लाइव न्यूज़ :

तमिल फिल्मों के एक्टर विवेक को पड़ा दिल का दौरा, अस्पताल में कराया गया भर्ती, हालत गंभीर

By दीप्ती कुमारी | Updated: April 16, 2021 15:33 IST

तमिल एक्टर विवेक की आईसीयू में हालत गंभीर है। शुक्रवार को अभिनेता को हार्ट अटैक आने के बाद अस्पताल में भर्ती कराया गया।

Open in App
ठळक मुद्देकॉलीवुड अभिनेता विवेक को हार्ट अटैक आने के बाद अस्पताल में भर्ती कराया गयाविवेक को आईसीयू में रखा गया और उनकी हालत गंभीर बताई जा रही है फिलहाल डॉक्टरों की टीम उनकी स्थिति पर नजर बनाए हुए है

चेन्नई: कॉलीवुड यानी तमिल फिल्मों के अभिनेता विवेक को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। उन्हें शुक्रवार को हार्ट अटैक आया। इसके बाद उन्हें आननफानन में अस्पताल ले जाया गया। मिली जानकारी के अनुसार इससे पहले विवेक ने गुरुवार को कोरोना वैक्सीन भी लगवाया था। विवेक की उम्र 59 साल है। फिलहाल ये साफ नहीं हो सकता है कि अचानक उनकी तबीयत क्यों ऐसे खराब हुई।

अस्पताल में भर्ती है विवेक

शुक्रवार को विवके को हार्ट अटैक आने के बाद चेन्नई के एक निजी अस्पताल की आईसीयू में भर्ती कराया गया है । डॉक्टरों के अनुसार, विवेक अभी बेहोश है और उनकी हालत  गंभीर है । डॉक्टरों की एक टीम विवेक की हालत पर नजर बनाए हुए हैं । बताया जा रहा कि वैक्सीन लगाने के बाद अगले दिन वे बेहोश हो गए थे , जिसके बाद उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया।

विवेक को गुरूवार को कोरोना वैक्सीन लगी थी 

विवेक ने गुरूवार को अपने एक दोस्त के साथ सराकरी अस्पताल में कोरोना वैक्सीन लगवाई थी और ट्वीटर पर ट्वीट करके लोगों से वैक्सीन लेने की अपील की थी। उन्होंने ट्वीट कर कहा था, 'सरकारी अस्पताल तक लोगों की पहुंच ज्यादा होती है। मैं आपको बताना चाहता हूं कि वैक्सीन पूरी तरह से सेफ है लेकिन वैक्सीन लेने के बाद हमें ये नहीं सोचना चाहिए कि हम बीमार नहीं पड़ेगे । हमें अपना ख्याल तब भी रखना होगा । बस वैक्सीन लेने के बाद कोरोना का खतरा थोड़ा कम हो जाता है।'

विवेक ने रन (2002), सामी (2003), पेरजागान(2004), शिवाजी (2007) सहित कई फिल्मों में अपनी कॉमेडी से लोगों को हंसाया है। 

टॅग्स :टॉलीवुड सिनेमा
Open in App

संबंधित खबरें

भारतTMC Candidate List: बाबुल सुप्रियो, कोएल मल्लिक, राजीव कुमार और मेनका गुरुस्वामी को टिकट, बंगाल में 5 सीट पर राज्यसभा चुनाव, पहली बार भाजपा का खाता खुलेगा?

बॉलीवुड चुस्कीटीवीके चीफ और एक्टर विजय पर पत्नी ने लगाया बेवफाई का आरोप, तलाक के लिए अर्जी दाखिल की

बॉलीवुड चुस्कीविजय की फिल्म ‘जन नायकन’ को झटका, मद्रास हाईकोर्ट ने रद्द किया सेंसर क्लीयरेंस

बॉलीवुड चुस्कीSreenivasan Death: मलयालम एक्टर-डायरेक्टर श्रीनिवासन का निधन, 69 वर्ष की उम्र में दुनिया को कहा अलविदा

बॉलीवुड चुस्कीशोभिता धुलिपाला ने नागा चैतन्य के साथ पहली सालगिरह पर शादी का एक शानदार वीडियो जारी किया

भारत अधिक खबरें

भारतMadhya Pradesh: अनूपपुर ज़िले में चार-मंज़िला होटल गिरने से मलबे में कई लोगों के फँसे होने की आशंका, एक की मौत

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील

भारत'एकनाथ शिंदे और बलात्कार के आरोपी अशोक खरात के बीच 17 बार फोन पर बातचीत हुई', अंजलि दमानिया का आरोप