 इंडियाचेन्नई
Open in App

संबंधित खबरें

भारततमिलनाडु चुनाव: 8,000 रुपये मूल्य की ‘इल्लैरसी’ कूपन योजना, टीवी, रेफ्रिजरेटर, वाशिंग मशीन, मिक्सर, माइक्रोवेव ओवन, इंडक्शन स्टोव खरीदे

पूजा पाठEid ul Fitr 2026 Moon: सबको साथ लेकर चलने का पैगाम देती ईद

क्राइम अलर्टChennai: महिलाओं के पास पेशाब करने पर शराबी की पिटाई, उसे बचाने की कोशिश में दोस्त मारा गया

स्वास्थ्यमूक महामारी बनती किडनी की बीमारियां?, दुनिया में 85 करोड़ से अधिक लोग प्रभावित?

कारोबारLPG Crisis Impact In India: बेंगलुरु, मुंबई, पुणे और अन्य शहरों में एलपीजी की भारी कमी, 1000 होटल प्रभावित?, एलपीजी सिलेंडर की आपूर्ति में कमी से रेस्तरां?

भारत अधिक खबरें

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील

भारत'एकनाथ शिंदे और बलात्कार के आरोपी अशोक खरात के बीच 17 बार फोन पर बातचीत हुई', अंजलि दमानिया का आरोप

भारतमोथाबाड़ी में न्यायिक अधिकारी को किया अगवा और असली आरोपी फरार?, सीएम ममता बनर्जी ने कहा- निर्दोष लोगों को परेशान कर रही एनआईए

भारतघायल हूं इसलिए घातक हूं?, राघव ने एक्स पर किया पोस्ट, मैं बोलना नहीं चाहता था, मगर चुप रहता तो बार-बार दोहराया गया झूठ भी सच लगने लगता, वीडियो

भारत‘फ्यूचर सीएम ऑफ बिहार’?, निशांत कुमार को मुख्यमंत्री बनाओ, जदयू कार्यकर्ताओं ने पटना में लगाए पोस्टर