लाइव न्यूज़ :

मुख्यमंत्री ठाकरे के साथ केवल ओबीसी कोटा के बारे में बात हुई: फडणवीस

By भाषा | Updated: August 28, 2021 20:36 IST

Open in App

भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) की महाराष्ट्र इकाई के नेता देवेंद्र फडणवीस ने शनिवार को कहा कि मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे के साथ हुई उनकी मुलाकात स्थानीय निकायों में ओबीसी कोटा के बारे में थी तथा किसी अन्य विषय पर चर्चा नहीं हुई। शुक्रवार को एक सर्वदलीय बैठक में हिस्सा लेने के बाद, महाराष्ट्र विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष फडणवीस और ठाकरे ने दस मिनट तक बात की थी। इस मुलाकात के बाद कई तरह की अटकलें लगाई जा रही थीं। यह बातचीत ऐसे समय हुई है जब शिवसेना प्रमुख के बारे में केंद्रीय मंत्री नारायण राणे द्वारा विवादास्पद बयान दिए जाने के बाद राणे को मंगलवार को गिरफ्तार कर लिया गया था। राज्य के पूर्व मुख्यमंत्री फडणवीस ने संवाददाताओं से कहा, “यह सच है कि सर्वदलीय बैठक के बाद मैंने स्थानीय निकायों में ओबीसी कोटा के बारे में मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे के साथ चर्चा की। हमारी बातचीत केवल स्थानीय निकायों में ओबीसी कोटा के बारे में थी। ठाकरे ने मेरा सहयोग मांगा और मैंने सकारात्मक प्रतिक्रिया दी।” उन्होंने कहा, “इसके अलावा कोई और बात नहीं हुई।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

कारोबार800 करोड़ रुपये खर्च, लाखों कर्मचारी को तोहफा?, 5वें, 6वें और 7वें वेतन आयोगों के तहत कर्मचारियों के महंगाई भत्ता डीए के बकाया भुगतान को मंजूरी

कारोबार800 करोड़ रुपये खर्च, लाखों कर्मचारी को तोहफा?, 5वें, 6वें और 7वें वेतन आयोगों के तहत कर्मचारियों के महंगाई भत्ता डीए के बकाया भुगतान को मंजूरी

कारोबार12 ज्योतिर्लिंगों में से एक भीमाशंकर मंदिर पर खर्च होंगे 172.22 करोड़ रुपये, महाराष्ट्र सरकार ने 6 तीर्थ और विरासत स्थलों के लिए 993 करोड़ रुपये मंजूर

भारतमहाराष्ट्र विधान परिषद की 16 सीट पर चुनाव, 18 जून को पड़ेंगे वोट, निर्वाचन आयोग की घोषणा, जानें मतगणना कब?

भारतसवाल वाहनों का ही नहीं, फिजूलखर्ची का भी?, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की आम जनता से अपील और...

भारत अधिक खबरें

भारतडिप्लोमेसी, डिनर और कोलोसियम की सैर; पीएम मोदी और जॉर्जिया मेलोनी की यादगार मुलाकात, देखें इटली दौरे की खास झलकियाँ

भारतPharmacy Strike Today: आज बंद रहेंगी दवा दुकानें! आज देशव्यापी हड़ताल पर रहेंगे दवा विक्रेता, मरीजों की बढ़ सकती है परेशानी

भारतWeather Today: आज बाहर निकलने से पहले देख लें वेदर अपडेट! दिल्ली में हीटवेव तो बेंगलुरु में बारिश की संभावना

भारतईमानदारी के अभाव में शातिर बन जाती है समझदारी

भारत"सरकार हर आयोजन को सड़क पर करा रही है": सड़कों पर नमाज को लेकर सीएम योगी पर अखिलेश का पलटवार