लाइव न्यूज़ :

तमिलनाडु: खेलते-खेलते 25 मीटर गहरे बोरवेल में जा गिरा 2 साल का मासूम, 16 घंटे से रेस्क्यू ऑपरेशन जारी

By स्वाति सिंह | Updated: October 26, 2019 13:10 IST

ट्यूब में गिरे दो साल के मासूम का नाम सुजीत है। यह शुक्रवार शाम 5 बजे खेलते-खेलते बोरवेल में जा गिरा। बच्चे को निकालने में राहत और बचाव की पूरी टीम लगी है।खबरों कि मानें तो रेस्क्यू की के लिए अगले 15 घंटे बेहद अहम हैं।

Open in App
ठळक मुद्देएक दो साल का बच्चा 25 फीट गहरे बोरवेल में गिरे बच्चे को बचाने का काम जारी है।दो साल का बच्चा ट्यूब से भी नीचे गिरकर लगभग 90 फीट पर अटक गया है।

तमिलनाडु के तिरुचिरापल्ली जिले में एक दो साल का बच्चा 30 मीटर गहरे बोरवेल में गिरे बच्चे को बचाने का काम जारी है। बता दें कि बच्चा शुक्रवार शाम लगभग 5:30 बजे बोरवेल में गिर गया था। दो साल का बच्चा ट्यूब से भी नीचे गिरकर लगभग 90 फीट पर अटक गया है।

तमिलनाडु के स्वास्थ्य मंत्री सी विजया भास्कर कहा कि हम बोरवेल के अंदर अधिकतम ऑक्सीजन की आपूर्ति करने की कोशिश कर रहे हैं। हमारे प्रयासों के बावजूद हम उसे उठा नहीं पा रहे हैं। यह दुर्भाग्यपूर्ण है कि सुबह से हम उसकी आवाज नहीं सुन सकते। बचाव दल रास्ते में हैं।

ट्यूब में गिरे दो साल के मासूम का नाम सुजीत है। शुक्रवार शाम 5 बजे खेलते-खेलते बोरवेल में जा गिरा। बच्चे को निकालने में राहत और बचाव की पूरी टीम लगी है।खबरों कि मानें तो रेस्क्यू की के लिए अगले 15 घंटे बेहद अहम हैं। मासूम सुजीत को निकालने में तमिलनाडु सरकार भी जुटी हुई है। मौके पर स्वास्थ्य मंत्री विजय भास्कर और पर्यटन मंत्री वल्लामंडी नटराजन मौके पर मौजूद हैं।

दमकल विभाग और अन्य लोग शुक्रवार शाम से ही बचाव का प्रयास कर रहे हैं। शुरुआत में बच्चे तक पहुंचने के लिए बोरवेल के पास गड्ढा खोदने के लिए मशीनों को काम पर लगाया गया लेकिन इलाका चट्टानी होने के कारण इसे बीच में ही रोक दिया गया। इसे तोड़ने के प्रयास से कंपन पैदा होती है, जो बोरवेल के अंदर मिट्टी को धकेल सकती है, जिससे बच्चा और अधिक गहराई में पहुंच सकता है।

टॅग्स :तमिलनाडु
Open in App

संबंधित खबरें

भारतपानीपुरी बेचने, मजदूरी करने और होटलों में टेबल साफ करने के लिए आते हैं उत्तर भारत से लोग?, संजय मयूख की पहल पर तमिलनाडु के मंत्री के खिलाफ निंदा प्रस्ताव

क्राइम अलर्ट4 दोस्त मिले और कई घंटे तक पीते रहे?, 2 सॉफ्टवेयर इंजीनियर मणि कुमार ने 6 कैन बीयर और पुष्पराज ने 5 कैन बीयर पी, शराब पीने के बाद खाना गले में फंसने से मौत

क्रिकेटन्यूजीलैंड सीरीज से पहले टीम इंडिया को झटका, पसली में फ्रैक्चर और 40 दिन के लिए बाहर साई सुदर्शन

भारतउत्तर और दक्षिण भारत के मध्य एकता के सेतु सुब्रमण्यम भारती

क्राइम अलर्टपति से अलग होकर महिला छात्रावास में रह रही थी पत्नी, मिलने के बहाने से हॉस्टल गया और कहासुनी के बाद दरांती से काटा, शव के साथ सेल्फी ले व्हाट्सएप स्टेटस पर डाला, वीडियो

भारत अधिक खबरें

भारतदलित समुदाय के 22 फीसदी वोट पर जमीन अखिलेश की निगाह , 14 अप्रैल पर अंबेडकर जयंती पर गांव-गांव में करेगी कार्यक्रम

भारतराघव चड्ढा पर आतिशी का बड़ा आरोप, 'BJP से डरते हैं, अगला कदम क्या होगा?'

भारतउत्तर प्रदेश उपचुनाव 2026ः घोसी, फरीदपुर और दुद्धी विधानसभा सीट पर पड़ेंगे वोट?, 2027 विस चुनाव से पहले सेमीफाइनल, सीएम योगी-अखिलेश यादव में टक्कर?

भारतTamil Nadu Polls: बीजेपी कैंडिडेट्स की लिस्ट में अन्नामलाई का नाम नहीं, 'सिंघम' किए गए साइडलाइन या नई जिम्मेदारी की तैयारी

भारतमुख्यमंत्री नीतीश को जेड प्लस श्रेणी की सुरक्षा को लेकर सियासत, तेजस्वी ने कहा- ‘असम्‍मान जनक विदाई’, नीरज कुमार बोले- लालू जी की तरह परिवार को सीएम नहीं बनाएंगे?